ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चन्नी के खिलाफ बिहार में दर्ज हुआ मुकदमा, भारी पड़ेगी बयानबाजी!

UB India News by UB India News
February 18, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार, मुजफ्फरपुर
0
चन्नी के खिलाफ बिहार में दर्ज हुआ मुकदमा, भारी पड़ेगी बयानबाजी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी पर उनका बड़बोलापन भारी पड़ता दिख रहा है। भले ही उन्होंने पंजाब में एंटी यूपी-बिहार सेंटिमेंट्स को लेकर बयान दिया हो, लेकिन इसका असर दूर तक पड़ता दिख रहा है। चन्नी के बयान को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। यही नहीं, कोर्ट ने मुकदमे को न सिर्फ स्वीकार कर लिया है, बल्कि 24 फरवरी को उसकी सुनवाई की तारीख भी तय कर दी है।

मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर की सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अदालत में घसीटा है। चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए हाशमी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को धमकाने, अपमान करने और आहत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295,295(क) 504, 511 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसे सीजेएम कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया है। इस मामले की सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी तीखी प्रतिक्रिया

चरणजीत सिंह चन्नी के विवादास्पद बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया की। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि कोई व्यक्ति इस तरह का बयान कैसे दे सकता है। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को बेमतलब करार देते हुए कहा कि चन्नी साहब पंजाब के बारे में ही अनजान हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास में बिहार और बिहारियों की बड़ी भूमिका है। बिहार के लोगों ने पंजाब की सेवा की है। उन्होंने विकास के पहिये को आगे बढ़ाया और ये बात सभी को मालूम है। नीतीश कुमार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी जोरदार हमला बोला। नीतीश कुमार से जब ये पूछा गया कि जिस समय चरणजीत सिंह चन्नी ये बयान दे रहे थे, उस समय प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं। तो उन्होंने सवाल से किनारा कर लिया और उस मुद्दे पर बात ही नहीं की।

चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया था यूपी-बिहार-दिल्ली के लोगों के खिलाफ बयान

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहते हुए दिख रहे हैं कि यूपी, बिहार, दिल्ली से आए ‘भईया’ लोग पंजाब पर राज करना चाहते हैं। लेकिन ये पंजाब है और ऐसा पंजाब में कभी नहीं होगा। उन्होंने प्रियंका गांधी को पंजाब की बहू करार देते हुए पंजाबन बताया। उस समय प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद थी और मुस्कुरा रही थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
कोविड-19 के कारण हुई मौतों के लेकर भ्रामक दावों को सरकार ने सिरे से नकारा

कोविड-19 के कारण हुई मौतों के लेकर भ्रामक दावों को सरकार ने सिरे से नकारा

रवि बिश्नोई के T20 में दमदार डेब्यू पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- जय श्रीराम

रवि बिश्नोई के T20 में दमदार डेब्यू पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- जय श्रीराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend