ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

करवट बदलती कूटनीति………

UB India News by UB India News
April 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
करवट बदलती कूटनीति………

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दूनिया में भारत की बढ़ती अहमियत को हाल की कुछ घटनाओं से आसानी से समझा जा सकता है। इनमें से एक रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी उप रक्षा सलाहकार दलीप सिंह की भारत यात्रा भी है। लावरोव जहां भारत की प्रशंसा कर रहे थे वहीं दलीप सिंह रूस से संबंधों को लेकर चीन का नाम लेकर भारत को आगाह कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां लावरोव से आमने सामने की मुलाकात की वहीं दलीप सिंह हाथ मलते रह गए। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लावरोव के साथ बैठक में यूक्रेन में जल्द से जल्द हिंंसा खत्म करने का आह्वान किया और संघर्ष सुलझाने के लिए शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए भारत की रजामंदी जताई। लावरोव ने कहा कि अमेरिकी दबाव से भारत–रूस संबंध प्रभावित नहीं होंगे और भारत यूक्रेन समस्या के समाधान के लिए मध्यस्थता करना चाहता है तो ऐसी प्रक्रिया का समर्थन किया जा सकता है। लावरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ लंबी बातचीत के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात की। लावरोव ने कहा हम भारत को किसी भी सामान की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं जो भारत खरीदना चाहता है। भारत अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के प्रति अपने ‘न्यायसंगत और तर्कसंगत दृष्टिकोण’ के साथ किसी प्रक्रिया का समर्थन करना चाहता है‚ तो कोई भी इसके खिलाफ नहीं होगा। लावरोव की यात्रा से इस बात को समझा जा सकता है कि रूस भारत के साथ अपने संबंधों को और प्रगाढ़ करना चाहता है। अमेरिकी प्रतिबंधों की काट खोजने के प्रयास में रूस भारत जैसे देशों के साथ राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने की प्रणाली विकसित कर रहा है‚ जिससे ड़ॉलर आधारित भुगतान प्रणाली पर निर्भरता कम की जा सके। विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बातचीत के बाद लावरोव ने कहा कि रूस अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ द्विपक्षीय व्यापार की बाधाओं को दूर करने के तरीके ढूंढ रहा है। भारत के साथ व्यापार के लिए रुपया–रूबल भुगतान प्रणाली पूर्व में लागू की गई थी तथा इसे और मजबूत किया जा सकता है। अधिक से अधिक लेन देन राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग करके और ड़ॉलर–आधारित प्रणाली को दरकिनार करते हुए किया जाएगा। इस प्रणाली को समर्थन मिला तो इससे निसंदेह अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर अमेरिकी ड़ॉलर के दबदबे पर भारी असर पड़े़गा। यह अमेरिका के लिए ऐसा झटका होगा जिससे उबरना उसके लिए बेहद मुश्किल होगा। रूस–यूक्रेन युद्ध के बहाने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति भी करवटें बदल रही है। भारत की निष्पक्षता की नीति की अहमियत भी निरंतर बढ़ती जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
मुसीबत में पडोसी ……..

मुसीबत में पडोसी ........

Imran Khan रहें या जाएं, पाक को Sri Lanka जैसी तबाही से कोई नहीं बचा सकता !

Imran Khan रहें या जाएं, पाक को Sri Lanka जैसी तबाही से कोई नहीं बचा सकता !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend