ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स …एक बार फिर योगी सरकार

UB India News by UB India News
March 11, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स …एक बार फिर योगी सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज जनता के फैसले का दिन है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav Result) में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर हुई हैं। प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्‍यालय पर समर्थकों ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्‍यनाथ के पोस्‍टर लगा दिए। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूसों पर लगे प्रतिबंध के दिशानर्दिेशों में ढील देने का नर्णिय लेते हुए विजय जुलूसों पर प्रतिबंध वापस ले लिया है।

वहीं, रुझानों में सीएम योगी गोरखपुर शहर सीट से तो अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी का साथ छोड़ सपा का दामन थामने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पीछे चल हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

पोस्टल बैलेट की गिनती में 32 सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के 28 उम्मीदवार बढ़त बना चुके हैं। जनता ने किस पार्टी को (UP Counting Result) अगले पांच साल के लिए सत्ता सौंपी है, थोड़ी देर में तस्वीर साफ हो जाएगी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले देश के सबसे बड़े सूबे के नतीजे दिल्ली की सियासत तक असर डालेंगे। यूपी में अगर कमल खिलता है तो जाहिर है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का सियासी कद बढ़ेगा। वहीं, सत्ता अगर सपा के पास जाती है तो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मोदी लहर के सहारे विजय पताका फहराने वाली भाजपा को चुनौती देने वाले एक बड़े नेता के तौर पर उभरेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनाव में उनके लिए प्रचार करना जनता ने भी देखा है। यूपी में सपा की साइकिल दौड़ती है तो अखिलेश यादव, ममता बनर्जी के बाद मोदी की लोकप्रियता को नुकसान पहुंचाने वाले दूसरे बड़े विपक्षी चेहरे बनकर सामने आएंगे। हालांकि अब ज्यादा इंतजार नहीं बचा है। जैसे-जैसे काउंटिंग बढ़ेगी, उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ेगी और यूपी चुनाव की स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। यहां हम आपको पश्चिमी यूपी से लेकर पूरब तक यानी नोएडा-गाजियाबाद से लेकर गोरखपुर-बलिया तक (2022 UP Vidhan Sabha Election Results) की सभी 403 विधानसभा सीटों के रुझानों और नतीजों का अपडेट लगातार देते रहेंगे,

देवरिया सीट से जीते बीजेपी उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी

देवरिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी ने जीत हासिल की है।  उन्होंने सपा को 38 हजार से ज्यादा वोटे से हराया है।

सिराथू सीट पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगे

सिराथू विधानसभा सीट पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1010 वोट से आगे हो गए हैं।  सपा की प्रत्याशी पल्लवी पटेल 45862 वोट मिले, जबकि बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य को 46872 वोट मिले।

Thu, 10 Mar 2022 02:25 PM

ब्रज की वीआईपी सीटें

करहल सीटः पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल से….करीब 35400 मतों से आगे (12वां राउंड)
आगरा ग्रामीणः भाजपा प्रत्याशी व पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य….करीब 32450 मतों से आगे (13वां राउंड)
मथुरा शहरः भाजपा प्रत्याशी व मंत्री श्रीकांत शर्मा….करीब 39400 मतों से आगे (10वां राउंड)
छाता सीटः चौ. लक्ष्मीनारायण (भाजपा), चौ. तेजपाल (रालोद) से 25000 मतों से आगे (13वां राउंड)
भोगांव सीटः रामनरेश अग्निहोत्री (भाजपा), आलोक शाक्य (सपा) से 8500 मतों से आगे (9वां राउंड)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधान सभा सीटों की गिनती 84 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट व सर्विस मतों की गणना होगी। इसके बाद ठीक 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर हुई हैं। प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्‍यालय पर समर्थकों ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्‍यनाथ के पोस्‍टर लगा दिए। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूसों पर लगे प्रतिबंध के दिशानर्दिेशों में ढील देने का नर्णिय लेते हुए विजय जुलूसों पर प्रतिबंध वापस ले लिया है।

वहीं, रुझानों में सीएम योगी गोरखपुर शहर सीट से तो अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी का साथ छोड़ सपा का दामन थामने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पीछे चल हैं।

चुनाव आयोग के उत्तर प्रदेश के रुझान

चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी 152 पर, सपा 66 पर आगे चल रही है
  • 09:50 AM,Mar 10 2022

    उत्तर प्रदेश रुझान/नतीजे (टाइम्स नाउ नवभारत) @9.50 AM

    टाइम्स नाउ नवभारत के मुताबिक सुबह 9.50 पर ताजा अपडेटः बीजेपी 207, सपा 100, बीएसपी 7, कांग्रेस 6 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
  • 09:38 AM,Mar 10 2022

    जेवर सीट अपडेट

    गौतमबुद्ध नगर में जेवर से बीजेपी उम्मदीवार धीरेंद्र सिंह 8350, बीएसपी के नरेंद्र भाटी 2449, सपा आरएलडी 1734को मिले दूसरे चक्र में मिले वोट
  • 09:38 AM,Mar 10 2022

    गाजियाबाद सीट अपडेट

    गाजियाबाद, गजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र से अब तक बीजेपी प्रत्याशी अतुल गर्ग आगे, कांग्रेस के सुशांत गोयल दूसरे नंबर पर
  • 09:35 AM,Mar 10 2022

    चुनाव आयोग ने दिए उत्तर प्रदेश के रुझान

    उत्तर प्रदेश में इलेक्शन कमिशन के मुताबिक 82 सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें अकेले 48 सीटों पर बीजेपी को बढ़त हासिल हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी को 24 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। बीजेपी के गठबंधन साथी अपना दल को तीन सीटों पर बढ़त मिली है। सपा के गठबंधन साथी राष्ट्रीय लोक दल यानी आरएलडी (RLD) को एक सीट पर बढ़त मिली है।

  • 09:27 AM,Mar 10 2022

    गोरखपुर सीट पर योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं

    गोरखपुर से योगी के चुनाव लड़ने के बाद आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर रावण (Chandrashekhar Ravan) भी यहां से चुनावी मैदान में उतर गए। बीएसपी ने ख्वाजा शमसुद्दीन (Khwaja Shamsuddin) नाम के मुस्लिम कैंडिडेट पर भरोसा जताया। वहीं कांग्रेस ने विश्वविद्यालय की राजनीति से निकली चेतना पांडेय (Chetna Pandey) को टिकट दिया।
  • 09:26 AM,Mar 10 2022

    चुनाव आयोग ने जारी किया पहला रुझान

    चुनाव आयोग ने जारी किया पहला रुझान। संडीला विधानसभा सीट से भाजपा की अलका सिंह 1358 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर बसपा के अब्दुल मन्नान चल रहे हैं। वहीं टाइम्‍स नाउ नवभारत के अनुसार बीजेपी 183 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 99, बसपा छह और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 09:19 AM,Mar 10 2022

    स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे

     मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य 977 वोटों से पीछे चल रहे हैं
  • 09:16 AM,Mar 10 2022

    ताजा रुझानों में बीजेपी 186, सपा 99, बसपा 6 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

    टाइम्‍स नाउ नवभारत के रुझानों के मुताबिक, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना आगे चल रहे हैं। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आगे चल रहे हैं। नोएडा से कांग्रेस प्रत्‍याशी पंखुड़ी पाठक पीछे चल रही हैं।
  • 09:11 AM,Mar 10 2022

    बलिया की सदर सीट से बीजेपी आगे

    बलिया जिले की सदर सीट पर कौन जीतेगा इसका फैसला अगले कुछ घंटों में हो जाएगा। इस सीट पर जो शुरुआती रुझान सामने आए हैं उसमें दयाशंकर सिंह आगे चल रहे हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के दयाशंकर सिंह और सपा के नारद राय के बीच है। यूपी में मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह के यहां से चुनाव लड़ने और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का चुनावी क्षेत्र बदले जाने से बलिया सदर सीट की काफी चर्चा है।
  • 09:04 AM,Mar 10 2022

    यूपी रुझानों में बीजेपी को 150+ से ज्यादा सीटें

    उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 157 सीटें मिल चुकी हैं। वहां समाजवादी पार्टी के खाते में 97 सीटें जाती दिख रही हैं। बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौंका रही है। वहां किसान आंदोलन के अगुवा राकैश टिकैत और राकेश टिकैत का प्रभाव बताया जाता है। बावजूद इसके बीजेपी को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ……बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस, 49 सीटों पर आगे है भाजपा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ......बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस, 49 सीटों पर आगे है भाजपा

पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ………..CM चन्नी दोनों सीटें हारे

पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ...........CM चन्नी दोनों सीटें हारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend