ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेलारूस पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल, दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज पांचवां दिन है. कीव से धमाकों और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं. अमेरिका-ब्रिटेन सहित कई देश यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं. ये देश रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं. लेकिन दुनिया के ऊपर परमाणु युद्ध का खतरा भी मंडरा रहा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट कर दिया है और इसके जवाब में परमाणु निगरानी एजेंसी ने एक अहम बैठक करने का फैसला लिया है.

UB India News by UB India News
March 1, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
बेलारूस पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल, दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन पर रूस की बमबारी सोमवार को पांचवें दिन भी जारी है। जंग खत्म करने के लिए दोनों देश बेलारूस में बातचीत कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के डेलिगेशन बेलारूस बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। बातचीत से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा- हमें इस बातचीत कामयाब होने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन अमन की कोशिश करने में कोई हर्ज भी नहीं है।

बातचीत शुरू होने से पहले यूक्रेन ने रूस से कहा कि वो अपनी सेना को यूक्रेन बॉर्डर से हटाए। दूसरी तरफ, बेलारूस, रूस का साथ देने के लिए यूक्रेन में सैनिकों को भेजने की तैयारी कर रहा है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

#रुस_यूक्रेनयुद्ध #Ukraine
वार्ता के लिए मिलेंगे वार्ताकार;
बाजार खुलते ही रूबल क्रैश – प्रतिबंधों के कारण रूसी मुद्रा में गिरावट; बेलारूस जनमत संग्रह के परिणाम से उसकी धरती पर रूसी परमाणु हथियार हो सकते हैं
परमाणु बल को हाई अलर्ट पर रखते हुए पुतिन ने वृद्धि का संकेत दिया pic.twitter.com/VJe8ERK9Y1

— The Newz Quest (@TheNewzQuest) February 28, 2022

लातविया करेगा यूक्रेन की मदद
यूरोपीय देश लातविया ने अपने नागरिकों को यूक्रेन की जंग में शामिल होने की छूट दे दी है। यहां संसद ने एक प्रस्ताव पास किया। इसमें कहा गया है कि अगर लातविया के आम लोग यूक्रेन में जाकर लड़ना चाहते हैं तो जा सकते हैं। इसके पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुनिया भर के लोगों से रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की थी। ​​​​​​

अपडेट्स…

  • राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन को ‘तत्काल’ यूरोपीय संघ यानी EU की सदस्यता देने की मांग की है।
  • यूक्रेन लड़ाई में शामिल होने के इच्छुक कैदियों को मिलिट्री ट्रेनिंग के साथ रिहा कर देगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह ऐलान किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने यूक्रेन में 94 लोगों की मौत और कम से कम 376 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है।
  • यूक्रेन के दो शहरों (बेर्दयांस्क और एनेरहोदार) पर रूस ने कब्जा कर लिया है।
  • Airbnb के CEO ने कहा- Airbnb और airbnb.org लगभग एक लाख यूक्रेनी शरणार्थियों को मुफ्त में घर देने के लिए काम कर रहा है।
  • यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 5,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना ने लगभग 151 टैंक, 29 विमान और 29 हेलीकॉप्टर को तबाह कर दिया है।
  • रूस के सेंट्रल बैंक ने प्रमुख ब्याज दर 20% तक बढ़ा दी है। रशियन सिक्योरिटीज को बेचने के लिए विदेशी ग्राहकों की बोलियों पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
  • रूसी सेना ने कहा- यूक्रेन के नागरिक स्वतंत्र रूप से कीव छोड़ सकते हैं। कीव-वासिलकिव राजमार्ग से बाहर निकला जा सकता है। यह रास्ता खुला है और सुरक्षित है।
  • यूक्रेन ने दावा किया है कि कीव पर कब्जा करने के सभी प्रयासों में रूस नाकाम हुआ है। कीव अब भी यूक्रेन के कब्जे में है।
रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच बेलारूस बॉर्डर पर बातचीत होने वाली है।
रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच बेलारूस बॉर्डर पर बातचीत होने वाली है।
  • CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। यह यूनिट एटमी हथियारों से लैस है।
  • राजधानी कीव के मेयर ने कहा- कीव से बाहर निकलने के रास्ते बंद हो चुके हैं। रूसी सेना ने हमें चारों तरफ से घेर लिया है। रूस ने बेलारूस से यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं। यूक्रेन के पलटवार में रूस ने भी अपने कई सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली है। हालांकि, संख्या नहीं बताई गई।
  • रूस पर दबाव बनाने की कोशिशें
    इस टकराव को रोकने और रूस पर दबाव बनाने की कोशिशें भी चल रही हैं। इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के स्पेशल इमरजेंसी सेशन में भेजने के लिए सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वोटिंग हुई। प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और UAE ने फिर वोटिंग से दूरी बनाए रखी।

    यूक्रेन युद्ध में अब तक का हाल
    यूक्रेन ने बताया कि अब तक रूसी हमले में 352 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। इनके अलावा 1,684 लोग घायल हुए हैं। UN के मुताबिक यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरणार्थियों की संख्या 3 लाख 86 हजार हो गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post

Security Problems With Norwegian Wife

न तो कोई नयी योजना और न ही नया टैक्स

न तो कोई नयी योजना और न ही नया टैक्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend