ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज , सारण और सिवान की जीविका दीदियों से करेंगे संवाद

UB India News by UB India News
December 25, 2021
in गोपालगंज, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज , सारण और सिवान की जीविका दीदियों से करेंगे संवाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज में रहेंगे। समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत सारण प्रमंडल के लिए गोपालगंज में ही उनकी सभा होनी है। मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज पहुंच गए हैं। समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत सारण प्रमंडल के लिए गोपालगंज में जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के मिंज स्टेडियम में मुख्‍यमंत्री जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे। इस आयोजन का प्रमुख विषय नशामुक्‍त‍ि, शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह है। आपको बता दें कि गोपालगंज जिले में ही पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से एक के बाद एक कई लोगों की मौत हुई थी। गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री अपनी सभा के जरिए इस नशे की बुराई बताएंगे और उनसे सामाजिक बुराइयों को त्‍यागने का आग्रह करेंगे।

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

हेलीकाप्‍टर से गोपालगंज पहुंचे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्‍यमंत्री गोपालगंज में ही सारण प्रमंडल के तीन जिलों गोपालगंज, सिवान और सारण (छपरा) के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह 11 बजे गोपालगंज पहुंच चुके हैं। वे हेलीकाप्‍टर से गोपालगंज आए। जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी तथा एसपी आनंद कुमार लगातार सभी तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं। गोपालगंज कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में मुख्‍यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा कोटे के मंत्री जनक राम ने किया स्‍वागत
गोपालगंज पहुंचने पर मुख्‍यमंत्री का भाजपा के विधान पार्षद और राज्‍य के खान एवं भूतत्‍व मंत्री जनक राम, भाजपा विधायक और प्रभारी मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, जदयू विधायक और उत्‍पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के अलावा डीएम और एसपी ने स्‍वागत किया। यहां पहुंचने के बाद मुख्‍यमंत्री ने सबसे पहले शहर के मिंज स्टेडियम में बनी फोटो गैलरी को देखा। इसके बाद वे कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। मंच पर एक-एक कर कई जीविका दीदियों ने सरकार के समाज सुधार अभियान के सफलता की कहानियां सुनाईं। जीविका दीदियों ने शराबबंदी के बाद हुए बदलाव के अनुभव साझा किए। साथ ही, बाल विवाह और दहेज प्रथा की बुराइयां बताईं

📡LIVE: गोपालगंज में मुख्यमंत्री श्री @nitishkumar की समाज सुधार अभियान के तहत सभा।#समाज_सुधार_अभियान_2021_22 https://t.co/6xjmyaMqoX

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) December 24, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

by UB India News
May 30, 2026
0

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

by UB India News
June 1, 2026
0

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी...

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह गिरफ्तार, अब मोकामा की जनता…’, गिरफ्तारी के बाद सामने आई अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया; जानें क्या की अपील?

मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत

by UB India News
May 25, 2026
0

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। हथियार प्रदर्शन मामले में दाखिल...

Next Post
क्रेडिट कार्ड से विद्यार्थियों को मिल रही सहूलियतें

क्रेडिट कार्ड से विद्यार्थियों को मिल रही सहूलियतें

आशा की बहनें घर पर ही करेंगी नवजात की देखभाल

आशा की बहनें घर पर ही करेंगी नवजात की देखभाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend