ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेडीयू नेता की गोली घर के पास सरेआम हत्‍या

UB India News by UB India News
March 30, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
जेडीयू नेता की गोली घर के पास सरेआम हत्‍या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नासरीगंज में सोमवार की रात करीब १० बजे अपराधियों ने गोली मारकर दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक महतो की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। दानापुर थाना अध्यक्ष अजीत साहा ने उनकी हत्या की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक दीपक महतो नासरीगंज स्थित अपने घर के पास थे। वे जैसे ही अपने घर से निकलकर गेट के पास पहुंचे‚ तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बताया कि अपराधियों ने लगभग ७–८ राउंड़ गोलियां चलायीं। इस क्रम में एक गोली दीपक महतो के सिर में जा लगी। आनन–फानन में उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया‚ जहां ड़ॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक महतो की मौत की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में उनके समर्थक पारस अस्पताल पहुंच गये। दीपक महतो दानापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके थे। अभी वे दानापुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में थे। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

लोगों के मुताबिक, दीपक मेहता दानापुर के वार्ड नंबर 29 से चुनाव जीतकर आए थे। पिछले वर्ष उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। आम लोगों के बीच कुशल व्यवहार के कारण काफी ज्यादा प्रचलित रहे हैं। जनता में उनकी पैठ काफी थी। दानापुर एएसपी अभिनव घीमन ने बताया कि अपराधियों की एक गोली नगर परिषद उपाध्यक्ष को लगी है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया, वहां उनकी मौत हो गई।

वहीं, घटना के कारण पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस इस घटना को जमीन विवाद और चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रही है ।

कुछ ही दिनों पहले कराया था होली मिलन समारोह
बताया जा रहा है कि दीपक ने कुछ दिनों पहले होली मिलन समारोह कराया था। इसमें जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा और भारतीय जनता पार्टी के आरके सिन्‍हा शामिल हुए थे। उपेंद्र कुशवाहा से दीपक का नजदीकी रिश्‍ता था। वे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी से भी जुड़े रहे थे।

धमकी मिलने के बाद ऊंची कराई चारदीवारी
मिली जानकारी के अनुसार दीपक ने जब दानापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया तो एक दबंग ने उन्‍हें धमकी दी थी। इसके बाद उन्‍होंने अपने घर की बाउंड्री को ऊंचा करवाया था। दानापुर के तकियापर इलाके में उनका डीके प्रापर्टी डीलर नाम से एक कार्यालय है। इस इलाके में हत्‍या के बाद काफी बवाल हो रहा है।

पटना-दानापुर मार्ग पर आगजनी

घटना से गुस्साये लोगों ने नासरीगंज के पास पटना-दानापुर मार्ग पर आगजनी कर सड़क को जाम कर हंगामा किया. इस दौरान नासरीगंज चौकी में तोड़-फोड़ की और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया. उनके आवास के पास सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा.

घटनास्थल से पांच खोखे बरामद

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किये. गोली मारने वाले अपराधियों की उम्र 17-18 वर्ष के आसपास थी. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की तलाश के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंदिता, आपसी दुश्मनी और जमीन विवाद के बिंदु पर जांच कर रही है.

बालू लदे हाइवा को अंदर कराने के वक्त हुई घटना

जानकारी के अनुसार, दीपक मेहता रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने कैंपस में टहल रहे थे. इसी बीच हाइवा से बालू लेकर लोग पहुंचे. इसके बाद वह पुराने गेट से बालू को अंदर करवाने में लग गये. गेट को खोल दिया गया और हाइवा अभी अंदर ही जा रहा था कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधी उनके करीब पहुंचे. इनमें से दो अपराधी उनके करीब पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसके कारण वहां मौजूद लोग भागने लगे.

छाती व सिर में गोली लगी

दीपक मेहता की छाती व सिर में गोली लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े. अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते हुए दीघा के रामजीचक की ओर निकल गये. गोली की आवाज सुन कर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और फिर उन्हें पारस हॉस्पीटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्‍ट

आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्‍ट

फिर से खुला आसमान……….

फिर से खुला आसमान..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend