ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुलिस की कार्यशैली पर विधानसभा में हंगामा

UB India News by UB India News
March 29, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
पुलिस की कार्यशैली पर विधानसभा में हंगामा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने तारांकित प्रश्न के एक उत्तर से असंतुष्ट होकर जमकर हंगामा किया। वे लोग पुलिस की कार्यशैली से नाराज थे। हुआ यह कि सोमवार को विस में विपक्षी सदस्यों ने सरकार से पुलिस की कार्यशैली को लेकर जवाब मांगा‚ लेकिन सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया‚ जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। दरअसल‚ विधानसभा में सोमवार को रोहतास के डेहरी थाना क्षेत्र से नौ माह पूर्व हुए एक युवक के अपहरण के मामले के संबंध में राजद के फतेह बहादुर सिंह और गोपालगंज के फुलवरिया थाना इलाके के एक मामले में विदेश और बिहार से बाहर दूसरे राज्य में कार्यरत दो लोगों को अभियुक्त बनाए जाने से संबंधित राजद के ही राजेश कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न पर प्रभारी गृहमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के सदस्यों ने करीब २५ मिनट तक सदन के अंदर हंगामा किया ।

प्रभारी गृहमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने राजद के फतेह बहादुर सिंह के प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस मामले में एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही अपहृत की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर श्री सिंह ने कहा कि उनका मूल प्रश्न है कि नौ महीने से लापता व्यक्ति कहां है और पुलिस उसे ढूंढ कर कब तक लाएगी। इसका मंत्री कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

वहीं श्री यादव ने कहा कि पुलिस को इस मामले में जो भी कार्रवाई करनी है वह कर रही है लेकिन उसे कब तक ढूंढ कर लाया जाएगा यह कोई नहीं बता सकता। वह जिंदा भी है या कहीं और है यह बताना कठिन है । उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि यदि उनके पास कोई सूचना है तो वह दें उस पर कार्रवाई की जाएगी या उनके पास कोई ऐसी तकनीक है जिससे उसका पता लगाया जा सके तो वह बता दें जिससे युवक को ढूंढ कर लाया जा सके । इस पर राजद के ललित यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह से अक्षम है । मुख्यमंत्री पर हमला हो जा रहा है और एक व्यक्ति जो नौ महीने से लापता है उसका भी पता पुलिस नहीं लगा पा रही है । इनका पूरा प्रशासनिक तंत्र विफल है । सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है ।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे तंत्र को विफल बताना सही नहीं है । अच्छा काम करने वाले अधिकारियों का मनोबल नहीं टूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई विधायिका को कह दे कि वह पूरी तरह विफल है तो कितनी तकलीफ होगी इसलिए सभी को समेटना सही नहीं है ।  इसके बाद सभाध्यक्ष ने दूसरे तारांकित प्रश्न पूछने के लिए रत्नेश सदा का नाम पुकारा‚ इसी दौरान राजद के फतेह बहादुर सिंह सदन के बीच में आ गए और शोरगुल करने लगे। इस पर सभाध्यक्ष ने कहा कि प्रश्न का जवाब मिलने के बाद भी दबाव बनाने के लिए सदन के बीच में आना सही नहीं है। इसके बाद उन्होंने श्री सिंह को अपनी सीट पर जाने को कहा और भाकपा माले के नेता महबूब आलम को अपनी बात रखने का मौका दिया।

श्री आलम ने कहा कि यह गंभीर विषय है और सरकार अपनी नाकामी को छुपाना चाहती है। हर एक नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन सरकार हमसे पूछती है कि आप बताएं कि क्या करें। क्या विधायक अब पुलिस का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सदन में गंभीर बहस होनी चाहिए। सरकार पूरी तरह से नाकाम है। एक ओर सीएम पर हमले हो रहे हैं तो दूसरी ओर आम लोग भी सुरक्षित नहीं है। इस पर सभाध्यक्ष ने कहा कि पिछले शनिवार को ही सदन में संवैधानिक कर्तव्य और अधिकार की बात की गई थी। सरकार का कर्तव्य है लोगों को सुरक्षा प्रदान करना लेकिन सभी विधायकों और नागरिकों की भी जिम्मेवारी है कि वे सरकार को सहयोग करे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
जेडीयू नेता की गोली घर के पास सरेआम हत्‍या

जेडीयू नेता की गोली घर के पास सरेआम हत्‍या

आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्‍ट

आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्‍ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend