पूर्व मुख्यमंत्री राबड़़ी देवी मंगलवार को बिहार विधान परिषद में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के मामले को लेकर आगबबूला हो गयीं। उन्होंने आसन से पूछा– कहां हैं विधान सभा अध्यक्षॽ क्यों नहीं सदन में आ रहे हैं। इस पर ट्रेजरी बेंच से एक मंत्री ने कहा कि वे बीमार हैं। इस पर वे और उग्र हो गयीं और सदन में मौजूद जदयू कोटे के सभी मंत्री और सदस्य खड़े होकर हंगामा करने लगे और कहने लगे कि विधानसभा का मामला यहां नहीं उठाया जा सकता है।
इस दौरान आसन से पीठासीन पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता बार–बार सदस्यों को हंगामा नहीं करने को कहते रहे‚ लेकिन सदस्यों ने बात नहीं मानी। इस दौरान भाजपा के सदस्य मौन रहे। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आकर मामला संभाला। फिर भी कुछ समय तक हंगामा होता रहा‚ आसन के लाख समझाने के बाद मामला शांत हुआ। आसन ने अपशब्द को सदन की कार्यवाही से हटाने का नियमन दिया।
सदन में उद्योग विभाग की अनुदान मांग पर आयोजित वाद–विवाद के दौरान राजद के सुनील कुमार सिंह ने विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिये गये वक्तव्य का हवाला देने लगे। इस पर जदयू सदस्यों ने अपना विरोध जताया। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला उठेगा। नीतीश कुमार सदन के नेता हैं। वहां का मामला यहां क्यों नहीं उठेगा। इसके बाद भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी‚ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह‚ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सहित जदयू के सदस्य हंगामा करने लगे। इसके बाद राजद के सदस्य भी हंगामा करने लगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने जदयू कोटे के एक–एक मंत्रियों पर हमला बोला। मुख्यमंत्री की विधानसभा अध्यक्ष से सोमवार को हुई नोकझोंक का मामला उठाया। इसी दौरान सत्ता पक्ष की ओर से राबडी देवी सहित विपक्षी सदस्यों को दूसरे सदन की बात इस सदन में नहीं उठाने को कहा गया। परिषद में आसन की ओर से भी बार–बार राबडी देवी सहित अन्य सदस्यों से दूसरे सदन की बात यहां न करने को कहा गया‚ लेकिन राबडी देवी अपनी बात पर अडी रहीं। इसी बीच‚ सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री अशोक चौधरी ने राबडी देवी को टोकना शुरू किया। इससे आगबबूला हुइ राबडी देवी ने बार–बार अशोक चौधरी की ओर इशारा करते हुए अपनी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आप कभी इधर तो उधर होते रहते हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन, महाराष्ट्र बना ओवरऑल चैंपियन
बिहार में आयोजित खेल के महाकुंभ 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' के सातवें संस्करण का आज समापन हुआ। मेडल टैली...