ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोचहां विधानसभा का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न , 59.2 फीसद मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

UB India News by UB India News
April 13, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, बिहार, मुजफ्फरपुर
0
बोचहां विधानसभा का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न , 59.2 फीसद मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छिटपुट घटनाओं को छोड़़कर बोचहां विधानसभा का उप चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उप चुनाव में शाम छह बजे तक ५९.२० फीसद से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होते ही १३ उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गये। मतगणना कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच १६ अप्रैल को होगी। चुनाव समाप्त होने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकार एचआर श्रीनिवास ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव के दौरान कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है। सभी ३५० मतदान केंद्रों पर शस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी। करीब दो हजार मतदान कर्मियों की तैनाती की गयी थी। इस उप चुनाव में १३ उम्मीदवार चुनावी दंगल में हैं। अब 16 अप्रैल को मतगणना होगी। भाग्य आजमाने वालों में भाजपा, राजद, कांग्रेस के साथ विकासशील इनसान पार्टी (वीआइपी) के उम्मीदवार भी शामिल रहे।

285 मतदान केंद्राें पर पड़े वोट

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

चुनाव आयोग के अनुसार बोचहां विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो चुनावों की तुलना में उप चुनाव में लगभग छह प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। मतदान के लिए 167 भवनों में 350 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। कुल मतदाताओं की संख्या 2,90,955 हैं। इनमें 2,90,544 सामान्य, जबकि 411 सेवा मतदाता हैं। मतदाताओं में 1,53,354 पुरुष, जबकि 1,37,597 महिलाएं हैं। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 4,427 है, जबकि दिव्यांग मतदाता 1,693 हैं। 285 मुख्य बूथ स्थापित किए गए थे। इनके अलावा 65 सहायक बूथों की स्थापना की गई थी।

कब कितना हुआ मतदान

साल : मतदान प्रतिशत
2015 : 65.50 प्रतिशत
2020 : 65.19 प्रतिशत
2022 : 59.20 प्रतिशत
मतदान के लिए 488 कंट्रोल यूनिट, 483 बैलेट यूनिट और 503 वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया। तीन कंट्रोल यूनिट, दो बैलेट यूनिट और दो वीवीपैट माक पोल के दौरान बदले गए। दो कंट्रोल यूनिट, दो बैलेट यूनिट और सात वीवीपैट माक पोल के बाद बदल दिए गए। चुनाव के दौरान कुल 12 गड़बडिय़ों की शिकायतें मिलीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया। 197 मतदान केंद्रों से वेब कास्टिंग हुआ। मतदान के दौरान दो व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

इस उप चुनाव में १३ उम्मीदवार चुनावी दंगल में हैं। जिसमें निर्दलीय राजेश कुमार‚ राजद के अमर कुमार पासवान‚ निर्दलीय राम विनय दास‚ विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी‚ भारतीय जनता पार्टी की बेबी कुमारी‚ राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के जयमंगल राम‚ निर्दलीय नरेश कुमार‚ युवा क्रांतिकारी पार्टी के विजय कुमार राम‚ इंडि़यन नेशनल कांग्रेस के तरुण चौधरी‚ निर्दलीय विजय कुमार चौधरी‚ निर्दलीय राहुल कुमार‚ बझीकांचल विकास पार्टी के राजगीर पासवान और एआईएमआईएम की रिंकी देवी शामिल हैं। यह उप चुनाव वीपीआई के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण कराया गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 18, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 18, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

Next Post
समायोजन मौद्रिक रुख सही

समायोजन मौद्रिक रुख सही

पाकिस्तान को अराजकता और अस्थिरता के भंवर से निकलने तक विपक्षी एकता एक चुनौती

पाकिस्तान को अराजकता और अस्थिरता के भंवर से निकलने तक विपक्षी एकता एक चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend