ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लखीमपुर कांड पर संसद में जोरदार हंगामा, मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग; लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

UB India News by UB India News
December 16, 2021
in सांसद
0
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा चेयरमैन ने विपक्ष की मांग को खारिज किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को भी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष लगातार अपने 12 सांसदों के निलंबन पर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार को विपक्ष ने इस मुद्दे पर मार्च भी किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार उनके उठाए मुद्दों पर ध्‍यान नहीं देना चाहती है। उन्‍होंने ये भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सदन में आते नहीं है। इस तरह से लोकतंत्र को नहीं चलाया जा सकता है।

लखीमपुर कांड पर संसद में विपक्ष ने कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। विपक्षी सांसदों ने संसद में खूब हंगामा किया। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर स्थगन नोटिस दिया। उन्होंने नोटिस में कहा कि लखीमपुर हिंसा को UP पुलिस की SIT ने सोची समझी साजिश बताया है। सरकार को तत्काल अजय मिश्रा को बर्खास्त करना चाहिए। हम सरकार से पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करते है। लोकसभा मे ‘मंत्री इस्तीफा दो’ के नारे भी लगे। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

RELATED POSTS

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

वहीं, 12 सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में हंगामा किया, लिहाजा राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। विपक्ष की मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को पद से हटाया जाए। उन्हें बर्खास्त किया जाए। कांग्रेस नेता अधीरंजनचौधरी ने कहा, “हम चाहेंगे कि सरकार मंत्री(अजय कुमार मिश्रा टेनी) को बर्खास्त करे। राहुल गांधी आज इस विषय पर सदन में बात रखने की कोशिश करेंगे।” हंगामे के बाद लोकसभा को स्थगित कर दिया गया है।

वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “नियम और प्रक्रिया के अनुसार नोटिस देने दीजिए। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी केस चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में जांच चल रही है। कम से कम राहुल गांधी इतना तो सुधर गए हैं कि वो नोटिस दे रहे हैं, ये अच्छी बात है।”

दरअसल, लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रहे एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र और उसके सहयोगियों द्वारा जानबूझकर, सुनियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। एसआईटी के मुख्य जांच निरीक्षक विद्याराम दिवाकर ने मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में दिये गये आवेदन में आरोपियों के विरुद्ध उपरोक्‍त आरोपों की धाराओं के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है।

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी ने कहा, “अगर पीएम मोदी में गंगा माता के लिए ज़रा भी भक्ति है, तो उन्हें अपने मंत्री (अजय मिश्रा टेनी) को इस्तीफा देने की सलाह देनी चाहिए या उन्हें खुद फैसला करना चाहिए। उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। मुझे लगता है कि इससे उनकी छवि और बढ़ेगी क्योंकि वह अभी छवि बदलाव पर काम कर रहे हैं।”
चौधरी ने कहा, “लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है. हम मांग करेंगे कि सरकार मंत्री (अजय मिश्रा) को बर्खास्त किया जाए।”

इस बीच मंगलवार संसद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशकों के कार्यकाल की वर्तमान सीमा दो साल से बढ़ा कर पांच साल तक करने के प्रावधान वाले विधेयकों मंजूरी मिल गई। विपक्ष की अनुपस्थिति में राज्‍यसभा में ये विधेयक पास कर दिया गया। इसके अलावा मंगलवार को ‘दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन (संशोधन) विधेयक 2021’ और ‘केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) विधेयक 2021’ को भी पास कर दिया गया है। ये दोनों विधेयक नौ दिसंबर को पारित हो चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

Next Post
वाराणसी के बाद अयोध्या में जुटे BJP शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, रामलला के करेंगे दर्शन

वाराणसी के बाद अयोध्या में जुटे BJP शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, रामलला के करेंगे दर्शन

ओमिक्रॉन जिस रफ्तार से फैल रहा, पहले किसी और वैरिएंट को नहीं देखा: घेब्रेयसस

ओमिक्रॉन जिस रफ्तार से फैल रहा, पहले किसी और वैरिएंट को नहीं देखा: घेब्रेयसस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend