ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

UB India News by UB India News
July 15, 2026
in खास खबर, ब्लॉग
0
संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पास कराना. दरअसल, संसद का मानसून सत्र नजदीक है और इससे पहले दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता तक बैठकों का दौर तेज हो गया है. जिससे राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि सरकार किसी भी तरह से इस सत्र में इस बिल को पेश कर पास करवाने की जुगत में लगी है. आइए आपको बीजेपी के चाणक्य अमित शाह की इस मसले पर उनकी बैक-चैनल से चल रही रणनीति और बहुमत का पूरा गणित समझाते हैं.

संविधान संशोधन विधेयक की जरूरत क्यों पड़ी?

जानकारी के मुताबकि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पेश हुआ था, लेकिन सरकार उस दिन जरूरी दो-तिहाई विशेष बहुमत नहीं जुटा पाई थी. यह विधेयक परिसीमन और महिलाओं के लिए 33% प्रतिनिधित्व से जुड़ा बताया जा रहा है. अब जब इस बार का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है में सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने से जुड़ा एक नया प्रस्ताव ला सकती है. बताया जा रहा है कि पिछली बार मिली मात के बाद सरकार इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

क्या अमित शाह सच में बैक-चैनल बातचीत कर रहे हैं?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का आरोप है कि गृहमंत्री अमित शाह अप्रैल की हार का हिसाब बराबर करने के लिए विपक्षी सांसदों और विधायकों को तोड़ने में जुटे हैं. कांग्रेस नेता का ये दावा है कि यह पूरा अभियान सरकारी-निजी संसाधनों के सहारे चलाया जा रहा है और विपक्षी नेताओं को लुभाने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं. हालांकि ये अभी केवल कांग्रेस या विपक्ष के आरोप हैं. बता दें बीजेपी या गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में अभी तक कोई औपचारिक खंडन नहीं किया गया है.

उद्धव गुट में क्या टूट-फूट हो रही है?

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के 9 में से 6 सांसदों के अलग गुट बनाने की खबरें आई हैं. इन्हीं में से कुछ बागी सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होकर हाल में दिल्ली पहुंचे, जहां उनकी अमित शाह और बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात हुई थी. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. जबकि चर्चा यहां तक है कि इनमें से दो सांसदों को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है. हालांकि यह अभी अटकलों के स्तर पर ही है, फिलहाल किसी पक्ष की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

एनसीपी के दोनों गुट आपस में क्यों मिल रहे हैं?

महाराष्ट्र में एनसीपी दो हिस्सों में बंटी है एक अजित पवार गुट (महायुति का हिस्सा) और दूसरा शरद पवार गुट यानी एनसीपी (एसपी) का जो विपक्ष में है. हाल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर एक बैठक हुई, जिसमें अजित पवार गुट के प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के साथ-साथ शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल भी पहुंचे. हालांकि जयंत पाटिल ने सफाई दी कि यह मुलाकात किसी नगर परिषद से जुड़े मामले तक सीमित थी, लेकिन तीनों नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने कयासों को हवा जरूर दे दी. साथ ही ताजा खबर है कि शरद पवार गुट की पार्टी महिला आरक्षण और सरकार को अपना समर्थन देगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

by UB India News
August 7, 2026
0

लोकतंत्र में उपचुनावों को अक्सर केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया मान लिया जाता है, लेकिन कई बार...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में... रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend