ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मांझी के बयान के बाद तल्ख़ब्यान जारी

UB India News by UB India News
December 22, 2021
in पटना, भाजपा, हम
0
मांझी के बयान के बाद तल्ख़ब्यान जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के एक बयान ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। हर दिन भाजपा नेता कोई ना कोई बडा बयान दे रहे हैं। भाजपा नेता गजेंद्र झा ने कहा है कि जो भी ब्राह्मण का बेटा मांझी की जीभ काटकर लाएगा‚ मैं उसे ११ लाख का इनाम दूंगा। झा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी समय–समय पर मर्यादा को लांघ रहे हैं। मुझे तो ऐसा लगता है कि जीतन राम मांझी विक्षिप्त हो गये हैं। उनके द्वारा बार–बार ऐसी गलती हो रही है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर उन्हें हिंदू धर्म में आस्था नहीं है तो वे अपना धर्म बदल लें।

भाजपा नेता संभल जायें‚नहीं तो परिणाम बुरा होगाः हम
‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर भाजपा नेता की ओर से मांझी की जीभ काटने वालों को ११ लाख रुपये इनाम देने की घोषणा किये जाने के बाद हम प्रवक्ता ड़ॉ. दानिश रिजवान ने पलटवार करते हुए कहा है कि किसी ने मां का दूध पिया है तो मांझी की जीभ काट के दिखाए। दानिश ने कहा कि भाजपा अपने नेताओं को संभाले‚ नहीं तो परिणाम बुरे होंगे। मांझी जी ने जब खेद प्रकट कर दिया तो फिर मामले को तूल देना ठीक नहीं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ओर से ब्राह्मणों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष ड़ॉ. मदन मोहन झा ने आपत्ति जताई है। मंगलवार को राबडी आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को शादी की बधाई देने पहुंचे झा ने कहा मांझी का बयान निंदनीय है। उन्हें किसी को भी अपमानित करने वाली टीका– टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। मांझी के भगवान के मंदिर नहीं जाने के बयान पर झा ने कहा कि हमने मांझी की दुर्गा मंदिर जाने की तस्वीर देखी है। मांझी पूर्व में अजमेर शरीफ में चादर चढा चुके हैं। वहीं‚ एक भाजपा नेता की ओर से मांझी की जीभ काटने वाले को ११ लाख रुपए इनाम देने के बयान की भी मदन मोहन झा ने निंदा की। उन्होंने कहा –किसी को भी इस प्रकार की हिंसात्मक बातें नहीं करनी चाहिए।

भाजपा नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की जुबान काटने वाले को 11 लाख देने संबंधी बयान पर उन्हें 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है. इस संबंध में मधुबनी के भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि मांझी के संदर्भ में गजेंद्र झा का बयान अमर्यादित है और पार्टी अनुशासन के विपरीत है. इस कारण उन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है.
हालांकि, अब भी गजेंद्र झा अपने बयान पर टिके हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर अडिग हूं. मुझे कोई डर नहीं कि पार्टी मेरे खिलाफ एक्शन लेगी. मैं भाजपा नेता से पहले ब्राह्मण हूं. जीतन राम मांझी ने जो कहा है, उसके लिए पहले वो माफी मांगे.

भाजपा नेता ने कहा कि राम का अपमान करने वाले जीतन राम मांझी को अगर राम में विश्वास नहीं तो सबसे पहले जीतन के बाद ‘राम’ लगाने वाले को खोजें. उन्होंने हिंदुओं का अपमान किया है. दरअसल, उनकी मीडिया में बने रहने की आदत है. वो चर्चा का विषय बनना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा है.

गजेंद्र झा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं. उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बातें कही थीं. उनके इस बयान के बाद पार्टी ने कार्रवाई करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है.

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने कहा था कि पंडितों ते खिलाफ बोलने वाले जीतन राम मांझी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. साथ ही जिंदगी भर उसका भरण पोषण किया जाएगा. हालांकि, उनके इस बयान पर हम में कड़ी आपत्ति जताई है.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
बिहार को नरेंद्र मोदी सरकार से मिला विशेष पैकेज? भाजपा ने किया दावा तो जदयू ने मांगा हिसाब

बिहार को नरेंद्र मोदी सरकार से मिला विशेष पैकेज? भाजपा ने किया दावा तो जदयू ने मांगा हिसाब

2020 के चुनाव नतीजों से सबक लेकर तैयार तेजस्‍वी यादव

बिहार को 'समाज सुधार' से अधिक 'व्यवस्था सुधार' यात्रा की आवश्यकता है:तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend