ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बुचा कत्लेआम के बाद भारत का रुख कड़़ा …..

UB India News by UB India News
April 7, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
बुचा कत्लेआम के बाद भारत का रुख कड़़ा …..

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन के बुचा शहर में सैकड़ों लोगों के कत्लेआम के बाद भारत का रुख कड़़ा हो गया है। भारत ने इस नरसंहार पर गहरी चिंता जताते हुए सारे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नागरिकों के मारे जाने संबंधी खबरों को बेहद परेशान करने वाला बताते हुए इस कृत्य की कड़़ी निंदा की गई। भारत ने कहा है कि बुचा से आ रहीं आम नागरिकों की हत्याओं की खबरें परेशान करने वाली हैं‚ और इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर विश्व मामलों की नियामक संस्था संयुक्त राष्ट्र में अब तक के अपने सबसे कड़े बयान में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि हम बुचा में हुइ हत्याओं की बिना किसी लाग–लपेट के कड़़ी निंदा करते हैं‚ और निष्पक्ष जांच का समर्थन करते हैं। भारत एक बार फिर अपील करता है कि यूक्रेन में हिंसा तुरंत रोकी जानी चाहिए। जब निर्दोष लोगों की जान दांव पर लगी हो तो कूटनीति ही एकमात्र विकल्प रह जाता है‚ इसलिए भारत शांति और युद्ध समाप्ति के अपने प्रयास पुरजोर तौर पर करता रहेगा। यूक्रेन का आरोप है कि बुचा पर कब्जे के दौरान रूसी सैनिकों ने नरसंहार किया है। रूस इस आरोप को सिरे सेे गलत बताता है। रूस की दलील पर दुनिया का कोई भी देश भरोसा नहीं कर रहा। युद्ध शुरू होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि बुचा में आम लोगों को टैंकों तले कुचला गया और महिलाओं के साथ उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया गया। रूसी सेना ने यूएन चार्टर का खुला उल्लंघन किया है। यूरोपीय देशों और अमेरिका ने बुचा में हत्याओं को भयानक बताते हुए रूस पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक ‘युद्ध अपराधी’ बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन पर युद्ध अपराधों में मुकदमा चलना चाहिए। रूस ने इन आरोपों के तहत दिखाई जा रही तस्वीरों को फर्जी बताते हुए दुनिया भर के नेताओं से आग्रह किया है कि वे बिना सोचे–समझे आरोप न लगाएं। युद्ध आज इस मुकाम ़पर है‚ जहां चारों ओर यूक्रेन की बरबादी की ही तस्वीरें नजर आती हैं। भारत ने आज तक तो इस युद्ध में किसी का साथ न देकर केवल शांति प्रयासों का ही समर्थन किया है‚ लेकिन कभी न कभी तो उसे अपनी छवि की चिंता करनी ही होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
आज की राजनीति किस दिशा में जा रही है…………

आज की राजनीति किस दिशा में जा रही है............

तेजी की राह पर चलते-चलते कैसे बेपटरी हुई श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था

तेजी की राह पर चलते-चलते कैसे बेपटरी हुई श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend