ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

12 घंटे के अंदर दो राजनीतिक हत्याओं से हिला केरल, अलाप्पुझा में 144 लागू

एक के बाद एक राजनीतिक हत्याओं के बाद जिले में तनाव व्याप्त है और आगे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जिले में पहुंच गए हैं. 12 घंटे से भी कम समय में दो राजनीतिक हत्याओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है.

UB India News by UB India News
December 20, 2021
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
12 घंटे के अंदर दो राजनीतिक हत्याओं से हिला केरल, अलाप्पुझा में 144 लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल के अलापुझा जिले में 24 घंटे के भीतर दो नेताओं की हत्या का मामला सामने आया है। अलापुझा में आज तड़के एक BJP नेता की हत्या कर दी गई। इससे पहले शनिवार रात सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नेता की हत्या हुई थी।

पुलिस ने कहा कि BJP OBC मोर्चा के स्टेट सेक्रेटरी वकील रंजीत श्रीनिवास के घर में घुसकर उस वक्त हमला किया गया, जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए तैयार हो रहे थे। रंजीत ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ा था।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

SDPI के स्टेट सेक्रेटरी के एस शान पर शनिवार रात कुछ लोगों ने हमला किया। शान बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

केरल के अलाप्पुझा में एक भाजपा नेता की रविवार को उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. यह घटना सिर्फ एक दिन हुई है जब सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के एक नेता इसी जिले में हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सचिव रंजीत श्रीनिवासन के रूप में हुई है. दो हत्याओं के बाद पूरे अलाप्पुझा जिले में दो दिनों के लिए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक बीजेपी नेता की हत्या के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से कुछ के सीधे तौर पर मामले में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. इन दोनों घटनाओं को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ने भी चिंता जाहिर की है.

एक के बाद एक राजनीतिक हत्याओं के बाद जिले में तनाव व्याप्त है और आगे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जिले में पहुंच गए हैं. 12 घंटे से भी कम समय में दो राजनीतिक हत्याओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया और जिले में दो दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है.

सैर के लिए निकले थे रंजीत श्रीनिवासन
एसडीपीआई के राज्य सचिव 38 वर्षीय शान केएस की शनिवार की रात अज्ञात गिरोह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी और 12 घंटे से भी कम समय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता रंजीत श्रीनिवासन की रविवार को उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी हमलावरों की आठ सदस्यीय टीम ने उन पर हमला किया और उन्हें चाकू मार दिया. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. एसडीपीआई नेता पर उस समय हमला किया गया, जब वह अपने स्कूटर पर मन्नाचेरी में घर लौट रहे थे. पुलिस ने कहा कि एक कार में आए हमलावरों ने पहले उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और नीचे गिरते ही उसे चाकू से कई हमले किए गए. पीड़ित को कई फ्रैक्चर और सिर में चोटें आईं. बाद में एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. इस बीच

मुख्यमंत्री ने कहा-हमलावरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में हुई इन हत्याओं की निंदा की है. उन्होंने कहा कि हमले करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा, इस तरह के संकीर्ण दिमाग और अमानवीय कृत्य राज्य के लिए बुरे हैं. हत्या समूहों और उनके नफरत भरे दृष्टिकोण को अलग किया जाना चाहिए और नागरिक समाज से दूर रखा जाना चाहिए.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
आज 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

आज गोवा को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, 600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

असंवेदनशील और शर्मनाक टिप्पणी……….

असंवेदनशील और शर्मनाक टिप्पणी..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend