ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो चरण नदारद, अब पांच चरणों की बची 64 सीटों पर लगाएंगे जोर, राहुल-प्रियंका का प्लान जानिए

UB India News by UB India News
April 27, 2024
in LOKSHBHA
0
दो चरण नदारद, अब पांच चरणों की बची 64 सीटों पर लगाएंगे जोर, राहुल-प्रियंका का प्लान जानिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में अब तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एंट्री नहीं हो पाई है। कांग्रेस पहले दो चरण में उत्तर प्रदेश में अपनी या गठबंधन की स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश करती नहीं दिखी। दरअसल, दूसरे चरण के चुनाव के दौरान 8 सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें से चार सीटों पर गठबंधन के तहत कांग्रेस के उम्मीदवार थे। अमरोहा में गांधी परिवार के करीबी माने जा रहे बसपा के निवर्तमान सांसद कुंवर दानिश अली को चुनावी मैदान में उतारा गया, लेकिन उनके चुनाव प्रचार में भी गांधी परिवार से कोई सदस्य नहीं आया। पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने सहारनपुर में रोड शो किया। इसके अलावा उनकी सक्रियता नहीं दिख पाई। दो चरण की 16 सीटों पर हुए मतदान के दौरान राहुल गांधी बिल्कुल नहीं दिखे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी उपस्थिति कम ही दिखी।

यूपी की 80 लोकसभा सीटों को अहम माना जाता है। कहते हैं कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर ही जाता है। यही वजह रही कि पहले चुनाव चरण के चुनाव के ठीक पहले से उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को साधने में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा भाजपाई कुनबा जुट गया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव प्रचार का जिम्मा समाजवादी पार्टी पर छोड़ दिया। अखिलेश यादव चुनावी मैदान में सक्रिय दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दो चरणों के पूरा होने के बाद अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि यूपी की बची 64 लोकसभा सीटों को साधने के लिए राहुल-प्रियंका जोर लगाते दिख सकते हैं।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

राहुल-प्रियंका के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। वहीं, रायबरेली से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में ताल ठोक सकती हैं। दरअसल, अब तक इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाली कांग्रेस की बैठक में अमेठी और रायबरेली के कैंडिडेट पर फैसला हो सकता है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत कांग्रेस के पाले में आई है। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वायनाड सीट पर माकपा ने भी उम्मीदवार उतार कर मुकाबले को जोरदार बना दिया। राहुल गांधी को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस इस स्थिति में राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अमेठी से भी चुनावी मैदान में उतर सकती है। वहीं, पार्टी उत्तर प्रदेश में मोमेंटम बनाए रखने के लिए प्रियंका गांधी को भी चुनावी मैदान में पहली बार उतारने की तैयारी करती दिख रही है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कन्नौज से ताल ठोक चुके हैं। ऐसे में राहुल-प्रियंका और अखिलेश की जोड़ी यूपी में विपक्ष का प्रभावी चेहरा बनने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

तीसरे चरण से मौजूदगी बढ़ने के आसार
लोकसभा चुनादूसरे चैनल का चुनाव प्रचार करने के बाद अब उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी बढ़ाने के आसार हैं। राहुल और प्रियंका के संभावित दौरों को लेकर अमेठी और रायबरेली जिला इकाइयों की तरफ से तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं। सूत्रों का दावा है कि दिल्ली स्थित राहुल-प्रियंका के ऑफिस से चुनावी संबंधी तैयारियों का लगातार जायजा लिया जा रहा है। इससे इन कयासों को बल मिला है कि राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली सीटों से भी दावेदारी कर सकते हैं। कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के पदाधिकारी के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से दिल्ली स्थित राहुल और प्रियंका के कार्यालय के अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी भी बूथ स्तर तक के संगठनों की रिपोर्ट मांग रहा है। इसके अलावा चुनावी तैयारी के संबंध में भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

राहुल-प्रियंका के दौरों को लेकर अभी तारीख तय नहीं हो पाई है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि तीसरे चरण से राहुल-प्रियंका यूपी के चुनावी मैदान में दिख सकते हैं। तीसरे चरण में अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी की एक संयुक्त रैली हो सकती है। इसके लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता तैयारियों में जुटे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
NDA को मिल रहा अद्वितीय समर्थन… दूसरे चरण की वोटिंग के बाद PM Modi ने सोशल मीडिया पर दिया संदेश

NDA को मिल रहा अद्वितीय समर्थन… दूसरे चरण की वोटिंग के बाद PM Modi ने सोशल मीडिया पर दिया संदेश

ठीक ही कह ही रहे हैं तेजस्वी यादव…….

ठीक ही कह ही रहे हैं तेजस्वी यादव.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend