ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जल्द बुडापेस्ट पहुंचिए, आखिरी चरण में है ऑपरेशन गंगा : भारतीय दूतावास

यूक्रेन में 11 दिनों से जारी युद्ध ने लोगों को देश की सीमा पार करने पर मजबूर किया है. अब विभिन्न देश यूक्रेन की सीमा से लगे देशों में पहुंचे अपने नागरिकों को घर वापस लाने में जुटी है. इसी कड़ी में हंगरी स्थित भारतीय दूतावात ने भारतीय छात्रों को एक समय सीमा में बुडापेस्ट पहुंचने को कहा है. साथ ही कहा है कि ऑपरेशन गंगा आखिरी चरण में है.

UB India News by UB India News
March 7, 2022
in खास खबर
0
सही राह पर भारत……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन में युद्ध के चलते बिगड़े हालातों के बीच अलग-अलग देशों की सरकारें वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने में जुटी हैं. कई लोग सीमा पार कर अन्य देशों में पहुंचे हैं तो सरकारें उन्हें भी अपने वतन वापस ला रही हैं. इसी कड़ी में कई भारतीय भी यूक्रेन की सीमा पार कर हंगरी पहुंच गए हैं.

‘जल्दी बुडापेस्ट पहुंचे भारतीय छात्र’

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

ऐसे में हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट किया है. इसमें लिखा है- महत्वपूर्ण घोषणा: भारतीय दूतावास ने आज ऑपरेशन गंगा उड़ानों के अपने अंतिम चरण की शुरुआत की है. अपने खर्च पर (दूतावास के निर्देशानुसार) रह रहे सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे हंगरिया सिटी सेंटर, रकोक्जी Ut 90, बुडापेस्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पहुंच जाएं. ये ट्वीट आज दोपहर एक बजे के करीब किया गया.

भारतीय छात्रों को अपने वतन लाने का काम जारी

इधर, आज ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से वहां फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए काम किया जा रहा है. आज सात फ्लाइट्स के जरिए बच्चों को भारत लाया जाएगा. तीन दिन में लगभग 27 फ्लाइट्स यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाएंगी.

भारतीय छात्रों की वापसी के लिए लगातार फ्लाइट्स भेजी जा रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी के आदेशानुसार काम हो रहा है. बच्चों में भी भारत सरकार को लेकर पूरा भरोसा है. अभी भी जो बच्चे फंसे हुए हैं उन्हें हिदायत दी जा रही है कि वे सुरक्षित जगह पर रहें. जल्द उन्हें मदद पहुंचाई जाएगी.

11 दिनों से जारी रूसी हमले

बता दें कि 11 दिनों से जारी रूसी हमलों से यूक्रेन की हालत खराब है. लेकिन वो भी अपना दम दिखाने में पीछे नहीं हट रहा है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के 2203 सैन्य ठिकाने तबाह किए हैं. यूक्रेन कह रहा है कि उसने रूस के 11 हजार रूसी सैनिक ढेर कर दिए हैं. भले ही यूक्रेन पर रूस 11 दिन से हमला कर रहा है. लेकिन यूक्रेन भी मोर्चे पर डटा हुआ है. वहीं रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है. रूसी सैनिक वहां भारी तबाही मचा रहे हैं. रूस ने अब यूक्रेन के S-300 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने का दावा किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
शराबबंदी कानून के सख्ती से अनुपालन को लेकर मुख्यसचिव करेंगे बैठक

शराबबंदी कानून के सख्ती से अनुपालन को लेकर मुख्यसचिव करेंगे बैठक

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक इतनी तबाही की आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक इतनी तबाही की आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend