ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे मुकेश सहनी !

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि वे राज्य सरकार में मंत्री रहेंगे या नहीं, इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना है. मुकेश सहनी ने कहा कि मुझे रखने या हटाने का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री के पास है. मेरा काम संघर्ष करना है और मैं संघर्ष करता रहूंगा. पार्टी के तीनों विधायकों (मिश्री लाल, स्वर्णा सिंह और राजू सिंह) के भाजपा में शामिल होने के बाद सहनी पहली बार प्रत्‍यक्ष तौर पर बयान दिया.

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, विआईपपी
0
मंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे मुकेश सहनी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान सभा से 23 मार्च को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पूरी तरह साफ हो गई। इनके तीनों विधायक BJP में शामिल हो गए। ऐसे में अब मुकेश सहनी का मंत्री पद भी उनसे छीना जाना तय है। खुद को सन ऑफ मल्लाह कहने वाले सहनी 16 महीने में ही अर्श से फर्श पर पहुंच गए।

2020 के विधानसभा चुनाव में RJD के साथ बीच कान्फ्रेंस में गठबंधन छोड़ कर BJP के साथ हाथ मिलाने वाले VIP सुप्रीमो को उसी BJP ने आज सदस्यविहीन बना दिया। हालांकि सहनी का सफर हमेशा से ही संघर्षों भरा रहा है। यहां हम आपको सहनी के जीवन से जुड़ कुछ अहम किस्सों की जानकारी दे रहे हैं…

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

19 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई पहुंच गए थे
दरभंगा के सुपौल बाजार के रहने वाले सहनी 19 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई चले गए थे। वहां जाकर उन्होंने एक कॉस्मेटिक शॉप में बतौर सेल्समैन काम करना शुरू किया। कुछ समय बाद वह बॉलीवुड में सेट डिजाइनर का काम करने लगे।

बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते थे मुकेश सहनी।
बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते थे मुकेश सहनी।

नितिन देसाई की फिल्म देवदास के लिए डिजाइन किया गया उनका सेट ने उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपनी कंपनी भी खोल ली। जिसका नाम मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड रखा। सहनी ने मुंबई में रहते हुए खूब शोहरत और दौलत कमाई।

अखबारों में विज्ञापन देकर बिहार की राजनीति में रखा कदम
VIP सुप्रीमो का राजनीतिक सफर की शुरुआत ज्यादा पुरानी भले न हो लेकिन दिलचस्प जरूर है। कहा जाता है कि मुकेश सहनी ने पैसों के दम पर बिहार की राजनीति में एंट्री मारी थी। 2013 की एक सुबह बिहार में लोगों ने अपने हाथों में अखबार (अंग्रेजी-हिंदी दोनों) उठाया तो उनका सामना ‘सन ऑफ मल्लाह- मुकेश सहनी’ के चेहरे से हुआ। उस विज्ञापन के बाद अखबारों में मुकेश का एक और विज्ञापन छपा जिसमें उनका मोबाइल नंबर भी शेयर किया गया था। इसके बाद अखबारों, सोशल मीडिया और बिहार की जनता के बीच ‘सन ऑफ मल्लाह’ का बोलबाला बढ़ता चला गया।

सहनी 2013 में अखबारों में विज्ञापन देकर बिहार की राजनीति में एंट्री की थी।
सहनी 2013 में अखबारों में विज्ञापन देकर बिहार की राजनीति में एंट्री की थी।

2014 में मोदी के लिए प्रचार किया, 2019 में अपनी पार्टी बनाई
मुकेश ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया और उनके लिए प्रचार भी किया। लेकिन बाद में BJP से अलग हो गए। 2018 में मुकेश ने बनाई अपनी पार्टी मुकेश सहनी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की घोषणा से कुछ महीने पहले ही नवंबर 2018 में अपनी अलग पार्टी की घोषणा की थी। राजनीति में VIP तरीके से एंट्री लेने वाले मुकेश ने अपनी पार्टी का नाम विकासशील इंसान पार्टी (VIP) रखा।

चुनाव हारने के बाद भी 2020 में सहनी बिहार सरकार में मंत्री बने थे।
चुनाव हारने के बाद भी 2020 में सहनी बिहार सरकार में मंत्री बने थे।

2020 का विधानसभा चुनाव हार कर भी बिहार में मंत्री बने
2020 में बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी महागठबंधन का हिस्सा थे लेकिन सीट बंटवारे में असहमति के बाद वह NDA के साथ चले गए थे। मुकेश सहनी की पार्टी को NDA से 11 सीटें दी गई थी। इसमें 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी । खुद सिमरी बख्तियारपुर से हार गए लेकिन NDA की तरफ से उन्हें मंत्री बनाया गया।

मुकेश सहनी से बोली BJP- थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो मंत्री पद से दें त्‍यागपत्र

विधानसभा उपचुनाव और MLC चुनाव से ठीक पहले बिहार का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुकेश सहनी का सियासी भविष्‍य अचानक से हिचकोले खाने लगा है. बुधवार शाम को वीआईपी के 4 में से 3 विधायकों ने BJP का दामन थाम लिया. ऐसे में अब मुकेश सहनी के पास अब सिर्फ 1 विधायक बचे हैं. भाजपा में शामिल होने वाले तीनों विधायकों ने पार्टी का विलय भी करने की मांग की है, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अब मुकेश सहनी का क्‍या होगा? इस बीच, BJP ने वीआईपी चीफ मुकेश सहनी पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है. भाजपा ने नैतिकता और आत्‍मसम्‍मान की दुहाई देते हुए मुकेश सहनी को मंत्री पद से इस्‍तीफा देने की मांग की है. अब सबके मन में यही सवाल है कि अब मुकेश सहनी क्‍या करेंगे? उनका अगला कदम क्‍या होगा?

भाजपा के प्रवक्‍ता राम सागर सिंह ने मुकेश सहनी पर जोरदार हमला बोला है. BJP प्रवक्‍ता ने कहा, ‘मुकेश सहनी विधायक दल के नेता के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल थे. अब जबकि विधायक ही नहीं बचे तो वह विधायक दल के नेता भी नहीं रहे. अगर मुकेश सहनी में थोड़ी सी भी नैतिकता और आत्‍मसम्‍मान बचा हो तो वह (मंत्री पद से) इस्‍तीफा दे दें. मुकेश सहनी को इस्‍तीफा देकर जनता के बीच जाना चाहिए.’ बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में VIP ने विधानसभा की 4 सीटों पर जीत हासिल की थी. मुकेश सहनी को विधानपरिषद के रास्‍ते बिहार विधानमंडल में भेजा गया. इसके बाद मुकेश सहनी को नीतीश कैबिनेट में भी जगह दी गई. उनके विधानपरिषद का कार्यकाल 21 जुलाई में समाप्‍त हो रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
बिहार विधानसभा में भाजपा अब सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

बिहार विधानसभा में भाजपा अब सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

‘द कश्मीर फाइल्स’: कुतर्कों के बवंड़र

‘द कश्मीर फाइल्स': कुतर्कों के बवंड़र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend