आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता भगवंत मान आज यानी 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह होशियारपुर स्थित शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हुआ। यहां मान ने अकेले ही शपथ ली। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप योजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप योजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोग भी शामिल होंगे। भगवंत मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। समारोह के लिए करीब 8,000 से 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के चलते भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।
शपथ ग्रहण से पहले राघव चड्ढा ने दिया बयान
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, ‘आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है। 3 करोड़ पंजाबी भगवंत मान के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ देंगे। ये शपथ भ्रष्ट सिस्टम को हटाने और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर का सपना पूरा करने के लिए ली जाएगी।’
कोई वीवीआईपी गेस्ट नहीं?
ऐसा कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में कोई वीवीआईपी गेस्ट नहीं होगा. दिल्ली में आप की जीत के बाद हुए समारोह की तरह दिल्ली की ही तरह पंजाब में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री या किसी भी पार्टी के बड़े नेता को निमंत्रण नहीं दिया है.
पंजाब सरकार के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी ए वेणु प्रसाद के अनुसार, इस समारोह में करीब 4 से 5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है. इसके लिए 100 एकड़ की जमीन भी ली गई है. 50 एकड़ मेन इवेंट और 50 एकड़ जमीन पार्किंग के रूप में उपयोग होगी.







