ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार बने गोवा के मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, प्रदेश
0
प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार बने गोवा के मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के सीएम बन गए हैं। उन्होंने गोवा के सीएम पद की शपथ ली। ये शपथ समारोह नार्थ गोवा के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया गया है। स्टेडियम में करीब 7 हजार और बाहर 8 हजार के आसपास गोवा की जनता, बीजेपी कार्यकर्ता सावंत की इस शपथ के साक्षी बने। विश्वजीत राणे, रवि नायक, अतानासियो मोनसेरेट समेत 8 भाजपा के विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।

गोवा: प्रमोद सावंत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। https://t.co/pKbmwHczlp pic.twitter.com/v7fSJI4yAo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2022

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

इस समारोह में मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा,नितिन गडकरी सहित बीजेपी के सभी राज्यों के सीएम को भी शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया। शपथग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए डाबोलिम एयरपोर्ट से पणजी शहर तक कई जगह बीजेपी ने बड़े होर्डिंग और बैनर्स लगाए गए। जिसमें गोवा की जनता का आभार बीजेपी ने माना है।

गोवा: भाजपा विधायक विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो,रवि नाइक और नीलेश कैबराल ने गोवा के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। pic.twitter.com/4USckajOkE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2022

शपथग्रहण के बाद दो दिन विशेष अधिवेशन

कल शपथ के बाद 29 और 30 मार्च को 2 दिन का विशेष अधिवेधन भी बुलाया गया है जिसमे प्रोटेम स्पीकर गोविंद गांवकर अध्यक्षता करेंगे। इस अधिवेशन में राजपाल का अभिभाषण और स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विधायक आलेक्स सिक्वेरा को विधानसभा का स्पीकर बनाए जाने को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए आप,आरजी और गोवा फारवर्ड पार्टी का समर्थन भी ले लिया है। माना जा रहा है कि यदि एमजीपी को सरकार में मंत्रिपद नहीं मिला तो वो भी स्पीकर के लिए कांग्रेस पार्टी के विधायक आलेक्स सिक्वेरा के नाम का समर्थन कर देगी।

बीजेपी तवडकर को बनाना चाहती है स्पीकर

बीजेपी वहीं विधायक रमेश तवडकर को स्पीकर बनाना चाहती है। बीजेपी को इस चुनाव में 20 सीटें, जबकि सभी विरोधी दलों को मिलाकर 20 सीटें मिली हैं। हालांकि 3 निर्दलीय विधायकों ने पहले ही बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। साथ ही एमजीपी ने भी बीजेपी को समर्थन दिया है। ऐसे में 40 विधानसभा सीटों वाली गोवा एसेम्बली में बीजेपी सरकार के कुल 25 विधायक हो रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
इमरान सरकार की अग्नि परीक्षा आज

इमरान सरकार की अग्नि परीक्षा आज

मुकेश सहनी क्यों कर रहे बयानबाजी?

मुकेश सहनी मंत्री पद से हुए बर्खास्त,सीएम की सिफारिश पर राज्यपाल ने लगायी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend