ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बताई पांच साल की उपलब्धियां

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काम किया है तो उसकी रिपोर्ट देना भी हमारा कर्तव्य है. हमने उत्तर प्रदेश की छवि सुधारने का कार्य किया. 5 साल में प्रदेश की छवि सुधरी है. हमने जो संकल्प लिए पूरे किए.

UB India News by UB India News
February 4, 2022
in उत्तरप्रदेश
0
योगी आदित्यनाथ ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बताई पांच साल की उपलब्धियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बीजेपी पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले प्रदेश की जनता के सामने बीजेपी ने कुछ संकल्प लिए थे। बीजेपी की सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया है उसकी रिपोर्ट देना हमारा परम कर्तव्य है और उसी के लिए हम यहां उपस्थित हुए हैं।

योगी ने कहा कि अपने कार्यकाल के पहले तीन साल में उनकी सरकार ने प्रदेश की छवि बदलने का काम किया और बाकी के 2 वर्ष में कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला किया जो कि देश-प्रदेश ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए चुनौती रही। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमने पूरी मजबूती से यह लड़ाई लड़ी।पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोविड प्रबंधन नजीर बना और भारत के कोरोना प्रबंध के उपायों को दुनिया ने सराहा, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद लगातार राज्यों के साथ संवाद बनाए रखा।

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

 

 

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस अवसर पर उन्होंने अपनी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि विकास के मामले में 70 साल का रिकॉर्ड टूटा है. इस दौरान यूपी चुनाव के लिए बीजेपी का थीम सॉन्ग ‘यूपी में योगी…’ भी रिलीज किया गया. साथ ही यूपी सरकार के 5 साल के कामकाज को दिखाने वाली एक फिल्म भी दिखाई गई.

प्रेस कांफ्रेस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काम किया है तो उसकी रिपोर्ट देना भी हमारा कर्तव्य है. हमने उत्तर प्रदेश की छवि सुधारने का कार्य किया. 5 साल में प्रदेश की छवि सुधरी है. हमने जो संकल्प लिए पूरे किए. हमारी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रही है. 5 साल में 3 वर्ष की यात्रा निर्विघ्न रूप से प्रदेश की छवि को आगे बढ़ाने वाली रही. बाकी के 2 वर्ष कोरोना महामारी न केवल हमारे लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती रही.

योगी ने कहा कि कोविड की लहर के दौरान कई तरह की मुश्किलें आईं लेकिन सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन किया। यूपी के 40 लाख श्रमिकों को उनके  घर तक पहुंचाया, श्रमिकों के लिए कम्यूनिटी किचन का इंतजाम किया गया। योगी ने कहा कि कोविड से लड़ाई में देश में बेहतरीन परिणाम देने में उत्तर प्रदेश सफल रहा। 100 फीसदी लोगों ने सिंगल डोज ले ली है जबकि 70 फीसदी से ज्यादा लोगों ने डबल डोज ले ली है।

योगी ने कहा कि जो माफिया और पेशेवर अपराधी खतरा थे, उनपर हमने नकेल कसी। उन्होंने राज्य में पहले हुए दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि बीएसपी की सरकार में 5 साल में 364 दंगे हुए। सपा समाजवादी पार्टी की सरकार में 700 के करीब दंगे हुए। योगी ने कहा कि उनकी सरकार में 2017 से अब तक दंगा नहीं हुआ,कोई आतंकी घटना नहीं हुई।योगी ने कहा कि हमने हर जरूरी जगह पर एटीएस सेंटर स्थापित करने का काम किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने दी सिद्धू को मात? CM फेस के लिए कांग्रेस के सर्वे में पलट गया पंजाब का गेम

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने दी सिद्धू को मात? CM फेस के लिए कांग्रेस के सर्वे में पलट गया पंजाब का गेम

रक्सौल बॉर्डर पर PMC बैंक के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने पकड़ा

रक्सौल बॉर्डर पर PMC बैंक के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend