ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू को जमानत के लिए अभी करना पड़े़गा इंतजार

UB India News by UB India News
April 9, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना, राजद
0
चारा घोटाला में जेल में बंद लालू की मुश्किलें कम नहीं हुई, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया दर्ज

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में शुक्रवार को लालू की ओर से दायर जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से काउंटर एफिडेविट दायर करने के लिए समय दिये जाने का आग्रह किया‚ जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई की अगली तिथि २२ अप्रैल निर्धारित की है। वहीं लालू की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखते हुए अदालत को यह जानकारी दी कि लालू प्रसाद ने सजा की आधी अवधि से ११ महीने से ज्यादा वक्त जेल में व्यतीत किया है‚ इसलिए उन्हें जमानत दी जाये। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई की अगली तिथि २२ अप्रैल निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि लालू की जमानत याचिका पर १ अप्रैल को ही सुनवाई होने वाली थी‚ लेकिन उस दिन जज के नहीं बैठने से सुनवाई टल गयी थी। चारा घोटाले से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में प्रत्येक शुक्रवार को ही सुनवाई होती है‚ इस कारण शुक्रवार को लालू प्रसाद के मामले में सुनवाई हुई। इससे पहले पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में सीबीआइ कोर्ट से रिकॉर्ड (एलसीआर) मंगाने का निर्देश दिया था। जिसके चारा घोटाला के करीब ६५ ट्रंक दस्तावेज हाईकोर्ट पहुंचाये गये हैं।
गौरतलब है कि २१ फरवरी को लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच साल की सजा सुनायी थी। वहीं‚ ६० लाख रुपये जुर्माना भी लगाया था। इसके खिलाफ लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। लालू प्रसाद पर डोरंडा कोषागार मामले में १३५ करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में सजा दी गयी है। इसके पहले लालू को चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में सजा मिल चुकी है और उन मामलों में उन्हें जमानत भी मिल गयी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
इमरान की फजीहत

इमरान की फजीहत

रूस को पहला झटका …….

रूस को पहला झटका .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend