ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज दिए पुणे मेट्रो रेल की सौगात, की मेट्रो की सवारी , कई विकास परियोजनाओं की रखें आधारशिला

प्रधानमंत्री कुल 32.2 किलोमीटर पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का उद्घाटन करेंगे. पूरे प्रोजेक्ट का निर्माण कुल 11 हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है.

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in परिवहन, महाराष्ट्र
0
पीएम मोदी आज दिए पुणे मेट्रो रेल की सौगात, की मेट्रो की सवारी , कई विकास परियोजनाओं की रखें आधारशिला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुणे के एकदिवसीय दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने पुणेवासियों को मेट्रो का उद्घाटन कर तोहफा दिया। मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन के वक्त उनके साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। पीएम ने यात्रा के समय मेट्रो में मौजूद बच्चों से बात भी की और सफर के बारे में पूछा।

On board the Pune Metro with my young friends. pic.twitter.com/QZi0AL0Uv2

— Narendra Modi (@narendramodi) March 6, 2022

RELATED POSTS

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

बता दें कि पुणे मेट्रो का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम ने खुद मेट्रो का टिकट लेकर सवारी की। गौरतलब है पीएम ने गरवारे कॉलेज से आनंद नगर तक पुणे मेट्रो में यात्रा की है।

Ensuring convenient and comfortable travel for the people of Pune.

PM @narendramodi inaugurated the Pune Metro and travelled on board with his young friends. pic.twitter.com/154a2mJk8f

— PMO India (@PMOIndia) March 6, 2022

कई विकास परियोजनाओं के करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री कुल 32.2 किलोमीटर पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का उद्घाटन करेंगे. पूरे प्रोजेक्ट का निर्माण कुल 11 हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है. वह गरवारे मेट्रो स्टेशन पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण भी करेंगे और वहां से आनंदनगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे. दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और उद्घाटन करेंगे. वह मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण कटौती की आधारशिला भी रखेंगे.

A boost to urban infra Pune. Watch. https://t.co/9X3mvgEpYm

— Narendra Modi (@narendramodi) March 6, 2022

पीएमसी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने पुणे आते ही पुणे नगर निगम परिसर (पीएमसी) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस प्रतिमा की खासियत यह है कि ये 1,850 किलोग्राम गनमेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट लंबी है।

On landing in Pune, PM @narendramodi unveiled a statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj. pic.twitter.com/0zKyhORNRI

— PMO India (@PMOIndia) March 6, 2022

100 ई-बसों और ई-बस डिपो का भी शुभारंभ

एक हजार 80 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत से नदी के नौ किलोमीटर खंड में जीर्णोद्धार किया जाएगा. इसमें नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे. एक हजार 470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वन सिटी वन ऑपरेटर की अवधारणा पर मुला-मुथा नदी प्रदूषण कटौती परियोजना लागू की जाएगी. परियोजना के तहत कुल 11 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी संयुक्त क्षमता लगभग 400 मिलियन लीटर प्रति दिन एमएलडी होगी. प्रधानमंत्री बनेर में निर्मित 100 ई-बसों और ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे.

सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे मोदी

मोदी पुणे के बालेवाड़ी में निर्मित आरके लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. संग्रहालय का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु मॉडल है जिसे श्रव्य-दृश्य प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा. कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण द्वारा तैयार किए गए कार्टूनों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा. इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 24, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

Next Post
LIVE UPDATES : RUSSIA UKRAINE NEWS 6 FEB : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 11वें दिन भी जारी,यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूस ने किया कब्जा

LIVE UPDATES : RUSSIA UKRAINE NEWS 6 FEB : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 11वें दिन भी जारी,यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूस ने किया कब्जा

निरंकुश अतिक्रमण या…………………..

कड़े आर्थिक प्रतिबंधों से बौखलाया रूस, यूक्रेन को दी धमकी- 'खत्म कर देंगे अस्तित्व'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend