ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में देश को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सौगात देंगे

UB India News by UB India News
December 14, 2021
in अध्यात्म
0
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में देश को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सौगात देंगे

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज काशी में आस्था के आकाश के नीचे धर्म का संसद लगा है। बस थोड़ी देर का इंतजार है और उसके बाद दिव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण होगा। साढ़े 10 बजे के आसपास प्रधानमंत्री बनारस पहुंच जाएंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गंगा तट से खुद जल लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर तक बने कॉरिडोर चल कर आएंगे और जलाभिषेक करेंगे। 55 कैमरे, 7 सैटेलाइट अपलिंक वैन और ड्रोन के जरिये पूरी दुनिया मोदी का धार्मिक संबोधन देखने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी पहुंचने से पहले पूरा कॉरिडोर फूलों की खुशबू से महक रहा है. विश्वनाथ कॉरिडोर में करीब एक लाख गेंदे के फूल लगाए गए हैं ।

विधि विधान के साथ होगा काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

सुबह 10.10 बजे से 10.40 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी एयरपोर्ट पर आगमन और स्वागत होगा। 12.00 बजे से 12.10 बजे तक काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। 1.25 से 2.25 तक श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कार्यक्रम करेंगे।

कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी होंगे शामिल

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे। पीएम के लोकार्पण के समय अमित शाह सोमनाथ में, बाकी ज्योतिर्लिंगों में भी केंद्रीय मंत्री और सीएम रहेंगे मौजूद रहेंगे। 12 ज्योतिर्लिंग और 51 सिद्धपीठों के पुजारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वाराणसी में यह परियोजना श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को गंगा नदी के तट तक सुगम मार्ग के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करेगी। इस परियोजना क्षेत्र 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है, जबकि पहले का परिसर सिर्फ 3000 वर्ग फुट तक सीमित था। इसमें 23 नए भवनों के निर्माण से तीर्थयात्रियों और भक्तों को अनेक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस कार्य के दौरान 300 से अधिक संपत्तियों का सौहार्दपूर्ण अधिग्रहण और परियोजना को मुकदमेबाजी से मुक्त बनाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबको साथ लेकर चलने का दृष्टिकोण है। यहां पर 40 से अधिक प्राचीन मंदिरों को फिर से खोजा गया, उनका जीर्णोद्धार किया गया और उनका सौंदर्यीकरण किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काशी के दो दिनी प्रवास के लिए सोमवार सुबह 11 बजे आगमन होना है। काशी की परंपरानुसार सबसे पहले शहर कोतवाल कालभैरव का दर्शन-पूजन कर अनुमति लेंगे। इसके बाद राजघाट होते जलमार्ग से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। गंगा को प्रणाम कर जल कलश लिए भव्य द्वार से बाबा के विस्तारित दरबार में प्रवेश करेंगे और देशभर की 21 नदियों के जल से काशीपति का अभिषेक करेंगे। श्रीकाशी विद्वत परिषद के मार्ग दर्शन में पं. श्रीकांत मिश्रा, डा. नागेन्द्र पांडेय, पं. ओमप्रकाश मिश्रा समेत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक गण बाबा का षोडशोपचार पूजन करने के साथ अन्य अनुष्ठान कराएंगे। मंदिर चौक द्वार की दर्शन गैलरी के एकाकार दृष्टिपथ से बाबा दरबार गर्भगृह और गंगधार को शीश नवाएंगे। इसके बाद वह 339 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

 

विशाल चौक में देश भर से आए संत-महंतों के साथ संवाद
शिलापट का अनावरण कर सजे-संवरे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को भक्तों के नाम करेंगे। पीएम मंदिर के विशाल चौक में देश भर से आए संत-महंतों के साथ संवाद करेंगे और विभोर मन से उन श्रमयोगियों को नमन करेंगे जिन्होंने तय समय से कम अवधि में ही बाबा के धाम को पूर्णता दी। उन्हें सम्मानित करने के साथ ही उनके संग बाबा का प्रसाद भी सिर माथे लगाएंगे। प्रधानमंत्री धाम में बनी वाराणसी गैलरी, सिटी म्यूजियम, मुमुक्षु भवन समेत अन्य भवनों को भी देखेंगे। जल मार्ग से संत रविदास घाट और फिर सड़क मार्ग से बनारस रेल इंजन कारखाना जाकर विश्राम करेंगे। सायंकाल प्रधानमंत्री फिर संत रविदास घाट आएंगे। योगी आदित्यनाथ समेत सभी मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों संग जलयान से गंगा के घाटों की छटा निहारेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री लगभग तीन घंटे जलयान पर होंगे।

यह मुख्यमंत्री होंगे उत्सव में शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, हरियाणा के मनोहर लाल, हिमाचल के जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के विप्लब कुमार देब, असम के हिमंता बिस्व सरमा, कर्नाटक के बसवराज बोम्बइ, मणिपुर के एन विरेन सिंह और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समारोह में शामिल होंगे।

विहंगम योग संस्थान के वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री सोमवार की रात बनारस रेल इंजन कारखाना(बरेका) गेस्ट हाउस में विश्राम के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्रियों के साथ करीब ढाई घंटे की बैठक करेंगे। दोपहर में चौबेपुर के उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे, जहां विहंगम योग संस्थान के वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय प्रवास के बाद शाम पांच बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

वाराणसी में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
काशी विश्‍वनाथ लोकार्पण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पत्नी के साथ रहेंगे धाम में मौजूद
यह भी पढ़ें
चिदानंद मुनि, श्रीश्री रविशंकर समेत संत-महंत का आगमन

वाराणसी में रविवार शाम से ही संतों का आगमन शुरू हो गया। परमार्थ निकेतन के परमाचार्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज मुनि जी, आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, राजेंद्र दास, केशवानंद आदि आ गए हैं। राष्ट्र संत मोरारी बापू, रमेश भाई ओझा, योग गुरु बाबा रामदेव सोमवार सुबह पहुंचे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

Next Post
अब एक बार फिर नितीश लगायेगे जनता दरबार , बिना सुरक्षा निकले पटना के सडको पर

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’कार्यक्रम आज

ओमीक्रोन को लेकर एमपी-छत्तीसगढ़ में अलर्ट, पड़ोसी राज्यों/ बॉर्डर के जिलों में चौकसी बढ़ी

देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मिले 5 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 38

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend