ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात के नए बजट में किसानों से लेकर मूक प्राणियों तक के लिए खजाना

UB India News by UB India News
March 5, 2022
in कारोबार, गुजरात
0
गुजरात के नए बजट में किसानों से लेकर मूक प्राणियों तक के लिए खजाना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात सरकार ने चुनावी वर्ष में बजट 2022-23 पेश करने के दौरान किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों से लेकर छात्रों को बड़ी सौगात दी है। गुजरात के वित्‍त मंत्री कनुभाई देसाई ने गुरुवार, 3 मार्च 2022 को विधानसभा में 2.43 लाख करोड़ रुपये का सरप्‍लस बजट पेश किया। राज्‍य सरकार ने इस बजट में लोगों पर कोई नया टैक्‍स नहीं लगाया है। देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप पर इसकी जानकारी देते हुए सीएमओ गुजरात ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक के बाद एक कई पोस्ट्स किए हैं।

#AatmaNirbharGujaratNuBudget
#GujaratGrowthBudget2022

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

Koo App

#AatmaNirbharGujaratNuBudget #GujaratGrowthBudget2022

View attached media content

– CMO Gujarat (@CMOGujarat) 3 Mar 2022

कू ऐप के माध्यम से सीएमओ गुजरात ने एक पोस्ट में गौमाता की सेवा के लिए ‘मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना’ के बारे में बताया है:

गौमाता की सेवा के लिए ‘मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना’ की घोषणा
#AatmaNirbharGujaratNuBudget
#GujaratGrowthBudget2022

Koo App

ગૌમાતાની સેવા માટે જાહેર કરવામાં આવી ‘મુખ્યમંત્રી ગૌમાતા પોષણ યોજના’ #AatmaNirbharGujaratNuBudget #GujaratGrowthBudget2022

View attached media content

– CMO Gujarat (@CMOGujarat) 3 Mar 2022

एक अन्य पोस्ट में कू करते हुए विभाग ने ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परियोजना’ की जानकारी दी है:

राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के समग्र विकास के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परियोजना शुरू की जाएगी
#AatmaNirbharGujaratNuBudget
#GujaratGrowthBudget2022

Koo App

રાજ્યમાં ગુણવત્તાયુક્ત શિક્ષણ દ્વારા વિદ્યાર્થીઓના સર્વાંગી વિકાસ માટે હાથ ધરવામાં આવશે સ્કૂલ્સ ઓફ એક્સેલેન્સ પ્રોજેક્ટ #AatmaNirbharGujaratNuBudget #GujaratGrowthBudget2022

View attached media content

– CMO Gujarat (@CMOGujarat) 3 Mar 2022

बजट में पारित बेहद अहम् योजना ‘पोषक माँ स्वस्थ बाल योजना’ की जानकारी देते हुए विभाग ने कू किया है:

एक स्वस्थ और सुपोषित गुजरात के निर्माण के लिए अगले पांच वर्षों के लिए ₹ 4000 करोड़ की लागत से ‘पोषक माँ स्वस्थ बाल योजना’ लागू की जाएगी।
#AatmaNirbharGujaratNuBudget
#GujaratGrowthBudget2022

Koo App

તંદુરસ્ત અને સુપોષિત ગુજરાતના નિર્માણ માટે આગામી પાંચ વર્ષ માટે ₹4000 કરોડના ખર્ચે અમલમાં મુકાશે ‘સુપોષિત માતા સ્વસ્થ બાળ યોજના’ #AatmaNirbharGujaratNuBudget #GujaratGrowthBudget2022

View attached media content

– CMO Gujarat (@CMOGujarat) 3 Mar 2022

कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता विभाग के लिए जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप के माध्यम से सीएमओ गुजरात ने कहा है:

कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता विभाग के लिए कुल ₹7737 करोड़ का प्रावधान।
#AatmaNirbharGujaratNuBudget
#GujaratGrowthBudget2022

Koo App

ખેડૂતોના આત્મનિર્ભરતા ભણી આગેકદમ – કૃષિ, ખેડૂત કલ્યાણ અને સહકાર વિભાગ માટે કુલ ₹ 7737 કરોડની જોગવાઈ. #AatmaNirbharGujaratNuBudget #GujaratGrowthBudget2022

View attached media content

– CMO Gujarat (@CMOGujarat) 3 Mar 2022

एक अन्य कू पोस्ट के माध्यम से सीएमओ गुजरात ने कहा है:

उद्यान, पशुपालन, मात्स्यिकी एवं सहकारिता की प्रगति के लिए किसानों के साथ-साथ सदा खडपाग-राज्य सरकार कटिबद्ध है।
#AatmaNirbharGujaratNuBudget
#GujaratGrowthBudget2022

Koo App

ખેડૂતોની પડખે, સદા ખડેપગે – બાગાયત, પશુપાલન, મત્સ્યોદ્યોગ અને સહકાર ક્ષેત્રની પ્રગતિ માટે પ્રતિબદ્ધ રાજ્ય સરકાર. #AatmaNirbharGujaratNuBudget #GujaratGrowthBudget2022

View attached media content

– CMO Gujarat (@CMOGujarat) 3 Mar 2022

स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू के माध्यम से विभाग ने कहा है:

प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ₹ 5451 करोड़ का प्रावधान।

#AatmaNirbharGujaratNuBudget
#GujaratGrowthBudget2022

Koo App

રાજ્યના ગ્રામીણ અને શહેરી વિસ્તારોમાં શુદ્ધ અને પ્રયાપ્ત પીવાના પાણી માટેના પુરવઠાની વ્યવસ્થા વધુ સુદ્રઢ કરવા ₹5451 કરોડની જોગવાઈ. #AatmaNirbharGujaratNuBudget #GujaratGrowthBudget2022

View attached media content

– CMO Gujarat (@CMOGujarat) 3 Mar 2022

वहीं, विभाग ने गुजरात के समग्र विकास बजट को लेकर अपनी कू पोस्ट में लिखा:

गरवी गुजरात का समग्र विकास बजट
#GujaratGrowthBudget2022

Koo App

ગરવી ગુજરાતના સર્વાંગીણ વિકાસનું બજેટ #GujaratGrowthBudget2022

View attached media content

– BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) 3 Mar 2022

मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने 2,43,965 करोड़ रुपये का अपना पहला बजट पेश किया। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले यह राज्‍य की भाजपा सरकार का अंतिम बजट है। इस बार के बजट में कई मुफ्त चीजों के साथ ही गौरक्षा और आवारा मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रावधान किए गए हैं। वित्त मंत्री देसाई ने पिछले साल 2,27,029 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

सबके लिए सौगात

गुजरात सरकार ने पांच साल में 22 लाख नौकरियाँ देने का वादा जनता से किया है। इनमें 20 लाख निजी क्षेत्र की जबकि 2 लाख सरकारी नौकरियाँ शामिल हैं। बजट में 60 साल की उम्र से ज्‍यादा के बुजुर्गों को पेंशन का प्रावधान किया गया है। वहीं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1250 और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1000 रुपये पेंशन देने का ऐलान किया है। गाय आधारित जैविक खेती में लगे किसानों के लिए भी 213 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। किसानों के लिए 8,300 करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी और ग्राम पंचायतों में पानी के लिए मुफ्त बिजली के लिए 734 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने बजट में छात्रों और महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। महिला तथा बाल विकास विभाग के लिए 4,976 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गुजरात प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड, अहमदाबाद, जामनगर और खेड़ा जिलों में बागवानी फसलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र नवा बंदर, वेरावल-2, माधवाड़, पोरबंदर-2 तथा सूत्रपाड़ा में हर मौसम में मछली पकड़ने के लिए बंदरगाह का भी ऐलान किया है।

नहीं की थोड़ी भी कंजूसी, विभागों पर जमकर बरसाए पैसे

गुजरात की बीजेपी सरकार ने जल संसाधन विभाग के लिए 5,339 करोड़ रुपये, जलापूर्ति विभाग के लिए 5,451 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग के लिए 12,240 करोड़, खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए 1,526 करोड़ और सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता विभाग के लिए 4,782 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के लिए 9,048 करोड़ रुपये दिए गए हैं। नगर विकास विभाग के लिए 14,297 करोड़ आवंटित किए गए हैं। उद्योग विभाग के लिए 7,030 करोड़ रुपये रिजर्व किए गए हैं। पर्यटन विभाग के लिए 465 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के लिए 670 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

गुजरात बजट 2022-23 एक नजर में

– 60 वर्ष से ज्‍यादा के बुजुर्गों को 1,000 रुपये और 80 साल से ज्‍यादा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,250 रुपये पेंशन
– जसदन, लिंबायत, पलिताना, बगसरा में नए कॉलेज शुरू किए जाएंगे
– 4 हजार गाँवों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी
– सुरेंद्रनगर में आयुर्वेदिक कॉलेज, नवसारी के बिलिमोरा में सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल की स्थापना की जाएगी
– मोरबी में 400 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय सिरेमिक पार्क स्थापित किया जाएगा
– पीएचडी छात्रों को 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी
– गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है
– गृह विभाग के लिए 8,325 करोड़ रुपये का ऐलान किया है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
एक और भारतीय छात्र यूक्रेन में हुआ हमले का शिकार

एक और भारतीय छात्र यूक्रेन में हुआ हमले का शिकार

यूक्रेन से आज आएंगी 18 और उड़ानें, PM मोदी ले रहे पल-पल की जानकारी

यूक्रेन से आज आएंगी 18 और उड़ानें, PM मोदी ले रहे पल-पल की जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend