ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ……बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस, 49 सीटों पर आगे है भाजपा

LIVE - उतराखंड 70 / 70 Bjp -40 0 Congres - 28 Aap1 0 0 Others 1

UB India News by UB India News
March 11, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ……बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस, 49 सीटों पर आगे है भाजपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्‍तराखंड की 70 विधानसभा सीटों की मतगणना 10 मार्च 2022 की सुबह 8 बजे शुरू होगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों (Uttarakhand Assembly Elections Results 2022) के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं. यहां अब तक आए रुझानों (Uttarakhand Votes Counting) में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है. वहीं कांग्रेस महज 20 के आसपास सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है.। उत्‍तराखंड चुनाव 2022 के नतीजों पर ताजा जानकारी के लिए बने रहें यूबी इंडिया न्यूज के साथ।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर दोपहर बाद तस्वीर साफ होते दिखाई दे रही है। दोपहर दो बजे तक भाजपा 47 सीटों में आगे रही। जबकि, कांग्रेस महज 19 में ही बढ़त बना पाई है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में अब लगभग यह माना जा रहा है कि उत्तराखंड में अगली सरकार भाजपा भी बनाएगी। 70 विधानसभा सीट में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड के 20 सालों के इतिहास यह पहली बार होगा जब कोई राजनैतिक पार्टी दोबारा सरकार बना रही है। चुनावी परिणामों की बात करें तो पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। तो दूसरी ओर, सीएम पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी से पीछे चल रहे हैं।

उत्तराखंड की लालकुआं सीट (Lalkuwa seat) से पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish rawat) हार चुके हैं. इस सीट से जीत हासिल की है बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट (mohan singh bisht) ने. हरीश रावत को बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने लगभग 14 हज़ार वोटो से मात दी है. वहीं इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक 70 में से 48 सीटों में बीजेपी आगे चल रही है. और 19 में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है.

लालकुआं विधानसभा सीट, उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट में से एक है. लालकुआं विधानसभा सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. इस सीट के लिए पहली बार 2012 में विधानसभा चुनाव हुए. लालकुआं विधानसभा सीट से 2012 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार हरीश चंद्र दुर्गापाल जीते थे. निर्दलीय उम्मीदवार हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के नवीन चंद्र दुमका को 25189 वोट के अंतर से हरा दिया था.

यह सीट उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में आती है. साल 2017 में इस सीट में कुल 54.81 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2017 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के नवीन चन्द्र दुमका और हरीश चंद्र दुर्गपाल लड़े थे. उस चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट ने 27108 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की थी.

लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र हलद्वानी शहर से लगा हुआ है. उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा गांव बिंदुखत्ता भी इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है. लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की ज़्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है. इस इलाके की बड़ी समस्या बताई जाती है कि यहां कृषि सिंचाई की सहूलियत नहीं है.

लालकुआं सीट तब चर्चा में आई जब कांग्रेस ने यहां से घोषित प्रत्याशी संध्या डालाकोटी का टिकट काटकर रामनगर से घोषित प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत को यहां से चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया. बात करें इस सीट के इतिहास की तो 2002 और 2007 में लालकुआं को धारी विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था. 2012 में पहली बार यहां चुनाव हुए. 2012 में कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़े हरीशचंद्र दुर्गापाल ने यहां 25 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी. 2017 में भाजपा के नवीन दुम्का ने कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27 हजार से अधिक वोटों से हराया था.

लालकुआं विधानसभा सीट के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो इस विधानसभा क्षेत्र में हर जाति-वर्ग के लोग रहते हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण और राजपूत बिरादरी के मतदाताओं की बहुलता है.

  • उत्तराखंड के रुझानों में भी बीजेपी को बहुमत मिला

  • 09:39 AM,Mar 10 2022

    उत्तराखंड के 62 सीटों का रुझान, रुझानों में बीजेपी को बहुमत

    उत्तराखंड में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत का नंबर हासिल किया। बीजेपी 38, कांग्रेस 21 सीटों पर आगे। पुरोला से कांग्रेस आगे, जागेश्वर : कांग्रेस आगे, रानीखेत: BJP आगे, सोमेश्वर: BJP आगे, कपकोट: BJP आगे, बागेश्वर: BJP आगे, हल्द्वानी: BJP आगे, नैनीताल: BJP आगे, धारचूला: कांग्रेस आगे, पिथौरागढ़: कांग्रेस आगे, गंगोलीहाट: BJP आगे, लालकुंआ: हरीश रावत पीछे
  • 09:09 AM,Mar 10 2022

     

    हम लोग जीत रहे हैं, रुझानों में आगे चल रहे हैं। जिस पर आगे नहीं हैं वहां कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी हैं। चुनाव परिणाम के बाद एक नई सुबह होगी। उस सुबह में कांग्रेस अध्यक्ष का आशीर्वाद जिसके साथ होगा, हम सब उसके साथ खड़े होंगे।
    हरीश रावत

     

  • 09:04 AM,Mar 10 2022

    उत्तराखंड की 47 सीटों के रुझान में कौन कहां से आगे

    देहरादून के विकास नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे, घनशाली से बीजेपी के प्रत्याशी आगे, रुद्रपुर, रुद्रप्रयाग से बीजेपी आगे, बागेश्वर से बीजेपी आगे, बद्रीनाथ से कांग्रेस आगे, रुड़की और पिथौरागढ़ से कांग्रेस आगे, BHEL रानीपुर, मसूरी और पौड़ी से बीजेपी आगे। जागेश्वर से कांग्रेस आगे।
  • 08:57 AM,Mar 10 2022

    उत्तराखंड की 47 सीटों का रुझान

    उत्तराखंड की 47 विधानसभा सीटों का रुझान आ गया है। रुझानों में बीजेपी 24 और कांग्रेस 21 सीटों पर, AAP एक और अन्य एक सीट पर आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
  • 08:45 AM,Mar 10 2022

    रुझान में उत्तराखंड में कांग्रेस के CM प्रत्याशी हरीश रावत आगे

    लालकुआं विधानसभा सीट से भाग्य आजमा रहे कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट हरीश रावत रुझानों में आगे चल रहे हैं। इसके अलावा विकास नगर से कांग्रेस, BHEL रानीपुर से बीजेपी, रुड़की, कपकोट से कांग्रेस,खटीमा से बीजेपी, देहरादून कैंट और मसूरी से बीजेपी आगे। धारचूला से कांग्रेस, पिथौरागढ़ से कांग्रेस आगे। सहसपुर से कांग्रेस आगे, रामनगर से कांग्रेस आगे
  • 08:35 AM,Mar 10 2022

    उत्तराखंड की 45 सीटों का रुझान

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 45 सीटों के आए रुझान में कांग्रेस 20, बीजेपी 21, आप 3 और अन्य एक सीट पर आगे हैं।
  • 08:13 AM,Mar 10 2022

    उत्तराखंड में 13 सीटों का रुझान

    उत्तराखंड की 70 सीटों में से 13 सीटों के आए रुझान में बीजेपी 7 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बता दें कि ये रुझान तेजी से बदलेंगे क्योंकि फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिणती हो रही है। जागेवर से कांग्रेस के गोविंद कुंजवाल आगे, कपकोट से कांग्रेस के ललित फर्सवाण आगे।
  • 08:07 AM,Mar 10 2022

    पहले रुझान में BJP 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

    उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिणती शुरू हो चुकी है। पहले रुझान में उत्तराखंड में बीजेपी 3 और एक सीट पर कांग्रेस आगे है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिणती हो रही है।
  • 08:03 AM,Mar 10 2022

    वोटों की गिणती शुरू, पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिणती, चंद मिनटों में आने लगेंगे रुझान

    उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिणती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिणती होगी। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ………..CM चन्नी दोनों सीटें हारे

पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ...........CM चन्नी दोनों सीटें हारे

गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ………..बहुमत से एक कदम दूर भाजपा ,कांग्रेस ने मानी हार

गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ...........बहुमत से एक कदम दूर भाजपा ,कांग्रेस ने मानी हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend