ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश ने पुरानी त्रिवेणी नहर में विकसित बोट सफारी का किया लोकार्पण

UB India News by UB India News
December 22, 2021
in Lokshbha2024, पश्चिम चंपारण, मुख्यमंत्री
0
नीतीश ने पुरानी त्रिवेणी नहर में विकसित बोट सफारी का किया लोकार्पण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में जल–जीवन–हरियाली अभियान के तहत पुरानी त्रिवेणी नहर में विकसित किये गए बोट सफारी का मंगलवार को लोकार्पण किया। नीतीश ने मंगलवार को यहां पुरानी त्रिवेणी नहर (डेड कैनाल) के प्रारंभ एवं अंतिम छोर का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान डेड कैनाल के आखिरी छोर को दोन कैनाल से जोड़ने का निर्देश दिया ताकि बोट सफारी के लिए नहर में जलस्तर कायम रहे। वहीं‚ उन्होंने डेड कैनाल के प्रारंभिक छोर को सड़क के नीचे से गंडक नदी से जोड़ने का निर्देश दिया ताकि पानी का बहाव होता रहे।

बिहार आने वाले सैलानियों के लिए एक और सौगात।👍

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar ने वाल्मीकि नगर में बोट सफारी का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने खुद नौका विहार कर इस नई सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ रहने का मौका मिला। pic.twitter.com/zNmLU4thXD

— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) December 21, 2021

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में गंडक नदी के तट पर प्रस्तावित वाल्मीकि सभागार के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने इस क्रम में वाल्मीकि सभागार के मास्टर प्लान‚ लोकेशन मैप‚ गेस्ट हाउस‚ फ्लोर प्लान का अवलोकन कर वाल्मीकि सभागार तक आवागमन हेतु लिंक पथ‚ पाकिग‚ सिक्योरिटी बैरक‚ प्रवेश एवं निकास द्वार के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। नीतीश ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह जंगल का इलाका है‚ जिसे ध्यान में रखते हुए वाल्मीकि सभागार की चहारदीवारी की ऊंचाई सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्थल महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है‚ जिस प्रकार गया में भगवान बुद्ध के नाम पर महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कराया गया है‚ ठीक उसी प्रकार यहां निर्मित होने वाले १०२ कमरों के सभागार का नामकरण वाल्मिकी सभागार किया गया है। इसके खुले हिस्से में वृक्षारोपण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके बाद वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जटाशंकर मंदिर एवं कौलेश्वर धाम मंदिर का दर्शन एवं परिक्रमा कर राज्य की सुख‚ शांति‚ समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कौलेश्वर धाम मंदिर के पास गंडक नदी रिवर फ्रंट का निरीक्षण कर उसके आस–पास के इलाकों को और अधिक विकसित एवं सौन्दर्यीकृत करने का निर्देश दिया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar ने वाल्मीकि नगर में बोट सफारी का उद्घाटन किया। उन्होंने नौका विहार कर इस नई सुविधा का शुभारंभ भी किया। pic.twitter.com/XKhmmd5Amx

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) December 21, 2021

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय झा‚ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस‚ तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त मिहिर कुमार सिंह‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि‚ पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ बगहा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

by UB India News
April 5, 2026
0

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत...

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

by UB India News
April 4, 2026
0

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15...

Next Post
मांझी के बयान के बाद तल्ख़ब्यान जारी

मांझी के बयान के बाद तल्ख़ब्यान जारी

बिहार को नरेंद्र मोदी सरकार से मिला विशेष पैकेज? भाजपा ने किया दावा तो जदयू ने मांगा हिसाब

बिहार को नरेंद्र मोदी सरकार से मिला विशेष पैकेज? भाजपा ने किया दावा तो जदयू ने मांगा हिसाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend