ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधान परिषद चुनाव के लिए कितना असरकारी होगा तेजस्‍वी का दांव

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, राजद
0
सत्ता सुख भोगने को नहीं चुनती जनताः तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Chunav) के लिए तिथि की घोषणा हो चुकी है। सभी दलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एनडीए से लेकर महागठबंधन तक में नाराजगी सामने आ चुकी है। एनडीए में वीआइपी ने तेवर कड़े कर दिए तो महागठबंधन में कांग्रेस और राजद की राहें अलग हो गईं। इस पर लोगों की नजरें राजद पर टिकी हुई है। राजद ने इस बार अपने माय समीकरण से अलग राह पकड़ी है। इससे उन्‍होंने राजद को हर वर्ग की पार्टी होने का संकेत भी दिया है।

तेजस्‍वी ने एमवाइ की जगह सामाजिक समीकरण का रखा ख्‍याल

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

24 सीटों पर होने वाले चुनाव में राजद ने M-Y समीकरण की जगह सवर्ण उम्‍मीदवारों को तरजीह दी। भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और वैश्‍य उम्‍मीदवारों पर तेजस्‍वी यादव ने एक तरह से दांव लगाया है। कहा जा रहा है कि राजद ने सवर्ण वोटरों को साधने की कोशिश की है। सीपीआइ के साथ मिलकर राजद ने 24 उम्‍मीदवारों की जो सूची जारी की है उसमें यादव समुदाय के नौ प्रत्‍याशी हैं। इसी तरह भूमिहार पांच और राजपूत जाति के चार प्रत्‍याशी हैं। इसके अलावा ब्राह्मण, वैश्‍य, कुशवाहा को एक-एक टिकट दिया गया है। मुस्लिम समाज से तीन प्रत्‍याशी पार्टी ने उतारा है।

यादव के बाद सबसे ज्‍यादा भूमिहार

कहा जा रहा है कि पहली बार राजद ने पांच भूमिहार उम्‍मीवारों पर भरोसा किया है। इनमें पटना से कार्तिक मास्‍टर, पूर्वी चंपारण से बबलू देव, पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार, मुंगेर से अजय सिंह और मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह शामिल हैं। संख्‍या के हिसाब से देखें तो भूमिहारों की आबादी करीब छह फीसद है। इसी तरह ब्राह्मण 5.5 तो राजपूत की संख्‍या भी इतनी ही है।

चार को मतदान, सात अप्रैल को होगी मतगणना 
विधान परिषद चुनाव के लिए नौ मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतदान सबह आठ से संध्‍या चार बजे तक होगा।  अधिसूचना जारी होने के बाद 16 मार्च तक का समय नामांकन दाखिल करने के लिए तय किया गया है। बता दें कि 75 सदस्‍यीय बिहार विधान परिषद में स्‍थानीय प्राधिकार के लिए 24 सीटें हैं। ये सीटें 16 जुलाई 2021 से खाली हैं। कोरोना के कारण चुनाव पर ग्रहण लगा हुआ था।
यह है निर्वाचन क्षेत्र
पटना, नालंदा,  गया सह जहानाबाद सह अरवल, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर सह बक्सर, रोहतास सह कैमूर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी सह शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर सह जमुई सह लखीसराय सह शेखपुरा, बेगूसराय सह खगडिय़ा, सहरसा सह मधेपुरा सह सुपौल, भागलपुर सह बांका, मधुबनी, पूर्णिया सह अररिया सह किशनगंज और कटिहार निर्वाचन क्षेत्र।
निर्वाचन कार्यक्रम एक नजर में 
अधिसूचना – 09 मार्च
नामांकन की अंतिम तिथि – 16 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच – 17 मार्च
नाम वापसी की अंतिम तिथि – 21 मार्च
मतदान की तिथि – चार अप्रैल
मतगणना तिथि- सात अप्रैल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
पड़ोसी राज्यों के बॉर्डर पर बढ़ेगी सख्ती, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन और टोल टैक्स पर लगेंगे स्कैनर

पड़ोसी राज्यों के बॉर्डर पर बढ़ेगी सख्ती, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन और टोल टैक्स पर लगेंगे स्कैनर

विधान परिषद में उठी विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग

विधान परिषद में उठी विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend