ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपराध अनुसंधान में तेजी लाएं ताकि दोषियों पर की जा सके शीघ्र कार्रवाईः नीतीश

UB India News by UB India News
February 11, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
अपराध अनुसंधान में तेजी लाएं ताकि दोषियों पर की जा सके शीघ्र कार्रवाईः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए बुधवार को कहा कि अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं ताकि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके। नीतीश ने आज यहां विधि–व्यवस्था एवं मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधि–व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है‚ अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने कहा कि अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। रात्रि गश्ती एवं पैदल गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही न हो‚ वरीय पदाधिकारी भी इसकी अपने स्तर पर मॉनिटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन से संबंधित आपसी विवाद को खत्म करने के लिए महीने में एक बार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक‚ १५ दिनों में एक बार अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) तथा सप्ताह में एक दिन अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की नियमित रूप से होनेवाली बैठकों में समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ राज्य में सांप्रदायिक घटनाओं को निंयत्रित रखा है‚ आगे भी इसी तरह सक्रियता बनाए रखें। रात्रि गश्ती सहित अन्य विधि–व्यवस्था से संबंधित कार्यों का वरीय पदाधिकारी रात्रि में औचक निरीक्षण करें। नीतीश ने कहा कि राजधानी पटना में शराबबंदी के क्रियान्वयन पर विशेष नजर रखें। गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करें। जहरीली शराब की रोकथाम के लिए भी जिलाधिकारी विशेष चौकसी बरतें‚ इसमें लिप्त लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ड्रोन‚ मोटर बोट‚ स्वान दस्ता एवं आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर सधन छापेमारी कार्य को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देते रहें ताकि कोई भी धंधेबाज बच नहीं पाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब्त शराब के विनष्टीकरण के लिए तेजी से काम करें। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अभियोजकों के कार्यों की समीक्षा करें और शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। नीतीश ने कहा कि बिहार के लोगों की मानसिकता अच्छी है‚ सीमित लोग गड़बड़ी करने वाले हैं। उन पर विशेष नजर रखें ताकि वह किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं कर पाएं।

RELATED POSTS

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

उन्होंने कहा कि शराबबंदी से राज्य के लोगों को काफी फायदा हो रहा है। राज्य में शराबबंदी के बाद दूध‚ सब्जी‚ मिठाई‚ फल आदि चीजों की खपत बढ़ी है। नीरा उपयोगी है इसे प्रचारित करें तथा इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करें। मुख्यमंत्री को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गश्ती वाहन‚ पैदल गश्ती‚ क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य‚ स्पीडी ट्रायल में तेजी‚ भूमि विवाद निपटारा‚ कब्रिस्तान की घेराबंदी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) सुनील कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं पोस्ट पर कार्रवाई‚ सांप्रदायिक घटनाओं पर नियंाण‚ साइबर क्राइम पर कार्रवाई आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। नीतीश को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि–व्यवस्था) संजय सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भूमि विवाद के निपटारे हेतु बैठकों की कार्रवाई‚ अनुसंधान कार्य‚ पिछले दिनों आपराधिक घटनाओं की जॉच की प्रगति रिपोर्ट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री को मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शराब के धंधों में लिप्त लोगों के यहां छापेमारी‚ गिरफ्तारी‚ वाहन जब्ती‚ शराब की जब्ती‚ शराब विनष्टीकरण‚ ड्रोन‚ मोटर बोट‚ स्वान दस्ता आदि के माध्यम से छापेमारी अभियान‚ कॉल सेंटर में आने वाले कॉलों को लेकर हो रही कार्रवाई‚ जहरीली शराब से होने वाली मृत्यु को लेकर दोषियों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन औसतन १८०० छापेमारी‚ ३५० गिरफ्तारियां और ५० वाहन तथा १३ हजार लीटर शराब पकड़े जा रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल‚ अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद‚ अपर मुख्य सचिव मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन केके पाठक‚ सचिव गृह के सेंथिल कुमार‚ सचिव गृह जितेंद्र श्रीवास्तव‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार‚ अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) सुनील कुमार‚ अपर पुलिस महानिदेशक (विधि–व्यवस्था) संजय सिंह‚ मुख्यमंाी के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ आईजी मद्य निषेध अमृत राज एवं विशेष सचिव गृह विकास वैभव उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त‚ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक‚ उप महानिरीक्षक‚ जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक‚ पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

Next Post
हुंड़ई मोटर के कारण दक्षिण कोरिया सरकार को भारत से मांगनी पड़ी माफी

हुंड़ई मोटर के कारण दक्षिण कोरिया सरकार को भारत से मांगनी पड़ी माफी

टिके की चिंता

टिके की चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend