ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टकराव बढ़ने के असार

UB India News by UB India News
March 30, 2022
in खास खबर, पश्चिम बंगाल, संपादकीय
0
बंगाल विधानसभा में टीएमसी और बीजेपी के विधायक भिड़े, भाजपा के 5 विधायक सस्पेंड

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के विधायकों के बीच विधानसभा में जिस तरह की हिंसक झड़़प हुई‚ उससे न केवल संसदीय मर्यादाएं तार–तार हुई बल्कि इससे यह भी पता चलता है कि राज्य की राजनीति कितनी भयावह और शत्रुतापूर्ण हो गई है। बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्य विपक्षी दल भाजपा बीरभूम जिले के बोगतुई में हुई हिंसा को लेकर सदन में चर्चा की मांग कर रही थी‚ लेकिन इसके लिए सत्ता पक्ष तैयार नहीं हुआ। लोकतंत्र में केंद्रीय संसद हो या राज्यों के विधानमंड़ल‚ इनके गठन का उद् देश्य ही यही है कि किसी भी गंभीर और अभूतपूर्व घटना पर सत्ता और विपक्ष के सदस्य आपस में चर्चा करें और समस्या का निराकरण करें। विड़म्बना यह है कि इस तरह की किसी भी घटना पर सत्ता पक्ष चर्चा करने के लिए तैयार नहीं होता। पूरे देश में इस तरह की गलत और अप्रासंगिक परंपरा स्थापित हो गई है। सत्तापक्ष को यह लगता है कि इस तरह की चर्चा से उसकी बदनामी होगी। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार को भी यह भय सता रहा है। लोगों को याद होगा कि गत २१ मार्च को तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू शेख की हत्या के बाद देर रात भड़़की हिंसा में उग्र भीड़़ ने कई घरों में आग लगा दी थी‚ जिसमें १० लोगों की जान गई थी। जाहिर है भाजपा इस घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। यह कोई हैरानी की बात नहीं है। कोई राजनीतिक दल जो विपक्ष में रहता है वह सत्तापक्ष के विरुद्ध इस तरह के मामलों में कानून–व्यवस्था का प्रश्न खड़़ा करता रहता है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीरभूम की इस घटना की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित पूरा सत्ता पक्ष तिलमिलाया हुआ है। ममता बनर्जी अपने गुस्से को रोक नहीं पाइ और उन्होंने यह धमकी भी दी कि अगर जांच ठीक तरह से नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता शुभन्दु अधिकारी सहित पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के हालात पर मूकदर्शक बने नहीं रह सकती। प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़़ ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। यह कहा नहीं जा सकता कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के मामले में सीधे हस्तक्षेप करना चाहेगी। इतना जरूर है कि केंद्र और ममता सरकार के बीच टकराव बढ़ने के पूरे आसार हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
ईमानदार व्याख्या की दरकार

ईमानदार व्याख्या की दरकार

बिहार विधानसभा :शराबबंदी पर आज पेश होगा संशोधन विधेयक

बिहार विधानसभा :शराबबंदी पर आज पेश होगा संशोधन विधेयक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend