ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब नालंदा के सिलाव में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंधमारी, जनसंवाद कार्यक्रम में धमाका

UB India News by UB India News
April 13, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, नालंदा, मुख्यमंत्री
0
अब नालंदा के सिलाव में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंधमारी, जनसंवाद कार्यक्रम में धमाका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर भारी चूक सामने आयी। नालंदा जिले के सिलाव में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में विस्फोट हुआ‚ जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा–तफरी मच गयी। प्रारंभिक जांच में पटाखा विस्फोट किये जाने की बात सामने आयी है।  पुलिस ने पटाखा विस्फोट करने वाले युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू की। दरअसल‚ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा के दौरान अपने नालंदा संसदीय क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में घूम–घूम कर कार्यकर्ताओं और आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उनका कार्यक्रम सिलाव‚ पावापुरी और राजगीर में आयोजित था। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सिलाव के गांधी हाईस्कूल में पंडाल में बैठे लोगों से मिलकर उनके आवेदन ले रहे थे‚ तभी अचानक पंडाल में बनाये गये मंच के पीछे धमाका हुआ। मुख्यमंत्री जहां पर थे‚ उससे करीब १५ से २० फुट की दूरी पर यह विस्फोट हुआ। इस घटना से थोड़़ी देर के लिए अफरातफरी मच गयी। हालांकि पुलिस ने इस दौरान भाग रहे एक युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से माचिस और कई पटाखे बरामद किये गये। युवक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सत्यारगंज गांव निवासी स्व. प्रमोद कुमार के २२ वर्षीय पुत्र शुभम आदित्य के रूप में की गयी। उसकी मंशा क्या थी‚ इस बारे में पुलिस जांच करने में जुट गयी है। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा के अनुसार‚ सभा स्थल के करीब विस्फोटक ले जाने वाले संदिग्ध शुभम को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिश्रा ने कहा‚ ‘प्रथम दृष्टया में एक पटाखा जैसा दिखता है‚ लेकिन विस्फोटक की प्रकृति और मकसद के बारे में जांच की जा रही है।’ बहरहाल‚ मुख्यमंत्री की सभा के पास इस तरह की घटना उनकी सुरक्षा में बड़ा चूक मानी जा रही है। कुछ दिनों पहले बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री पर हमला किया गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के पावापुरी स्थित वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान का नाम बदलकर भगवान महावीर मेडिकल कॉलेज अस्पताल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान का भ्रमण करने के बाद उपस्थित चिकित्सकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा‚‘नालंदा विश्वविद्यालय में विदेश के लोग भी आयेंगे। उनको यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होगी. तो उनका भी इलाज यहीं पर होगा।

RELATED POSTS

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 18, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 18, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

Next Post
बोचहां विधानसभा का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न , 59.2 फीसद मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

बोचहां विधानसभा का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न , 59.2 फीसद मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

समायोजन मौद्रिक रुख सही

समायोजन मौद्रिक रुख सही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend