ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्‍वर कोकिला लता के निधन से शोक में डूबा देश, गीतों के जरिए हमेशा रहेंगी याद

UB India News by UB India News
February 7, 2022
in कलाकार विशेष, खास खबर
0
स्‍वर कोकिला लता के निधन से शोक में डूबा देश, गीतों के जरिए हमेशा रहेंगी याद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत रत्न और बालीवुड की लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।’ वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लता दीदी देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता है। पीएम ने कहा कि उनके निधन से मैं पीड़ा में हूं। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और सिंगर के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, लता दीदी के गानों ने कई तरह की भावनाओं को उभारा है। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।

देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 6, 2022

केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘लता दीदी प्रखर देशभक्त थी। स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी की विचारधारा पर उनकी हमेशा ही दृढ़ श्रद्धा रही है। उनका जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा है। लता जी हमेशा ही अच्छे कामों के लिए हम सभी को प्रेरणा देती रही हैं। भारतीय संगीत में उनका योगदान अतुलनीय है।’

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा, संगीत जगत में महान गायिका के योगदान को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।

लता जी के जाने से एक युग का अंत हो गया : सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। सोनिया गांधी ने कहा, ‘स्वर कोकिला’ लताजी के निधन से मैं स्तब्ध हूं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। दिल को छू लेने वाली आवाज, देशभक्ति के गीत और लता दीदी का संघर्षपूर्ण जीवन हमेशा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जताया दुख

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लता मंगेशकर निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वरकोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हृदय विदारक है। यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति!’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लता मंगेशकर के निधन पर कहा, ‘लता दीदी आपके बिना इस देश के गीत और संगीत सूने हैं। आपकी कमी कभी कोई पूरा नहीं कर सकता है। गीत संगीत की देवी मानकर हमेशा आपकी पूजा करते रहेंगे। लता दीदी के चरणों में विनम्र प्रणाम।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, मैं ‘स्वारकोकिला’ भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। उनके गीतों ने दुनिया भर के लोगों को भाषा की बाधाओं को तोड़ते हुए भारत से जोड़ा। उनका निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
लता मंगेशकर के निधन पर बिहार में शोक:भोजपुरी से लेकर मैथिली में भी गाया था गाना, CM नीतीश ने बताया अपूरणीय क्षति

लता मंगेशकर के निधन पर बिहार में शोक:भोजपुरी से लेकर मैथिली में भी गाया था गाना, CM नीतीश ने बताया अपूरणीय क्षति

यंग ब्रिगेड का कमाल

यंग ब्रिगेड का कमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend