ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कड़े आर्थिक प्रतिबंधों से बौखलाया रूस, यूक्रेन को दी धमकी- ‘खत्म कर देंगे अस्तित्व’

कल रूस ने यूक्रेन के दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में संघर्षविराम का ऐलान किया था लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया. यूक्रेन ने रूस पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया है. इस बीच रूस ने यूक्रेन और डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (DPR और LPR)से आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए प्रवेश प्रक्रियाओं को सरल बना दिया है. क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने इसकी जानकारी दी है.

UB India News by UB India News
March 7, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
निरंकुश अतिक्रमण या…………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन-रूस युद्ध का आज 11वां दिन है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के अस्तित्व को लेकर धमकी दी है. रूसी सेना के हमले के बाद रूस को अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों से कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है. इससे रूस की अर्थव्यवस्था तेजी से प्रभावित हो रही है. इससे बौखलाए मॉस्को ने यूक्रेन को देश का दर्जा खत्म करने की धमकी दी है.

बता दें कि विश्व अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने के नवीनतम प्रयासों में यूएस-आधारित कार्ड भुगतान दिग्गज वीज़ा और मास्टरकार्ड ने रूस को परिचालन से निलंबित कर दिया है. इससे पहले बीती रात (शनिवार) इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने अचानक मास्को पहुंचकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ लगभग तीन घंटे तक बातचीत की. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अघोषित बैठक अमेरिकी प्रशासन की वजह से हुई है. पुतिन से मुलाकात के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी बात की है. ज़ेलेंस्की इजरायल से मामले में दखल देने की अपील करते रहे हैं.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की और यूक्रेन के लिए सुरक्षा और वित्तीय सहायता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. इस सप्ताह दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी फोन कॉल है. यूक्रेन के समर्थन और रूस के विरोध में शनिवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन किया और संयुक्त राज्य अमेरिका, नाटो और यूरोपीय संघ से यूक्रेन में युद्ध को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की.

कल रूस ने यूक्रेन के दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में संघर्षविराम का ऐलान किया था लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया. यूक्रेन ने रूस पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया है. इस बीच रूस ने यूक्रेन और डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (DPR और LPR)से आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए प्रवेश प्रक्रियाओं को सरल बना दिया है. क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने इसकी जानकारी दी है.

रूस ने अमेरिका की महिला बास्केटबॉल ओलंपिक चैंपियन को किया गिरफ्तार, यूक्रेन संकट के बीच तनाव बढ़ा

अब बिना पंजीकरण के 5 मार्च, 2022 से विदेशी नागरिक और स्टेटलेस व्यक्ति LPR, DPR और यूक्रेन के क्षेत्रों से रूसी संघ में प्रवेश कर सकेंगे और रूसी संघ से अपनी नागरिकता या स्थायी निवास वाले देशों में बाहर निकल सकेंगे.

Here are the LIVE Updates on Ukraine-Russia War:

Mar 06, 2022 11:34 (IST)
गंगा का पानी सिर के ऊपर से निकलने लगा तब शुरू हुआ ‘ऑपरेशन गंगा’: यशवंत सिन्हा

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि यूक्रेन में जब हालात ज्यादा खराब हो गए तब वहां से छात्रों को निकाला जाना शुरू किया गया. उन्होंने कहा, इस पूरी प्रक्रिया में गंगा का पानी जब सिर के ऊपर से निकलने लगा तब सरकार का ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू हुआ.
Mar 06, 2022 10:57 (IST)
यूक्रेन में जो कुछ हुआ, वह चीन नहीं देखना चाहता: चीनी विदेश मंत्री

चीनी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ एक फोन कॉल में कहा कि यूक्रेन में स्थिति का “विकास” कुछ ऐसा है जिसे चीन देखना नहीं चाहता है. .

वांग ने कहा कि यूक्रेन संकट को “बातचीत और बातचीत” के माध्यम से हल किया जाना चाहिए और संयुक्त राज्य अमेरिका, नाटो और यूरोपीय संघ से रूस के साथ “समान वार्ता” में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि “रूस की सुरक्षा पर नाटो के निरंतर पूर्व की ओर विस्तार के नकारात्मक प्रभाव पर ध्यान देना चाहिए.”

Mar 06, 2022 10:13 (IST)
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने डोनबास के लोगों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने का किया आह्वान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने फेसबुक पर अपने ताजा पोस्ट में डोनबास के लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है. ज़ेलेंस्की ने स्वतंत्रता के लिए लड़ने का आह्वान करते हुए डोनबास के लोगों को रूस से अपनी रक्षा करने का आग्रह किया.
Mar 06, 2022 09:51 (IST)

Mar 06, 2022 09:44 (IST)
कड़े आर्थिक प्रतिबंधों से बौखलाया रूस, यूक्रेन को दी धमकी- ‘खत्म हो जाएगा अस्तित्व’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के अस्तित्व को लेकर धमकी दी है. रूसी सेना के हमले के बाद रूस को अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों से कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है. इससे रूस की अर्थव्यवस्था तेजी से प्रभावित हो रही है. इससे बौखलाए मॉस्को ने यूक्रेन को देश का दर्जा खत्म करने की धमकी दी है.

बता दें कि विश्व अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने के नवीनतम प्रयासों में यूएस-आधारित कार्ड भुगतान दिग्गज वीज़ा और मास्टरकार्ड ने रूस को परिचालन से निलंबित कर दिया है.
Mar 06, 2022 09:34 (IST)
यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर अमेरिकी अधिकारियों का वेनेजुएला दौरा: रिपोर्ट

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की है और रूस को अलग-थलग करने की मांग की है. NYT ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा, पूर्व सोवियत गणराज्य पर मास्को के आक्रमण ने संयुक्त राज्य अमेरिका को लैटिन अमेरिका में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों पर अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित किया है..
Mar 06, 2022 09:29 (IST)
यूक्रेन के रेल नेटवर्क ने रूसी सेना को बेपटरी किया

रूसी सैनिकों के बख्तरबंद वाहन ईंधन की कमी के कारण सड़कों के किनारे रुके हुए हैं. रूसी सैनिक भी राशन की दुकानों में भटक रहे हैं. शुक्रवार की रात ट्रैफिक जाम की तरह कीव से ट्रकों का वापस भेज दिया गया.
Mar 06, 2022 09:02 (IST)

Mar 06, 2022 08:49 (IST)
यूक्रेन की भारत समेत अन्य देशों से अपील

रूस के खिलाफ नए दौर के प्रतिबंधों की मांग करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा (Ukraine’s Foreign Minister Dmytro Kuleba) ने शनिवार को भारत सहित कई देशों की सरकारों से रूस को यूक्रेन में हमले रोकने की अपील करने का आह्वान किया.

एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान, कुलेबा ने रूस पर युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और विदेशी छात्रों सहित नागरिकों को निकालने की अनुमति देने के लिए गोलीबारी बंद करने का आग्रह किया. क्लिक कर यहां पढ़ें पूरी खबर…
Mar 06, 2022 08:19 (IST)
कनाडा ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कहा

यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ कनाडा ने शनिवार को अपने नागरिकों से रूस की यात्रा नहीं करने की अपील की है और रूस में रह रहे लोगों को मास्को छोड़ने को कहा है. अपने ताजा ट्रैवल एडवायजरी में
कनाडा के विदेश मंत्रालय ने सिफारिश की कि उसके नागरिक “यूक्रेन के साथ सशस्त्र संघर्ष के प्रभावों के कारण रूस की सभी यात्रा से बचें.”
Mar 06, 2022 07:56 (IST)
IMF की चेतावनी: यूक्रेन-रूस युद्ध के “वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेंगे गंभीर प्रभाव”

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ेंगे. IMF ने कहा कि वह अगले सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यकारी बोर्ड के लिए आपातकालीन वित्तपोषण में यूक्रेन के 1.4 बिलियन डॉलर के अनुरोध को लाएगा. आईएमएफ ने कहा कि रूस के साथ घनिष्ठ आर्थिक संबंध रखने वाले देशों को भी कमी और आपूर्ति में व्यवधान का खतरा है.
Mar 06, 2022 07:49 (IST)
कीव के बाहरी इलाके में भारी बमबारी

यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके इरपिन में भारी बमबारी की सूचना मिली है. युद्धविराम विफल होने के बाद यूक्रेन के प्रमुख दक्षिणी शहर मारियुपोल में रूस ने फिर से गोलाबारी शुरू कर दी है. इसकी वजह से नागरिकों की शहर से सामूहिक निकासी रद्द कर दी गई है. युद्धविराम विफल होने के बाद शहर छोड़ने वाले लोगों को अपने आश्रय स्थलों में वापस मजबूरन लौटना पड़ा है. वोल्नोवाखा शहर में भी यही सूरत-ए-हाल है. वहां भी लोग शहर छोड़ने में असमर्थ रहे हैं.

Mar 06, 2022 07:41 (IST)
रात में अचानक मास्को पहुंचे इजरायली प्रधानमंत्री

शनिवार की रात इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने अचानक मास्को पहुंचकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ लगभग तीन घंटे तक बातचीत की. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अघोषित बैठक अमेरिकी प्रशासन की वजह से हुई है. पुतिन से मुलाकात के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी बात की है. ज़ेलेंस्की इजरायल से मामले में दखल देने की अपील करते रहे हैं. यूक्रेन पर आक्रमण शुरू होने के बाद से यह पुतिन की किसी विदेशी नेता के साथ पहली आमने-सामने मुलाकात थी.

Mar 06, 2022 07:32 (IST)
यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ न्यूयॉर्क में विरोध-प्रदर्शन

यूक्रेन के समर्थन और रूस के विरोध में शनिवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन किया और संयुक्त राज्य अमेरिका, नाटो और यूरोपीय संघ से यूक्रेन में युद्ध को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
युद्ध कभी भी विनाश से महाविनाश की दिशा की तरफ मुड़ सकता है…………….

युद्ध कभी भी विनाश से महाविनाश की दिशा की तरफ मुड़ सकता है................

मनोयोग से सेवा दें नवनियुक्त सहायक अभियंताः मंत्री

मनोयोग से सेवा दें नवनियुक्त सहायक अभियंताः मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend