ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

युक्रेन से भारत सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिकों को भी किया रेस्क्यू…

UB India News by UB India News
March 10, 2022
in खास खबर, शिक्षा
0
युक्रेन से भारत सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिकों को भी किया रेस्क्यू…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने के लिए आपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाया जा रहा है। आपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। खास बात है कि भारत सरकार ने अपने इस आपरेशन के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के अलावा अन्य कई देशों के नागरिकों को भी रेस्क्यू किया है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, आपरेशन गंगा के तहत हाल ही में बांग्लादेश के 9 नागरिकों को यूक्रेन से रेस्क्यू किया गया है। बांग्लादेश के नागरिकों को रेस्क्यू किये जाने पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

पाकिस्तान की छात्रा को भी किया रेस्क्यू

इससे पहले, आपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसी पाकिस्तान की छात्रा आसमा शफीक को भी भारत सरकार ने रेस्क्यू किया है। आसमा शफीक ने भारत सरकार और पीएम मोदी की तारीफ की है। आसमा जल्द ही अपने परिवार से मुलाकात करने वाली हैं। आसमा ने कहा, ‘मैं कीव में भारतीय दूतावास को धन्यवाद करना चाहती हूं। भारतीय दूतावास ने कठिन स्थिति में भी हमारा सपोर्ट किया है। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं। उम्मीद है कि हम भारतीय दूतावास की वजह से सुरक्षित घर पहुंच जाऊंगी।’

अब तक 18 हजार भारतीयों को लाया गया
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन से करीब 18 हजार भारतीय नागरिकों को स्पेशल फ्लाइट के जरिए भारत लाया जा चुका है। मंगलवार को दो विशेष विमानों के जरिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 410 भारतीय नागरिकों को लाया गया है।

अस्मा बोलीं मुश्किल में फंसी थी
अस्मा ने कीव के भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया है। अस्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन से उन्हें बाहर निकालने के लिए धन्यवाद दे रही हैं। वीडियो में अस्मा कह रही हैं कि उन्हें भारतीय अधिकारियों ने बचा लिया है और वे पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है। जल्द ही अपने परिवार से मिल जाएंगी।

न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि तुर्की और बांग्लादेश के लोगों ने भी यूक्रेन से निकलने में तिरंगे को अपनी ढाल बनाया था।

पाकिस्तानी स्टूडेंट ने उड़ाई थी इमरान की खिल्ली
पिछले हफ्ते यूक्रेन में फंसी एक पाकिस्तानी छात्रा ने ऑपरेशन गंगा की तारीफ करते हुए वीडियो ट्वीट कर कहा था, ‘हमसे बेहतर तो इंडिया है। यहां फंसे इंडियंस को कोई दिक्कत नहीं हो रही, उन्हें अपने मुल्क ले जाया जा रहा है। हमें पाकिस्तानी होने का नुकसान हो रहा है।’

सुमी में फंसे स्टूडेंट भी निकाले गए
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक दिन पहले ट्वीट करके बताया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सुमी से सभी 694 भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में सफलता मिल गई है। वे सभी पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेन से रवाना होंगे।

यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीयों को लाने के मिशन को ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है। इसमें से हंगरी और पोलैंड से एयरलिफ्ट का काम पूरा हो गया है। इंडियन एयरफोर्स ने भी ऑपरेशन गंगा में भाग लिया। एयरफोर्स के C-17 ग्लोबमास्टर की 10 उड़ानों से 2056 यात्रियों को वापस लाया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
कंधार विमान अपहरण में शामिल आतंकी जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या के पीछे कौन…

कंधार विमान अपहरण में शामिल आतंकी जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या के पीछे कौन...

रूस पर प्रतिबंधों की बौछार, US, UK के बाद अब तक इन देशों ने लगाया बैन

क्या पुतिन कीव पर करेंगे निर्णायक हमला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend