ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट सत्र में सक्रिय रहें विधायकः नीतीश

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना, बिहार, भाजपा, विआईपपी, हम
0
बजट सत्र में सक्रिय रहें विधायकः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट सत्र में विधायकों को सक्रिय रहने एवं क्षेत्र की समस्याओं सहित विभिन्न मसलों पर मजबूती से अपना राय रखने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण (२०२१–२२) की रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि कारोना की चुनौतियों के बीच राज्य में प्रति व्यक्ति आय अथवा राज्य सरकार द्वारा किये जाने वाले कार्य एवं प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा से यह स्पष्ट होता है कि बिहार प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर है। उन्होंने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास के पथ पर चलते हुए आपके सतत सहयोग एवं बिहारवासियों के संकल्प की बदौलत राज्य में बाल–विवाह‚ दहेज प्रथा‚ शराबबंदी जैसे सवाल पर समाज सुधार अभियान भी चल रहा है‚ जिसमें व्यापक भागीदारी हो रही है। बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यापक एवं दीर्घकालिक सोच की बदौलत बिहार आर्थिक क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। बैठक को उप मुख्यमंत्री रेणु देवी‚ ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सहित १४ विधायकों ने अपनी राय व्यक्त की। बैठक का संचालन ग्रामीण विकास मंत्री–सह–मुख्य सचेतक सत्तारूढ दल‚ बिहार विधान सभा श्रवण कुमार ने किया। बैठक में मंत्रीगण‚ विधानमंडल के पदाधिकारीगण एवं विधान मंडल के माननीय सदस्यों ने भाग लिया।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के तेवर सरकार के रवैये से तल्ख होने लगे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकेश कर दी। हालांकि सहनी ने मुद्दे पर अभी कुछ भी कहने से इनकार किया और बोले जो बातें हो रही हैं उनमें कुछ सच्चाई तो जरूर होगी। मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश चुनाव में लगातार निषाद आरक्षण का मुद्दा उठाकर भाजपा सरकार पर आक्रामक हैं। अब उन्होंने अतिपिछड़ा समाज के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। वीआइपी संस्थापक मुकेश सहनी भी बैठक में शामिल थे।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

दो को मंत्री बनाने का किया था वादा

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने इस दौरान कहा बिहार में चार दलों के सहयोग से सरकार चल रही है। सभी दलों को अपनी बात रखने का अधिकार है। उनकी पार्टी के दो लोगों को मंत्री बनाने का वादा किया गया था, लेकिन एक मंत्री पद ही दिया गया। उनकी मांग रही है अतिपिछड़ा समाज का आरक्षण दायरा बढ़ाकर 33 प्रतिशत किया जाए। उनका सरकार में शामिल होने का मकसद भी आरक्षण दिलाना था, पर उनकी बातों को तवज्जो नहीं दी जा रही।

बीच बैठक को छोड़कर बाहर निकल गए सहनी

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि मैं मंत्री बनने के लिए सत्ता में नहीं आया हूं। इतना कहकर सहनी बैठक से निकल गए। सहनी की पार्टी की विधायक मिश्री लाल यादव जो बैठक में शामिल थे वे बैठक में बने रहे और उन्होंने कहा राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वे सरकार के साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
सरकार सभी क्षेत्रों व वर्गों के उत्थान के लिए प्रयत्नशीलः राज्यपाल

सरकार सभी क्षेत्रों व वर्गों के उत्थान के लिए प्रयत्नशीलः राज्यपाल

राज्य में प्रारंभिक स्तर पर बच्चों के नामांकन में आया सुधार

राज्य में प्रारंभिक स्तर पर बच्चों के नामांकन में आया सुधार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend