ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी और एमपी में नाइट कर्फ्यू, दिल्‍ली में नए साल और क्रिसमस के जश्‍न पर पाबंदी

UB India News by UB India News
December 25, 2021
in खास खबर
0
यूपी और एमपी में नाइट कर्फ्यू, दिल्‍ली में नए साल और क्रिसमस के जश्‍न पर पाबंदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार तक इस नए वैरिएंट के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 358 हो गई है। वही, अब तक ये 17 राज्यों में एंट्री कर चुका है। ओमिक्रोन को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा। साथ ही यूपी सरकार ने शादी समारोह में 200 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर भी पाबंदी लगा दी है।

MP में एक भी केस नहीं, लेकिन नाइट कर्फ्यू लागू
इससे पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था. ओमिक्रॉन की संभावित लहर को देखते हुए मध्य प्रदेश नाइट कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य है. यहां भी रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.  खास बात ये है कि मध्य प्रदेश में omicron का एक भी केस सामने नहीं आया है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, संभावना है कि जल्द ही एमपी में omricron के मामले सामने आ सकते हैं. जरूरत पड़ने पर और भी उपाय लागू किए जाएंगे. इधर, दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने भी कई चीजों पर पाबंदी लगी दी है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

 

आईआईटी कानपुर की स्टडी में बड़ा दावा
इसी बीच, आईआईटी कानपुर की स्टडी में ओमिक्रोन को लेकर बड़ा दावा किया गया है। आईआईटी कानपुर की स्टडी के मुताबिक, भारत में कोरोना की तीसरी लहर फरवरी में अपने पीक पर होगी। शोधकर्ताओं के मुताबिक, देश में अगले साल 3 फरवरी को तीसरी लहर पीक पर होगी।

MedRxiv में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर के रुझानों के बाद आईआईटी कानपुर के प्रोजेक्ट में कहा गया कि भारत में तीसरी लहर दिसंबर के मध्य में शुरू हो सकती है और ये फरवरी की शुरुआत में चरम पर होगी। बता दें कि शोधकर्ताओं ने तीसरी लहर की भविष्यवाणी करने के लिए गौसियन मिक्सचर मॉडल नाम के सांख्यिकीय उपकरण का इस्तेमाल किया था।

शोधकर्ताओं ने संभावित तीसरी लहर की भविष्यवाणी के लिए भारत में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों और अलग-अलग देशों में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों का भी इस्तेमाल किया है। रिसर्च करने वाली टीम में आईआईटी कानपुर की गणित और सांख्यिकी विभाग के सबरा प्रसाद राजेशभाई, सुभरा शंकर धर और शलभ शामिल थे।

देश में 358 हुए ओमिक्रोन के कुल मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है। महाराष्ट्रे में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 88 मामले हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। वही, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31, गुजरात में 30, केरल में 27, राजस्थान में 22, हरियाणा और ओडिशा में चार-चार, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, आंध्र प्रदेश और यूपी में दो-दो, चंडीगढ़, लद्दाख और उत्तराखंड में एक-एक मरीज है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज , सारण और सिवान की जीविका दीदियों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज , सारण और सिवान की जीविका दीदियों से करेंगे संवाद

क्रेडिट कार्ड से विद्यार्थियों को मिल रही सहूलियतें

क्रेडिट कार्ड से विद्यार्थियों को मिल रही सहूलियतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend