ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुकेश सहनी मंत्री पद से हुए बर्खास्त,सीएम की सिफारिश पर राज्यपाल ने लगायी मुहर

भाजपा से बगावत मुकेश सहनी को पड़़ गयी भारी॥ हाल ही में वीआईपी के तीन विधायक भाजपा में हो गये थे शामिल॥ राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री थे सहनी॥

UB India News by UB India News
March 30, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विआईपपी
0
मुकेश सहनी क्यों कर रहे बयानबाजी?

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी को भाजपा से बगावत करनी उनके लिए भारी पड़़ी गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा की अनुशंसा के आलोक में रविवार को मुकेश सहनी को अपने मंत्रिमंड़ल से बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुकेश सहनी की बर्खास्तगी से संबंधित पत्र राज्यपाल फागू चौहान को भेज दिया है। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री की अनुशंसा को स्वीकार कर लिया है॥। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी मंत्री पद से हटेंगे। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखित तौर पर मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटाने की अनुशंसा की थी। अनुशंसा में कहा गया था कि मुकेश सहनी अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुकेश सहनी को मंत्रिमंड़ल से बर्खास्त करने की सिफारिश राज्यपाल को भेज दी। मालूम हो कि मुकेश सहनी ने राजग में रहते हुए भाजपा के खिलाफ हमलावर रुख अपना रखा था। उन्होंने हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां कई सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को खड़़ा किया था‚ वहीं भाजपा कर जमकर आग उगली थी। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में वीआईपी की जीती हुई बोचहां सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अपने उम्मीदवार को उतारा है। इसके बाद दोनों पार्टियों में तल्खी और बढ़ गयी। इसके बाद वीआईपी ने भी बोचहां से अपना उम्मीदवार उतार दिया‚ पर कुछ ही दिनों के बाद भाजपा ने वीआईपी के तीनों विधायक स्वर्णा सिंह‚ मिश्री लाल यादव और राजू सिंह को अपने पार्टी विलय करा लिया। विधानसभा में वीआईपी के तीनों विधायकों ने भाजपा में विलय के लिए आवेदन दिया था‚ जिसे विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा ने स्वीकार कर लिया। भाजपा के इस कदम के बाद मुकेश सहनी ने कहा था कि मैं मंत्रिमंड़ल से इस्तीफा नहीं दूंगा‚ मुख्यमंत्री चाहे तो मुझे मंत्रिमंड़ल से हटा सकते हैं। गौरतलब है कि वर्ष २०२० में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पहले मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन में शामिल थी। कुछ मुद्’ों को लेकर असहमत मुकेश सहनी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठ गये थे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पीठ में छूरा भोंकने का आरोप लगाया था। इसके बाद मुकेश सहनी राजग में शामिल हो गये। राजग में मुकेश सहनी की वीआईपी को ११ सीटें दी गयी थीं‚ जिनमें से चार सीटों पर ही उसे जीत हासिल हो पायी। मुकेश सहनी खुद चुनाव हार गये। इसके बावजूद उन्हें नीतीश कुमार के मंत्रिमंड़ल में शामिल किया गया और उन्हें पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री की जिम्मेवारी दी गयी। भाजपा ने अपने कोटे से उन्हें डे़ढ साल के लिए विधान परिषद भी भेजा। इसके बावजूद मुकेश सहनी भजपा के खिलाफ बगावत करने से बाज नहीं आये। इसी का नतीजा है कि आज उन्हें मंत्रिमंड़ल से बर्खास्त होना पड़़ा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

Next Post
बंगाल विधानसभा में टीएमसी और बीजेपी के विधायक भिड़े, भाजपा के 5 विधायक सस्पेंड

बंगाल विधानसभा में टीएमसी और बीजेपी के विधायक भिड़े, भाजपा के 5 विधायक सस्पेंड

The History of Hot Indian Girls Refuted

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend