ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक इतनी तबाही की आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शक्ति से लोहा ले रहा यूक्रेन पूरी तरह बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है. रूसी सेना यहां और आसमान और जमीन दोनों तरफ से दिन रात कहर बरपा रहे हैं. 11 दिन से जारी रूसी हमले में यूक्रेनी सेना की कमर लगभग पूरी तरह से टूट चुकी है.

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक इतनी तबाही की आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शक्ति  से लोहा ले रहा यूक्रेन पूरी तरह बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है. रूसी सेना यहां और आसमान और जमीन दोनों तरफ से दिन रात कहर बरपा रहे हैं. 11 दिन से जारी रूसी हमले में यूक्रेनी सेना की कमर लगभग पूरी तरह से टूट चुकी है. इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से यूक्रेन की बर्बादी के आंकड़े जारी किए गए हैं. इसके मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक यूक्रेन के 2203 सैन्य ठिकाने तबाह किए जा चुके हैं. इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के S-300 एयर डिफेंस सिस्टम को भी पूरी तरह से तबाह करने का दावा किया है. वहीं, विशेष सैन्य अभियान के दौरान 2,203 सैन्य ठिकानों को उड़ाने की बात भी कही गई है.

रूस का दावा
रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसके अलावा यूक्रेन के कई सैन्य उपकरण नष्ट करने का ऐलान किया है. रूस दावा कर रहा है कि उसने यूक्रेन के 274 फील्ड आर्टिलरी और मोर्टार, विशेष सैन्य वाहनों की 532 इकाइयां और 59 मानव रहित हवाई वाहन अब तक ध्वस्त किए हैं. इसके साथ ही धरती पर खड़े 69 विमान और हवा में लड़ाई कर रहे 21 विमानों को भी ध्वस्त कर दिया है. इसके अलावा बड़े पैमाने पर यूक्रेनी सेना के जवानों को बंधक बनाने का भी दावा किया है.  वहीं उन्होंने यह दावा किया था कि उनके हमले में 2,870 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं और  3,700 अधिक यूक्रेनी सैनिक घायल हुए हैं, जबकि 572 सैनिकों को रूसी सैनिकों ने पकड़ लिया है.

RELATED POSTS

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

‘यूक्रेन ने मारे रूस के 11 हजार रूसी सैनिक’
रूस भले ही इस युद्ध में यूक्रेनी सेना को पैदल करने का दावा कर रहा हो, लेकिन इस मामले में  यूक्रेन भी पीछे नहीं है. रूसी रक्षा मंत्री के जवाब में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी दावा किया है कि यूक्रेन ने अब तक 11 हजार रूसी सैनिकों को जंग में ढेर कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने भारी संख्या में रूसी सैनिकों को बंधक बनाने का भी दावा किया है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें युद्धबंदी शिविर बनाने की जरूरत महसूस हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने 269 रूसी टैंक को ध्वस्त करने का भी दावा किया. वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा है कि उनकी सेना ने 5 मार्च तक रूसी सेना के 79 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं. साथ ही 269 रूसी टैंक, 945 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और 45 मल्टी रॉकेट लॉन्च सिस्टम को भी तबाह कर दिया है. गौरतलब है कि  संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भी अपने-अपने दावे किए हैं. यूएन के दावे के मुताबिक यूक्रेन में अब तक रूसी हमले में 351 आम लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पेंटागन की ओर से दावा किया गया था कि रूस ने 7 दिन में यूक्रेन पर 500 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. यानी औसतन हर दिन 71 मिसाइलें दागी गई.

यूक्रेन युद्ध युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिवारों को रूस देगा 40 लाख रुपए
रूस-यूक्रेन के साथ ही रूस की भी बड़े पैमाने पर तबाही हो रही है. इसकी वजह से रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ रूस में लोग सड़कों उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस विरोध को शांत करने के लिए पुतिन ने इस युद्ध में मारे जाने वाले और घायल होने वाले जवानों के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. कर के लिए जवान के परिवार को 40 लाख रुपये, घायल को इतने लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, घायलों को 24 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है. उनकी घोषणा के तहत यूक्रेन के अलावा सीरिया युद्ध में शामिल हुए रूसी जवानों और उनके परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यूक्रेन और सीरिया में जान गंवाने वाले रूसी सैनिक के परिवारों को 5 मिलियन रूबल (यानी भारतीय 40 लाख रुपये ) और घायल जवानों को 3 मिलियन रूबल (यानी 24 लाख रुपये ) दिए जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

Next Post

Uberhorney And Love - How They Are The Same

The 2-Minute Rule for Bark Collars

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend