ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जदयू ने घोषित किए प्रत्याशी, पुराने चेहरे पर लगाया दांव

UB India News by UB India News
March 9, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना
0
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जदयू ने घोषित किए प्रत्याशी, पुराने चेहरे पर लगाया दांव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 जदयू ने मंगलवार को स्थानीय प्राधिकार कोटे के तहत 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का मंगलवार को ऐलान कर दिए। पार्टी प्रदेश कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

एनडीए में सीटों के विभाजन के तहत जदयू को ग्यारह सीटें मिली हैं। इनमें जदयू ने तीन सीट महिलाओं को दी है। इनमें गया से मनोरमा देवी, नालंदा से रीना यादव तथा सीतामढ़ी-शिवहर से रेखा कुमारी को टिकट दिया गया है। मनोरमा देवी व रीना यादव जदयू की विधान पार्षद रही हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

jagran

पुराने चेहरे पर ही जदयू का दांव

जदयू ने अपने पुराने रणबांकुरे पर ही दांव लगाया है। इनमें कई पहले भी जदयू के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। पटना से वाल्मीकि सिंह, नवादा से सलमान रागिब, भोजपुर-बक्सर से राधाचरण साह, पश्चिमी चंपारण से राजेश राम, मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह, मुंगेर-जमुई-लखीसराय एवं शेखपुरा से संजय प्रसाद, भागलपुर-बांका से विजय कुमार सिंह व मधुबनी से विनोद कुमार सिंह को जदयू ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

मुख्यमंत्री के कार्य करने व बात करने की प्रणाली एक

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने प्रत्याशियों की घोषणा के मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्य करने व बात करने की एक प्रणाली एक है। महिलाओं को जितनी संख्या में टिकट जदयू ने दिया है उससे यह बात साफ होती है। इसी तरह जातिगत आधार पर लोगों को आगे लाने में जदयू यह नहीं देखता कि किसने हमें वोट दिया है और किसने नहीं। अपने लोगों को आगे बढ़ाना ही ध्येय है। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेेगा। इस चुनाव में महिला प्रतिनिधियों का बड़ा योगदान होगा। सौ फीसद महिलाएं नीतीश कुमार के साथ हैं। संवाददाता सम्मेलन में जदयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह व मृत्युंजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
अब बेड़ियों में कैद नहीं है महिलाएं, समाज सुधारक के रूप में लहरा रही हैं परचम

अब बेड़ियों में कैद नहीं है महिलाएं, समाज सुधारक के रूप में लहरा रही हैं परचम

महिलाओं की स्वच्छंद आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करता है Koo App का प्रेरक अभियान

महिलाओं की स्वच्छंद आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करता है Koo App का प्रेरक अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend