ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुसीबत में पडोसी ……..

UB India News by UB India News
April 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
मुसीबत में पडोसी ……..

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत का पड़़ोसी देश श्रीलंका अपने इतिहास के सर्वाधिक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है‚ और हताश अवाम हिंसक विरोध–प्रदर्शनों पर उतर आया है। लोगों में फैले गुस्से और हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए शुक्रवार की रात देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया। इस बीच‚ राजपक्षे सरकार को समर्थन दे रहे ११ दलों ने कैबिनेट भंग कर अंतरिम सरकार के गठन की मांग की। वास्तव में श्रीलंका में हालात खासे बिगड़़ चुके हैं। सरकार जरूरी चीजों का आयात नहीं कर पा रही है‚ और ड़ीजल–पेट्रोल की कमी के बीच घंटों बिजली कटौती करनी पड़़ रही है। भारत ने अच्छे पडोसी का फर्ज निभाते हुए ४० हजार टन मीट्रिक टन ड़ीजल श्रीलंका पहुंचाया है। एक अरब ड़ॉलर की सहायता का वादा किया है‚ और जल्द ही ४० हजार मीट्रिक टन चावल भी पहंुचाएगा। दरअसल‚ श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के चरमराने के संकेत उसके चीन के कर्ज जाल में फंसने के बाद से ही मिलने लगे थे। लेकिन यूक्रेन और रूस की लड़़ाई से ड़ीजल–पेट्रोल के वैश्विक परिदृश्य में स्थितियां सामान्य नहीं रह जाने ने ताबूत में आखिरी कील का काम किया। खासकर इसलिए कि श्रीलंका के बुनियादी आर्थिक कारक पहले से ही मजबूत नहीं रह गए थे। विदेशी मुद्रा भंड़ार खत्म होने से स्टेशनरी जैसी चीजें भी वह आयात नहीं कर पा रहा था। पड़़ोसी देश पाकिस्तान का भी यही हाल है। राजनीतिक असंतोष के हालात हैं‚ और आर्थिक कारक भी मजबूत नहीं हैं। पाकिस्तान पर भी चीन ने कर्ज का जाल फेंका हुआ है। श्रीलंका और पाकिस्तान‚ भारत के दोनों पड़़ोसी देश‚ में आमजन महंगाई का दंश झेलने को विवश है‚ तो इनकी नीतियों का भी इसमें बड़़ा हाथ है। उस पर राजनीतिक अस्थिरता भी रही जिसने चरमराती आर्थिक स्थिति को असहनीय बना दिया है। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली भंग कर दी गई है‚ और तीन महीने में चुनाव कराए जाने हैं। श्रीलंका में एक ही परिवार के लोग सत्ता में काबिज हैं। राष्ट्रपति‚ प्रधानमंत्री‚ रक्षा मंत्री‚ वित्त मंत्री और खेल मंत्री के पद पर राजपक्षे परिवार के लोग आसीन हैं। माना जा रहा है कि श्रीलंका के मौजूदा हताशा भरे हालात के लिए राजपक्षे परिवार भी जिम्मेदार है। भारत पड़़ोसी देशों में बिगड़़ते हालात से मुंह फेरे नहीं रह सकता। सतर्क रहते हुए पड़़ोसी धर्म निभाना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
Imran Khan रहें या जाएं, पाक को Sri Lanka जैसी तबाही से कोई नहीं बचा सकता !

Imran Khan रहें या जाएं, पाक को Sri Lanka जैसी तबाही से कोई नहीं बचा सकता !

नेशनल असेंबली स्पीकर के फैसले के खिलाफ आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नेशनल असेंबली स्पीकर के फैसले के खिलाफ आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend