ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराबबंदी कानून के सख्ती से अनुपालन को लेकर मुख्यसचिव करेंगे बैठक

UB India News by UB India News
March 6, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, पटना, बिहार
0
शराबबंदी कानून के सख्ती से अनुपालन को लेकर मुख्यसचिव करेंगे बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

होली को देखते हुए शराबबंदी कानून के सख्ती से अनुपालन को लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी नौ मार्च को अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी, डीआइजी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, डीएसपी व मद्य निषेध अधीक्षक शामिल होंगे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीपी सहित सभी एडीजी और नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के आइजी भी बैठक में जुड़ेंगे। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में मद्य निषेध विभाग और बिहार पुलिस के अफसर प्रेजेंटेशन भी देंगे। शराब के खिलाफ छापेमारी को लेकर ड्रोन के इस्तेमाल पर जिलों के अफसरों का फीडबैक भी लिया जाएगा। होली को लेकर एंटी लिकर टास्क फोर्स की कार्रवाई के साथ गश्ती बढ़ाने आदि पर रिपोर्ट मांगी जाएगी।

राज्य के बाहर शराब माफियाओं पर नकेल

RELATED POSTS

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

बता दें कि बिहार पुलिस की मद्य निषेध इकाई राज्य से बाहर शराब माफियाओं पर नकेल कस रही है। शुक्रवार को हरियाणा से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है। इसमें मुख्य सरगना नरेश कुमार को हरियाणा के हांसी जिले से जबकि उसके सहयोगी सोमबीर और विनोद काली को भिवानी जिले से गिरफ्तार किया गया है। ये ट्रक में छिपाकर भारी मात्रा में शराब बिहार भेज रहे थे। इन शराब कारोबारियों के विरुद्ध बिहार के शराब माफियाओं के साथ-साथ और वित्तीय लेनदेन के पर्याप्त सबूत मिले हैं। मद्य निषेध अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा से पकड़े गए तीनों शराब तस्कर पिछले दो सालों से बिहार के कई जिलों में शराब की अवैध आपूर्ति कर रहे थे। इनकी गिरफ्तारी का प्रभाव हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से अवैध शराब के सिंडिकेट पर पड़ेगा। इससे होली और आगे के दिनों में अवैध शराब की आपूर्ति पर अंकुश लगेगा। इस साल राज्य से बाहर मद्य निषेध इकाई ने अब तक एक दर्जन शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

by UB India News
August 10, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

by UB India News
August 10, 2026
0

'सृजन घोटाले का जिन्न' एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने...

Next Post
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक इतनी तबाही की आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक इतनी तबाही की आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

Uberhorney And Love - How They Are The Same

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend