ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश–दुनिया में अपनी पहचान बनायेगा बिहार में बना कपड़़ा

UB India News by UB India News
February 28, 2022
in कारोबार, पटना, भाजपा
0
देश–दुनिया में अपनी पहचान बनायेगा बिहार में बना कपड़़ा

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

न बिहार और न बिहारी पहचान का मोहताज रहेगा। आने वाले दिनों में उद्योगों से होगी बिहार की पहचान। बिहार में बना कपडा दूसरे राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा और देश–दुनिया में बिहार की छाप छोडेगा। कपडा उद्योग के लिए बडी संभावनाओं का द्वार है बिहार। स्किल्ड वर्कर्स का सबसे बडा प्रदेश है बिहार। उक्त बातें बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार को नालंदा में कपडा बनाने की एक इकाई के शुभारंभ के मौके पर कहीं। शाहनवाज हुसैन ने नालंदा के जुआफर बाजार में मगध टेक्सटाइल्स नाम से कपडा बनाने की एक औद्योगिक इकाई का नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ शुभारंभ किया और पूरी इकाई का भ्रमण कर कपडा बनते हुए देखा। कपडा इकाई के उद्घाटन के मौके पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में बडे–बडे उद्योग लग रहे हैं। बिहार की सबसे बडी ४ लाख किलोलीटर प्रतिदिन इथेनॉल उत्पादन क्षमता की इथेनॉल इकाई नालंदा में स्थापित होने जा रही है और आज हमने कपडा बनाने की इकाई का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि जो कहते हैं कि बिहार में उद्योग कहां है‚ उन्हें इन इकाइयों पर आकर देखना चाहिए कि कैसे बिहार में नए–नए उद्योग लग रहे हैं और अपने घर में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। श्री हुसैन ने कहा कि बिहार स्किल्ड वर्कर्स का सबसे बडा प्रदेश है और बहुत जल्द बिहार उद्योगों से अपनी पहचान बनाएगा। देश की कई नामी टेक्सटाइल कंपनियां बिहार के स्किल्ड वर्कर्स पर निर्भर हैं और उन्होंने कहा है कि जगह मिलने पर बिहार में औद्योगिक इकाई स्थापित करने से उन्हें कोई गुरेज नहीं है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार उद्योग और रोजगार को लेकर जनता की उम्मीदों को पूरा करने में एक टीम की तरह जुटी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार में तेजी से छोटे–बडे उद्योग लग रहे हैं। उद्योग मंत्री ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष स्थल का भी भ्रमण किया। कहा कि नालंदा के ये अवशेष प्रमाण हैं कि कभी भारत विश्व गुरु था। और‚ बिहार के लिए कितना बडा गौरव है कि वैश्विक धरोहर की भूमि बिहार है। इस मौके पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और भारतीय जनता पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ थे। नालंदा से पटना रवाना होने से पहले श्री हुसैन ने बिहार शरीफ में विधायक डॉ. सुनील कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

Next Post
अद्भुत है ब्लड बैंकः नीतीश

अद्भुत है ब्लड बैंकः नीतीश

पुलिस की सक्रियता से अपराध में आई कमी

पुलिस की सक्रियता से अपराध में आई कमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend