ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एटीएस करेगा भागलपुर विस्फोट की जांच

UB India News by UB India News
March 6, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, भागलपुर
0
एटीएस करेगा भागलपुर विस्फोट की जांच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काजवली चक इलाके में बृहस्पतिवार की देर रात हुए विस्फोट की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और ड़ीजीपी को बुलाकर उनसे घटना की विस्तृत जानकारी ली और इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एड़ीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय सिंह और ड़ीजीपी एसके सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भागलपुर में हुए विस्फोट की जांच एटीएस करेगा। शुक्रवार की शाम एटीएस की चार सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना भी हो गई। उन्होंने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में ततारपुर के थानाप्रभारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भागलपुर में जिस घर में विस्फोट की घटना हुई‚ वहां पटाखे बनाने का काम किया जाता था। विस्फोट लीलावती देवी के मकान में हुआ था‚ जिसकी जद में महेंद्र मंड़ल और राजकुमार साह के मकान भी आ गये। इस हादसे में १४ लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गये। विस्फोट इतना जोरदार था कि तीनों मकान ढह गये। हादसे में अधिकतर लोगों की मौत मलवे में दबने की वजह से हुई। उन्होंने बताया कि जिनके घर में विस्फोट हुआ है‚ उनके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं था‚ जबकि समय–समय पर इसकी जांच कर कार्रवाई करने की जवाबदेही स्थानीय पुलिस की बनती है।

 

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

कल देर रात हुए धमाके की गूंज अभी तक भागलपुर शहरवासियों के कानों में गूंज रही है। हमारे संवाददाता लगातार घटनास्थल से सूचनाएं प्रेषित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है, तो वहीं हर संभव मदद की बात भी कही है। इधर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया गया। अब पुलिस प्रशासन तेजी के साथ कार्रवाई कर रहा है। इन सबके बीच ग्राउंड से हमारे रिपोर्टर्स ने जो तस्वीरें भेजी हैं, वे इस बात की गवाह हैं कि ये हादसा कितना खौफनाक था।

लाशों से पट गया मायागंज हास्पिटल

jagran

देर रात युद्ध स्तर पर चले रेस्क्यू में दबे हुए 21 लोगों को मायागंज हास्पिटल पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज शुरू हुआ। ताजा अपडेट के मुताबिक 14 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इतनी मौतों के बाद मृतकों के स्वजनों की चित्कार से पूरा मायागंज हास्पिटल सिहर उठा।

पापा कुछ तो बोलो…

jagran

अपने पापा के शव से लिपटते हुए मृतक गणेश मंडल की बेटी पिंकी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बार-बार कह रही है कि पापा उठो। पिंकी ने बताया कि वो रात के 9 बजे ही कोलकाता से आई थी। पापा और दादी दोनों लोग सो रहे थे कि तभी धमाका हुआ और… इतना कहते ही पिंकी बदहवास हो जाती हैं।

मलबे से निकला चाय विक्रेता राजू साह का शव 

jagran

चाय विक्रेता राजकुमार उर्फ राजू साह का शव मलबे से निकाला गया है। वहीं एक लड़की का शव भी था, जो बेहद ही क्षत-विक्षत था। ये सब देख बचाव एवं राहत कार्य में लगे कर्मियों की रूह कांप उठी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
सही राह पर भारत……..

सही राह पर भारत........

युक्रेन पर रूस के हमले के बाद ताइवान को लेकर बन रही चिंता

युक्रेन पर रूस के हमले के बाद ताइवान को लेकर बन रही चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend