ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने की समीक्षा‚ दिये निर्देशसभी पात्रों को मिले आवास

राज्य में आवासों के निर्माण के कार्य में लायें और तेजी ॥ कोई भी लाभार्थी छूटे नहीं‚ जमीनी स्तर पर संबंधित अफसर करें समीक्षा ॥ राज्य में आवासों के निर्माण के कार्य में लायें और तेजी ॥ कोई भी लाभार्थी छूटे नहीं‚ जमीनी स्तर पर संबंधित अफसर करें समीक्षा ॥

UB India News by UB India News
February 1, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
कोरोनाः मृतकों के आश्रितों को 4.5 लाख
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने १ अणे मार्ग स्थित संकल्प में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों का उद्’ेय है कि सभी योग्य लाभुकों का आवास बनना चाहिए‚ कोई भी छूटे नहीं। जमीनी स्तर पर निरंतर इसकी समीक्षा करते रहें। उन्होंने कहा कि जल–जीवन–हरियाली अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक आहर‚ पईन और पोखर को अतिक्रमणमुक्त कराने के दौरान जो परिवार आश्रयहीन हो गये हैं‚ उन्हें भी शीघ्र आवास योजना का लाभ दिलायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिन लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं और उनके पास अपनी जमीन नहीं है‚ उन्हें मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत ६० हजार रुपये की राशि भूमि खरीदने के लिए मदद दी जा रही है। इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा पायें‚ इसको लेकर प्रचार प्रसार करें। इससे पहले बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को दोनों योजनाओं के अंतर्गत अब तक स्वीकृत आवास‚ पूर्ण आवास एवं लंबित आवासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक २६ लाख ९४ हजार ११८ आवास स्वीकृत किये जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को पूर्ण करने के मामले में देश में बिहार तीसरे स्थान पर है। देश में इस योजना के पूर्ण करने का राष्ट्रीय औसत लगभग ७८ प्रतिशत है जबकि बिहार का लगभग ८६ प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत अब तक १३ हजार १९९ आवास स्वीकृत किये जा चुके हैं‚ जिसमें ८‚७५३ पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के लाभुकों के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ विकास आयुक्त अतुल प्रसाद‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे‚ जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जुडए थे।

 

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बिहार में आज से इंटर परीक्षा,गाइडलाइन व हर जरूरी बात

बिहार में आज से इंटर परीक्षा,गाइडलाइन व हर जरूरी बात

आम बजटः बिहार को विशेष पैकेज की उम्मीद, जानें राज्य के उद्योग संघों की क्या है राय

आम बजटः बिहार को विशेष पैकेज की उम्मीद, जानें राज्य के उद्योग संघों की क्या है राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend