ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस को पहला झटका …….

UB India News by UB India News
April 9, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
रूस को पहला झटका …….

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

युक्रेन के बुचा में हुए नरसंहार को रूस प्रोपेगैंड़ा कहकर ठुकराता रहा‚ लेकिन वैश्विक बिरादरी में उठी गुस्से की लहर को वह किसी भी तरह से मोड़़ नहीं पाया । इसके परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की रूस की सदस्यता रद्द कर दी गई। १९३ सदस्य देशों में से ९३ ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया। २४ देशों ने रूस के समर्थन में इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया‚ लेकिन भारत सहित ५८ देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इससे प्रस्ताव को दो तिहाई समर्थन मिला और रूस की सदस्यता के निलंबन की पुष्टि हो गई। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस के खिलाफ यह तीसरा प्रस्ताव था। फर्क इतना ही पड़़ा है कि इस बार रूस के समर्थन में चीन के साथ मतदान करने वाले देशों की संख्या बढ़ी है। चीन पहले दो प्रस्तावों पर मतदान से गैरहाजिर रहा था‚ लेकिन गुरु वार को उसने रूस के समर्थन में मतदान किया। पिछले दो प्रस्तावों पर क्रमशः १४१ और १४० सदस्यों ने रूस के खिलाफ मतदान किया था जो इस बार घटकर सिर्फ ९३ रह गया। ४७ सदस्यीय मानवाधिकार परिषद में रूस अपनी तीन साल की सदस्यता के दूसरे साल में था। मतदान के बाद रूस के प्रतिनिधि ने प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाए। इसे अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए रूस ने मानवाधिकार परिषद से पूरी तरह बाहर रहने का फैसला किया है। चीन ने इसे जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया। रूस का कहना था कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चल रहा है‚ जिसका मकसद मानवाधिकारों उल्लंघन रोकना और नाजी विचारधारा को खत्म करना है। उसने नरसंहार के आरोपों को गलत बताया। इस मतदान में रूस की चेतावनी की परवाह न करते हुए भारत ने गैरहाजिर रहने का फैसला किया और कहा कि शांति का पक्ष ही भारत का पक्ष है और हिंसा को फौरन रोका जाना चाहिए‚ मगर युद्ध को लेकर भारत का कूटनीतिक असमंजस भी बढ़ता जा रहा है। भारत पर दबाव बढ़ाते बढ़ाते अमेरिका धमकियों कर उतर आया है। मानवाधिकार परिषद से सदस्यता के निलंबन के मामले बहुत कम हुए हैं। २०११ में लीबिया को निलंबित किया गया था। मानवाधिकार परिषद के फैसले किसी देश के लिए बाध्यकारी नहीं होते‚ लेकिन उनका प्रतीकात्मक महत्व होता है। परिषद किसी मामले की जांच जरूर करा सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

by UB India News
July 17, 2026
0

अमेरिका के ताजा हवाई हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले में निगरानी...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

Next Post
समाज यह बात समझे तो बेहतर होगा…………

समाज यह बात समझे तो बेहतर होगा............

नावी घोषणा पत्र में लोक लुभावन वादों की परंपरा पुरानी है………..

नावी घोषणा पत्र में लोक लुभावन वादों की परंपरा पुरानी है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend