ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजी की राह पर चलते-चलते कैसे बेपटरी हुई श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था

UB India News by UB India News
April 7, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
तेजी की राह पर चलते-चलते कैसे बेपटरी हुई श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के पड़ोस में चल रही राजनीतिक और आर्थिक अशांति ने पूरी दुनिया का ध्‍यान इस ओर खींच लिया है। श्रीलंका की आर्थिक और राजनीतिक बदहाली पर भारत की भी नजर है। भारत की चिंता कहीं न कहीं इस बात को लेकर भी है कि कहीं चीन इसका फायदा न उठा ले। श्रीलंका में खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं लोगों के बीच राजनीतिक हालातों को लेकर भी रोष व्‍याप्‍त है। राजनीतिक उठापठक और आर्थिक मुश्किलों के बीच झूल रहे इस देश की हालत ऐसी क्‍यों हुई, ये जानना बेहद जरूरी है। ऐसा इ‍सलिए है क्‍योंकि कभी श्रीलंका तरक्‍की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा था। जानकारों की मानें तो इसके लिए श्रीलंका खुद ही जिम्‍मेदार है।

जानकारों की राय में इस बदहाली की एक वजह विश्‍व मेंं फैली कोरोना महामारी थी, जिस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं था। इसका असर पूरी दुनिया में ही देखने को मिला था। आब्‍जरवर रिसर्च फाउंडेशन के प्रोफेसर हर्ष वी पंत का कहना है कि श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था पयर्टन पर टिकी है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य को देखने के लिए दुनियाभर के लोग यहां का रुख करते हैं। यहां की जीडीपी में पर्यटन का हिस्‍सा करीब 12.5 फीसद तक है। कोरोना से पूर्व इसकी गति कम नहीं हुई थी। लेकिन विश्‍व व्‍यापी प्रतिबंधों ने इसको बेपटरी कर दिया। इसके बाद सरकार ने जो कदम उठाए उसने भी हालात और खराब कर दिए।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

तरक्‍की की राह पर था श्रीलंका
श्रीलंका लंबे समय तक गृहयुद्ध की चपेट में रहा है। इसके बाद भी इस देश ने कई देशों के मुकाबले अधिक तेजी से तरक्‍की की है। संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भी श्रीलंका का प्रदर्शन बेहतर रहा है। प्रोफेसर पंत का कहना है कि श्रीलंका की बदहाली की वजह उसकी गलत नीतियांं रही हैं। श्रीलंका की दुर्गति के संकेत पहले से ही दिखाई देने लगे थे।

कर की दर में कटौती
श्रीलंका के राजस्‍व को सबसे अधिक क्षति कर की दर में हुई कटौती रही है। सरकार के फैसले पर वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने भी सवाल उठाए थे। इस फैसले की वजह से श्रीलंका के अंतरराष्‍ट्रीय वित्तीय तंत्र से किफायती दर पर वित्तीय संसाधन जुटाना मुश्किल होता चला गया। इन हालातों का फायदा चीन ने उठाया और श्रीलंका चीन पर निर्भर होता चला गया। पहले से कर्ज के बोझ तले दबा ये देश और अधिक कर्जदार हो गया।

गलत कृषि नीति
कृषि क्षेत्र में लागू की गई गलत नीतियों का भी खामियाजा देश को भुगतना पड़ा। सरकार ने सरासायनिक उर्वरकों के प्रयोग पर बैन लगा दिया। इसका असर सीधेतौर पर खेती और अनाज भंडारण पर पड़ा। सरकार ने इस बात को अनदेखा किया कि रातों रात जैविक खेती की तरफ बढ़ना संभव नहीं है। इससे पारंपरिक कृषि उत्पादन पिछड़ता चला गया। हालांकि सरकार ने अपने इस फैसले को बाद में वापस ले लिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। देश में खाद्य संकट के संकेत दिखाई देने शुरू हो गए थे। मौजूदा समय में देश विकराल खाद्य संकट से जूझ रहा है और अर्थव्‍यवस्‍था भी बुरी तरह से चरमरा गई है।

भारी पड़ी चीन से दोस्‍ती
श्रीलंंका की बदहाली की एक वजह राजपक्षे परिवार की चीन से जरूरत से अधिक निकटता भी रही है। श्रीलंका ने चीन के चलते भारत जैसे पुराने मित्र को खुद से दूर करने का काम किया। अब जबकि श्रीलंका बदहाली के मुहाने पर खड़ा है तो चीन ने उससे मुंह मोड़ रखा है। चीन फिलहाल दूर से ही इस स्थिति पर अफसोस जता रहा है। चीन ने श्रीलंका को दिए कर्ज पर कोई भी रियायत देने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं अब श्रीलंका को बुरे समय में भारत की फिर याद आई है।

मुश्किल समय में याद आया भारत
भारत ने भी अपना फर्ज बखूबी निभाया है। भारत ने जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए श्रीलंका को क्रेडिट लाइन उपलब्ध कराई है। भारत श्रीलंका में खाने-पीने का भी सामान भेज रहा है, जिसमें हजारों टन चावल और डीजल प्रेट्रोल भी शामिल है। भारत इस वर्ष के शुरुआती दो माह में ही श्रीलंका को 6,500 करोड़ रुपये का कर्ज दे चुका है। इसके अलावा भी आने वाले दिनोंं में भारत श्रीलंका को 7,500 करोड़ रुपये का कर्ज और उपलब्ध कराएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
नवरात्रि और रमजान के नाम पर सियासत कौन कर रहा है?

नवरात्रि और रमजान के नाम पर सियासत कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में सियासी घमासान ,संसद भंग होने पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend