ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य के उद्यमियों ने उद्योग मंत्री का किया अभिनंदन

UB India News by UB India News
February 11, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, पटना, भाजपा
0
राज्य के उद्यमियों ने उद्योग मंत्री का किया अभिनंदन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सैयद शाहनवाज हुसैन का उद्योग मंत्री के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में वृहस्पतिवार को राज्य के उद्यमियों ने बीआईए की अगुवाई में मिलन सह उद्योग संवाद आयोजित कर अभिनंदन किया। ॥ इस अवसर पर मंत्री ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य के उद्योग तथा औद्योकिरण की गति को तीव्र करने की दिशा में किए गए उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगभग ३ से ४ माह काम करने का अवसर नहीं मिलने के बावजूद राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद के माध्यम से राज्य में लगभग ४० हजार करोड के औद्योगिक निवेश के प्रोजेक्ट्स स्वीकृत किए गये। उन्होंने कहा कि हाल में केंद्र सरकार ने फ्लेक्सी इंजन के संचालन की अनुमति दी है। अर्थात गाडियां अब केवल इथेनॉल से चल सकें गी। इस नीति से इथेनॉल उद्योग को बल मिलेगा। राज्य में इथेनॉल आधारित उद्योगों के विकास की संभावना है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक वातावरण के मद्देनजर राज्य में कानून का शासन‚ औद्योगिक भूखंड‚ आधारभूत संरचना जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण देश के निवेशकों की रुचि राज्य में निवेश करने की ओर बढी है। बीआईए के साथ बैठक में प्राप्त सूचना के आधार पर राज्य के विभिन्न जगहों पर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया तथा वहां के उद्यमियों के साथ सीधा सम्पर्क भी किया। औद्योगिक क्षेत्रों की आधारभूत संरचना को सुदृढ करने के लिए मुजफ्फरपुर स्थित बेला औद्योगिक क्षेत्र के लिए ११५ करोड रुपये का आवंटन किया गया। हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए १५० करोड की कार्य योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की क्षमता का सही इस्तेमाल हो इसके मद्देनजर राज्य के स्टार्टअप तथा औद्योगिक नीति में बडा बदलाव जल्द दिखेगा। मंत्री ने बीआईए के वेंचरपार्क के लिए तीन करोडकी स्वीकृति की सराहना करते हुए कहा कि नीति के प्रावधान के तहत राज्य सरकार भी तीन करोड रुपये उपलब्ध करायेगी। इसके पूर्व बीआईए के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने राज्य के उद्योग जगत एवं बीआई की ओर से मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान पिछले एक वर्ष में राज्य में उद्योग तथा औद्योकिरण की दिशा में सरकार के पहल एवं उपलब्धियों पर डाक्युमेंटरी का प्रदर्शन किया गया। महासचिव आशीष रोहती ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह‚ सुबोध कुमार गोयल‚ भरत अग्रवाल‚ कोषाध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी‚ पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी‚ रामलाल खेतान‚ पूर्व उपाध्यक्ष जीपी सिंह‚ सुनील कुमार सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

उद्योग मंत्री को बीआईए में वृहस्पतिवार को बिदासरिया कुकिंग के प्रबंधक महाबीर बिदासरिया ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि गत वर्ष आयोजित स्वागत समारोह में आपने आश्वस्त किया था कि चुनाव के बाद १०० दिनों में हमारी लंबित समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा। बीआईए के अध्यक्ष को अपना निजी सलाहकार भी नियुक्त किया था। पर यह सिर्फ राजनीतिक आश्वासन रह गया। औद्योगिक नीति २०११ अंतर्गत स्थापित हजारों उद्यमी उद्योग विभाग की उदासीनता के कारण अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंत्री को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सक्षम प्राधिकार की अनुमति के आधार पर उद्यमियों को मिलने वाले पूंजीगत अनुदान‚ अन्य अनुदान और वैट प्रतिपूर्ति की सहायता पर रोक लगा दी गयी थी। दो वर्ष पूर्व उच्च एवं उच्चतम न्यायालय के नीतिगत आदेश के बाद भी उद्यमियों को देय अनुदान अब तक नहीं मिला है। चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी २०११ नीति के अंतगर्त प्रतिपूर्ति हेतु नियमानुसार प्रक्रिया निर्धारण की अधिसूचना निर्गत नहीं हुई है। कई प्रतिवेदन देने के बाद लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत परिवाद (९९९८८० १२५०३२१०८३६०/२।) दायर किया है। गत चार माह में अपर मुख्य सचिव सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा पारित किसी आदेश की जानकारी अब तक नहीं मिली है। कार्यरत उद्यमियों की समस्याओं का उद्योग विभाग के शीर्ष स्तर पर भी न्यायोचित निष्पादन नहीं होना निराशाजनक है जो उद्यमियों के प्रति सरकार की नकारात्मक मानसिकता का परिचय देता है। ज्ञापन में कहा गया कि उद्योग विभाग के आग्रह पर राज्य कर विभाग ने प्रतिपूर्ति के वैधानिक विषय पर अपना मंतव्य दिया था।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
राजनीति ना करो, यही ठीक रहेगा……..

राजनीति ना करो, यही ठीक रहेगा........

पीएम मोदी आज वन ओशन शिखर सम्मेलन के उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी आज वन ओशन शिखर सम्मेलन के उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend