ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में कोरोना के नये मामले आने से एकबार फिर दहशत

UB India News by UB India News
April 15, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
देश में कोरोना के नये मामले आने से एकबार फिर दहशत

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना के नये मामले आने लगे हैं। सो‚ बेफिक्री में पडना ठीक नहीं। यह कहकर तो कतई नहीं कि कोरोना महामारी चली गई। बीते चौबीस घंटों में देश में कोविड़–१९ महामारी के १‚०८८ नये मामले सामने आए हैं‚ और अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर ४‚३०‚३८‚०१६ हो गई जबकि छब्बीस और मरीजों के जान गंवाने से महामारी से मरने वालों की संख्या ५‚२१‚७३६ पर पहंुुच गई है। राजधानी दिल्ली में भी बीते दो महीनों में बुधवार को संक्रमण दर सबसे ज्यादा दर्ज की गई। बुधवार को २९९ नये मामले सामने आए और संक्रमण दर २.४९ प्रतिशत रही। बुधवार को दिल्ली में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर १८‚६६‚३८० हो गई जबकि मृतकों की संख्या २६‚१५८ थी। आंकड़े़ तस्दीक कर रहे हैं कि कोरोना महामारी के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़़ सकता है। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि दैनिक संक्रमण दर कम है। अलबत्ता‚ वे इतना जरूर कह रहे हैं कि ऐहतियात नहीं बरती तो मुश्किल हो सकती है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम और नोएड़ा जैसे दिल्ली एनसीआर के इलाकों में भी कोरोना संक्रमण के नये मामले चिंता का सबब बन गए हैं। नोएड़ा में आठ अलग–अलग स्कूलों के छात्रों में संक्रमण मिलने से अभिभावकों ने प्रत्यक्ष कक्षाएं बंद करने की मांग शासन–प्रशासन से की है। गुरुग्राम में भी संक्रमण के मामले एकाएक बढ़े हैं‚ और जिला टास्क फोर्स की बैठक बुलाकर फैसला किया गया कि बूस्टर ड़ोज लगाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए। यह भी फैसला किया गया कि कोविड़ टेस्टिंग बढ़ाई जाए। देश और खास तौर पर दिल्ली एनसीआर में कोरोना संक्रमण के मामले एकाएक बढ़े हैं‚ संभव है कि मास्क लगाने और अन्य नियमों को फिर से लागू कर दिया जाए। कोरोना से बचाव संबंधी नियमों और पाबंदियों को कुछ दिन पहले खत्म कर दिया गया था। नियमों की उल्लंघना पर जुर्माने जैसे प्रावधान हटा दिए गए थे। मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई तो लोग एकदम से लापरवाह हो गए। एहतियात बरतना भूल गए। एकाएक नये मामले प्रकाश में आने से पक्का हो गया है कि कोरोना महामारी के चले जाने की बात न सोचना ही ठीक होगा। सजगता से नियमों का पालन करते रहने में ही भलाई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 24, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
धर्म के मर्म को बहुत कम लोग समझते हैं………..

धर्म के मर्म को बहुत कम लोग समझते हैं...........

कोराना के खतरे के प्रति जागरूक और गंभीर हैॽ

कोराना के खतरे के प्रति जागरूक और गंभीर हैॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend