ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टिके की चिंता

UB India News by UB India News
February 10, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, संपादकीय, स्वास्थ
0
टिके की चिंता

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पद्रह साल तक की आयु के बच्चों को टीकाकरण की बाबत सरकार ने स्पष्ट किया है कि विशेषज्ञ समूह के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय किया जाएगा। राज्य सभा में मंगलवार को इस बाबत सदस्यों की चिंता साझा करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांड़विया ने कहा कि पंद्रह साल से कम आयु के बच्चों को टीकाकरण को लेकर सरकार विशेषज्ञ समूह के सुझावों की प्रतीक्षा कर रही है। गौरतलब है कि विशेषज्ञ समूह नियमित रूप से बैठकें करके महामारी से उत्पन्न हर दिन के हालात की समीक्षा करके जरूरी सुझाव देता है। इन्हीं सुझावों के आधार पर सरकार कार्रवाई करती है। इस तरह भारत महामारी का अच्छे से सामना कर पा रहा है। सदस्यों ने देश के विभिन्न स्थानों पर स्कूलों के फिर से खुलने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी क्योंकि देश में कोरोना महामारी का प्रकोप अभी थमा नहीं है। मंगलवार को एक दिन में देश में कोरोना के ६७‚५९७ नये मामले सामने आए। इसके साथही इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर ४‚२३‚३९‚६११ हो गई। बेशक‚ यह चिंता की बात है‚ लेकिन संतोष की बात यह है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या २७ दिन बाद भी १० लाख से कम बनी हुईहै। इसका एक कारण तेजी से चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान भी है। देश में 97.5% पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है‚ और 77% लोगों को दूसरी खुराक भी लग गईहै। यह उपलब्धि इसलिए भी बड़़ी है कि विकसित देश अपनी आबादी के 90% से ज्यादा लोगों को पहली खुराक तक नहीं दे सके हैं। इस लिहाज से देखें तो कह सकते हैं कि भारत कोविड़ संकट से बेहतर तरीके से निपट रहा है। इसकी पुष्टि इस तथ्य से भी होती है कि भारत महामारी की तीसरी लहर से निपटने में सक्षम हो सका। बहरहाल‚ स्कूल खुलने लगे हैं‚ और जहां नहीं खोले गए वहां निजी स्कूल वाले और छात्र इन्हें खोले जाने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी इस सिलसिले में आंदोलित हैं। शिक्षण–प्रशिक्षण को लंबे समय तक थामे नहीं रखा जा सकता। इसलिए जरूरी है कि किशोरों और युवाओं का जल्द से जल्द टीकाकरण पूराा किया जाए ताकि होनहारों के भविष्य पर महामारी का साया न पड़़ने पाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
नया लाभप्रद परिदृश्य………..

नया लाभप्रद परिदृश्य...........

राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लालू यादव, तेजप्रताप, तेजस्वी सहित कई दिग्गज नेता शामिल

राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लालू यादव, तेजप्रताप, तेजस्वी सहित कई दिग्गज नेता शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend