ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा में आज पेश हो सकता है दिल्ली एमसीडी के एकीकरण का बिल, भाजपा ने जारी किया व्हिप

UB India News by UB India News
March 25, 2022
in खास खबर, सांसद
0
चिंता में ड़ालता संसद का हंगामा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में तीनों नगर निगमों (Delhi MCD) को एक कर दिया गया है। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को तीनों नगर निगमों के एकीकरण पर मुहर लगा दी थी। दिल्ली एमसीडी एकीकरण का विधेयक आज लोकसभा में पेश हो सकता है। भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कहा जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के एकीकरण को लेकर लोकसभा में विधेयक पेश किया जाएगा।

राज्य चुनाव आयोग ने नहीं किया चुनाव की तारीखों का एलान
गौरतलब है कि नौ मार्च को दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का एलान करना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। चुनाव आयोग ने कहा था कि उपराज्यपाल ने पत्र भेजकर तीनों नगर निगमों के एकीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंशा से उसे अवगत कराया है। इस वजह से आयोग निगम चुनाव की तारीख की घोषणा टाल दी थी। आयोग का कहना है कि 18 मई से पहले नगर निगम का चुनाव हो जाना चाहिए। इसके लिए 18 अप्रैल तक अधिसूचना जारी करनी होगी।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

हमलावर है AAP
एमसीडी चुनाव की तारीखों को टालने और नगर निगम को एकीकरण किये जाने को लेकर दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को खुला चैलेंज दिया है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अपने को देश की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, लेकिन छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर नगर निगम चुनाव टलवाने में लगी है। उन्होंने आगे कहा कि यदि बीजेपी दिल्ली में समय पर चुनाव करवाकर जीतकर दिखा दें, राजनीति करना छोड़ देंगे।

नगर निगम के एकीकरण की वजह
दरअसल, उत्तरी निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह, दक्षिणी के मुकेश सुर्यान व पूर्वी के श्याम सुंदर अग्रवाल ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। तीनों मेयरों ने इस प्रस्ताव में कहा था कि निगमों की खराब आर्थिक स्थिति से कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी हो रही है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में इन्हें एक करने की आवश्यकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
ये भूल गए कि जब सवाल उठेंगे तो आंच कहां तक पहुंचेंगी…………..

ये भूल गए कि जब सवाल उठेंगे तो आंच कहां तक पहुंचेंगी..............

योगी के नाम पर मुहर लगाने को बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

योगी के नाम पर मुहर लगाने को बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend