• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • Bihar Election2025
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • Bihar Election2025
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025

ईमानदार व्याख्या की दरकार

UB India News by UB India News
March 30, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, संपादकीय
0
ईमानदार व्याख्या की दरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश ने ऐसा दृश्य पहले कभी देखा नहीं था। एक बड़ा समूह हैरत से देख रहा है कि सिनेमा को लेकर ऐसा माहौल कैसे बना! वास्तव में ‘द कश्मीर फाइल्स’ आम दृष्टिकोण से है तो एक फिल्म ही है। यह फिल्म ९० के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के विरु द्ध इस्लामी जिहाद के नाम पर पैदा किए गए विध्वंस और आतंक की कहानी है‚ जिसके कारण उन्हें घाटी छोड़ने को मजबूर होना पड़ा या छोड़ने को बाध्य किया गया। विषय नया नहीं है। इसे मीडिया‚ डॉक्यूमेंट्री पुस्तकों और कुछ फिल्मों के माध्यम से पहले भी सामने लाया गया। अन्य मंचों पर भी ये उठाए जाते रहे हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म अभिनय और कला की दृष्टि से उत्कृष्ट है या नहीं यह विषय समीक्षकों का है। समीक्षक इसको जितना अंक दें जनता ने इसे अब तक की सभी भारतीय फिल्मों की तुलना में सर्वाधिक अंक और सर्वोच्च स्थान दे दिया है। कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती है‚ पिछले फिल्म के दर्शकों और कमाई का रिकॉर्ड तोड़़ती है यहां तक सब सामान्य माना जाएगा। इस फिल्म ने इन सबसे परे न केवल भारत बल्कि बाहर भारतीयों एवं भारत में रु चि रखने वाले समूहों के अंदर जैसा आलोड़न पैदा किया वह अद्भुत है। ऐसे वीडियो और तस्वीरें आ रही हैं‚ जिसमें लोग झंडे लिये‚ नारा लगाते‚ गीत गाते‚ झूमते बड़े–बड़े समूहों में सिनेमाहॉल जा रहे हैं। ऐसे लोग जो वर्षों से हॉल नहीं गए वे भी अपने दोस्तों‚ परिवार के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने जा रहे हैं। संवेग इतना है कि लोग अपील कर रहे हैं कि इसे जितनी बार चाहो देखो ताकि सारे रिकॉर्ड तोड़ दे।

RELATED POSTS

आखिर बिहार चुनाव मे विपक्ष का केंद्र क्यो बन जाता है सीमांचल का किशनगंज ?

बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP

इस तरह के सामूहिक व्यवहार एवं माहौल को समझने के लिए थोड़ी गहराई से विचार करने की आवश्यकता है। आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जिससे इसके प्रति ऐसी जनलहर पैदा हो गई हैॽ जो कुछ है हमारे सामने है। कश्मीर फाइल्स ने कम समय में कमाई के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा की प्रदेश सरकारें इसे टैक्स फ्री कर रही है‚ पर समर्थन देने के भावनात्मक आवेगों की तस्वीरों को देखें तो यह मानने में कोई आपत्ति नहीं होगी कि बगैर टैक्स फ्री भी लोग इसी भावना के साथ फिल्म देखने जाते रहते। जहां टैक्स फ्री नहीं है वहां का माहौल भी ऐसा ही है। वस्तुतः टैक्स फ्री बाद में हुआ‚ फिल्म देखने का जन अभियान पहले आरंभ हो गया। तो क्योंॽ जो इस पर छाती पीट रहे हैं दरअसल उनकी समस्या है कि वे अभी भी कुछ बुद्धिजीवियों‚ पत्रकारों‚ नेताओं और एक्टिविस्टों के एक द्वारा बनाए गए पुराने वैचारिक मायाजाल के तहत ही सोचते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में इसकी चर्चा कर दी‚ इसलिए स्वाभाविक ही पूरी पार्टी और संगठन परिवार में इसका विशेष संदेश गया है। संभव है इस फिल्म का राजनीतिक लाभ भी भाजपा को आगामी चुनाव में प्राप्त हो। राजनीतिक दल होते हुए वह इस माहौल को और ज्यादा सुदृढ़ करने और इसका लाभ उठाने की रणनीति बनाकर काम कर रही होगी इसे भी स्वीकार कर लिया जा सकता है। क्या इस पूरी तस्वीर का यही विश्लेषण पर्याप्त हैॽ आप देख सकते हैं‚ जिनका आरएसएस भाजपा से कोई लेना–देना नहीं वे भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपील कर रहे हैं‚ कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में चाहे जितना भी टिकट है खरीदो और फिल्म को बार–बार देखो। यह विचार एक–दो दिन में भाजपा ने पैदा नहीं किया होगा।

संघ‚ इससे जुड़े अन्य संगठन तथा दूसरे हिंदू संगठनों ने लंबे समय से जो माहौल बनाया है उसका असर है। किंतु इनके विचारों में भी सच्चाई नहीं होती और लोगों की भावनाओं को नहीं छूती तो माहौल ऐसा नहीं बनता। सच्चाई यह है कि भारत का मानस आमूल बदलाव की ओर अग्रसर है। भाजपा को राजनीतिक स्तर पर इसका लाभ मिल जाता है‚ क्योंकि वह इसको अभिव्यक्त करती है‚ समय–समय पर समर्थन करती है। वह समर्थन पर्याप्त नहीं हो यह हो सकता है किंतु दूसरा कोई राजनीतिक दल इस तरह की अभिव्यक्ति और समर्थन देने वाला सामने नहीं है। ज्यादातर दल भाजपा के दबाव में हिंदुत्व पर थोड़ा बहुत आगे आते हैं‚ लेकिन उनमें अभी भी सकुचाहट है। सेकुलरवाद की विकृत व्याख्या ने उनके मानस पर ऐसा जंग लगाया है कि उसको झाड़ कर वे खुलकर बाहर आने को तैयार नहीं है। इस फिल्म के विरुद्ध उन सबकी प्रतिक्रियाएं ऐसी ही है। आखिर फारूक अब्दुल्ला‚ उमर अब्दुल्ला‚ महबूबा मुफ्ती‚ कांग्रेस‚ कम्युनिस्ट या दूसरी पार्टियां आदि यह क्यों नहीं समझ रही है कि उनकी निंदा–आलोचना के बावजूद लोगों का समूह बनाकर सिनेमा हॉल में जाने की संख्या घट नहीं रही।

फिल्म के विषयवस्तु पर बहुत कुछ कहने की आवश्यकता नहीं। सच यही है कि पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से हिंदुत्व‚ भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्र के रूप में भारत की महान गौरव परंपरा आदि को लेकर संघ परिवार और दूसरे संगठनों ने जो जन अभियान चलाया उससे वह भाव जागृत होकर अपने आप विस्तृत होता गया है। मुख्यधारा की मीडिया में अनेक पत्रकार मुखर होकर उन विषयों पर सवाल पूछ रहे हैं या उन्हें उठा रहे हैं जिन पर चुप रहा जाता था। सोशल मीडिया पर ऐसे माहौल को फासिस्टवाद और न जाने क्या–क्या नाम दिया जाता है। वस्तुतः यह सब बदलते हुए और बदले भारत का स्वर है। यह सही है कि इसमें सकारात्मकता के साथ नकारात्मकता भी है‚ अस्थिरता है‚ थोड़ी चंचलता है। संक्रांति काल में ऐसा होता है। लोगों में संस्कृति–धर्म–पूर्वजों– इतिहास–राष्ट्र–समाज को लेकर सच के आईने में गौरवबोध पैदा हो रहा है। इस समय कश्मीर फाइल्स से एक छोटा अध्याय आया है‚ जिसने उम्मीद जगाई है कि आगे अफगानिस्तान पाकिस्तान‚ बांग्लादेश से लेकर संपूर्ण भारत में बर्बर हमले और भारतीय सभ्यता–संस्कृति को कुचलने का जो अपराध हुआ‚ हमारे धर्मस्थलों‚ को जिस तरह रौंदा गया वह वो सब सामने आए।

साथ ही उनके विरु द्ध लगातार हुए संघर्ष‚ समय–समय पर प्राप्त विजय और इस श्रेणी के लोगों ने जिस तरह अपने त्याग बलिदान तथा व्यवहारों से मानक स्थापित किया धर्म संस्कृति राष्ट्र समाज की रक्षा की हो सब पूरे सच के साथ सामने आए। तभी तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद नालंदा फाइल्स‚ तक्षशिला फाइल्स‚ विक्रमशिला फाइल्स‚ गंधार फाइल्स‚ अयोध्या फाइल्स‚ मेवाड़ फाइल्स‚ गोरी फाइल्स‚ गजनवी फाइल्स‚ बख्तियार खिलजी फाइल्स‚ शिवाजी फाइल्स‚ महाराणा प्रताप फाइल्स‚ मथुरा फाइल्स ‚काशी फाइल्स‚ सोमनाथ फाइल्स न जाने ऐसे कितने फाइलों की मांग कर रहे हैं। विरोधी इस बदलाव को समझें अन्यथा वे छाती पीटते रहेंगे और बदलाव की आंधी उनकी आवाज को नक्कारखाने में तूती बनाती रहेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर बिहार चुनाव मे विपक्ष का केंद्र क्यो बन जाता है सीमांचल का किशनगंज ?

आखिर बिहार चुनाव मे विपक्ष का केंद्र क्यो बन जाता है सीमांचल का किशनगंज ?

by UB India News
July 12, 2025
0

बिहार का मुस्लिम बहुल जिला किशनगंज हमेशा से राजनीतिक दलों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. चाहे वह कांग्रेस...

बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP

बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी AAP

by UB India News
July 12, 2025
0

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बगैर गठबंधन के चुनाव मैदान में रहेगी और अधिकांश सीटों पर...

एनएचएआई का बड़ा ऐलान: ₹3.4 लाख करोड़ की लागत से बनेगा गोरखपुर–किशनगंज–सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे…

एनएचएआई का बड़ा ऐलान: ₹3.4 लाख करोड़ की लागत से बनेगा गोरखपुर–किशनगंज–सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे…

by UB India News
July 12, 2025
0

उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने...

धर्मांतरण : यूपी मे छांगुर के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला, महाराष्ट्र में कानून बनाने की तैयारी

धर्मांतरण : यूपी मे छांगुर के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला, महाराष्ट्र में कानून बनाने की तैयारी

by UB India News
July 12, 2025
0

यूपी के बहराइच जिले में छांगुर बाबा के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला। धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा...

दुनिया कब तक अमेरिकी डॉलर पर निर्भर रह सकती है?

दुनिया कब तक अमेरिकी डॉलर पर निर्भर रह सकती है?

by UB India News
July 12, 2025
0

डॉलर से आजादी की मुहिम को लेकर BRICS में शामिल देश ऐक्टिव नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत ने इम...

Next Post
बिहार विधानसभा :शराबबंदी पर आज पेश होगा संशोधन विधेयक

बिहार विधानसभा :शराबबंदी पर आज पेश होगा संशोधन विधेयक

आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्‍ट

आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्‍ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend